भोपाल: प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के पात्र एक करोड़ 20 लाख परिवारों के लगभग चार करोड़ 70 लाख लोगों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान के अंतर्गत लाभ नहीं मिलेगा। इन लोगों को केवल उन्हीं बीमारियों में स्वेच्छानुदान दिया जाएगा जो आयुष्मान योजना में शामिल नहीं हैं या फिर योजना के अंतर्गत निर्धारित पांच लाख रुपये की राशि उपचार में व्यय हो चुकी है। विशेष बीमारियों के लिए भी स्वेच्छानुदान से राशि दी जा सकेगी। दरअसल, अभी तक यह पता करना मुश्किल था कि स्वेच्छानुदान की मांग करने वाला रोगी आयुष्मान योजना का हितग्राही है या नहीं। ऐसे में कई लोग आयुष्मान योजना […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल। मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए भोपाल में सात-आठ फरवरी, 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी। इसकी थीम भविष्य के लिए तैयार मध्य प्रदेश रखी गई है। समिट से पहले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास नीति को भी संशोधित किया जाएगा। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी नीति प्रस्तुत की जाएगी। प्रयास यह किया जा रहा है कि 1000 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को निर्यातक के रूप में स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तय किया है कि वह समिट की तैयारी को लेकर हर 15 दिन में समीक्षा करेंगे। कृषि क्षेत्र के बाद अब सरकार का […]
सिवनी। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले में चल रहे उच्च जोखिम महिलाओं व गर्भवती महिलाओं के चिन्हांकन के तहत अंतरा फाउंडेशन के साथ लखनादौन ब्लॉक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनीषा सिरसाम, मारूफ मिर्जा और एमएच कोऑर्डिनेटर कविता खोब्रागडे ने ब्लाक में चल रही सेक्टर समीक्षा बैठक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर सिरमंगनी विकासखंड लखनादौन और आदेगांव में बैठक की। आदेगांव सेक्टर की बैठक में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के केस-टू-केस समीक्षा के दौरान एएनएम जोबा साहू ने हाई रिस्क गर्भवती नम्रता इनवाती के बारे में बताया। इस महिला के परिवार के लोग बाबा से उपचार कराने के […]
मुरैना: बिजली का बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ पूरा प्रशासन लामबंद हो चुका है। पुलिस और राजस्व विभाग भी मिलकर बिजली चोरी से लेकर बिजली बिल की बकाया की वसूली करवाने में बिजली कंपनी का साथ देंगे। ऐसे लोगों के कंधों से बंदूकें उतरवाई जाएंगी, जिनके नाम बंदूक के लाइसेंस हैं और बिजली बिल का पैसा जमा नहीं कर रहे। बड़े बकायदारों की सम्पत्ति कुर्क करने, बैंक खाते सीज कराने, जिलाबदर, वाउंडओर जैसी कार्रवाई की तैयारी है।जिलेभर में बकायदारों के नाम की लिस्ट टांगी जा रही है, जिनके खिलाफ कुर्की तक की कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। […]
धार: नगर के अर्जुन कॉलोनी क्षेत्र में फड़के स्टूडियो की पहाड़ी पर मंगलवार को दोपरर 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभरी रूप से जख्मी हुआ है। इसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं तीनों बच्चों के शव जिला चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं। घटना के दौरान बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। ये बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी अचानक तेज वर्षा से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और तीन बच्चें का जीवन समाप्त हो […]
भोपाल : मध्यप्रदेश में राज्य भर में आगामी 18 जुलाई से राजस्व महाअभियान का दूसरा चरण शुरु होगा, जो 31 अगस्त तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस महाअभियान की तैयारियों को लेकर कल मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक ली। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की रोजाना मॉनिटरिंग हो। पटवारी अपने-अपने हलके में रहें और अभियान के तहत समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। राजस्व अभियान में अभिलेख दुरुस्ती को लेकर भी समय सीमा तय हो। ई केवाईसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसे अन्य सुविधाओं से […]
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के सिर पर छत का प्लास्टर गिर गया। हादसे में युवक का सिर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रबंधन और जीआरपी ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गयी। लेकिन इस काफी इंतजार के बाद एंबुलेंस पहुंची। बताया जा रहा है कि स्टेशन पुनर्विकास का कार्य चल रहा है, जिसके चलते जगह-जगह खुदाई और कटिंग हो रही है इसी वजह से यह प्लास्टर झड़कर गिरा। हादसे में बालाबाई का बाजार निवासी हर्षित गुप्ता घायल हो गया। वह झांसी जाने […]
झाबुआ: मध्य प्रदेश में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 55 एक्सीलेंस कॉलेजों का शुभारंभ किया था। लेकिन कॉलेज के आईडी कार्ड में छात्रों की जाति पूछे जाने पर बवाल मच गया है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आपत्ति लेते हुए कहा है कि ‘भाजपा पहले धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही थी, अब आईडी कार्ड में जाति लिखकर जात-पात के नाम पर युवाओं को बांटा जा रहा है। विधायक विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म x (ट्विटर) पर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का एक आईडी कार्ड पोस्ट कर लिखा […]
श्योपुर : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए रामनिवास रावत के इस्तीफे के बाद विजयपुर विधानसभा सीट खाली हो गई है। जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव होना तय है। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिससे मध्य प्रदेश भाजपा की मुश्किलें खड़ी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के पूर्व विधायक सीताराम आदिवासी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे लगातार कांग्रेस से संपर्क बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि रामनिवास रावत के भाजपा में शामिल होने की वजह से पूर्व आदिवासी विधायक खासे नाराज है। वहीं […]
इंदौर: मध्यप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों बारिश की बेरुखी देखने को मिल रही है। प्रदेश इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहर इन दिनों बारिश को तरस रहे है, बारिश नहीं होने से खेतों में लगी फसल भी अब सूखने लगी है। साथ ही जमीन की नमी भी लगातार कम हो रही है। ऐसे में किसानों और आम लोगों के माथे पर अब चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। इसी को देखते हुए इंदौर में रूठे हुए इन्द्रदेव को मनाने का प्रयास किया गया। देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित अहिल्या समिति से जुड़े […]
सरगुजा : सीतापुर विकासखंड के ग्राम गेरसा उप स्वास्थ्य केंद्र में छत का प्लास्टर टूटकर महिला कर्मचारी पर गिर गया। हादसे में ड्यूटी कर रही महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। इधर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे बड़ा हादसा भी होने की संभावना हो सकती है।
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसा गांव है जहां एक व्यक्ति रावण की पूजा करता है। यह बुजुर्ग कोई और नहीं एक 80 साल का बुजुर्ग जो शिक्षक से रिटायर्ड है और उसने अपने घर में लंकापति रावण का मंदिर बनाया हुआ है। जहां उस मंदिर में 10 सिर वाले रावण की प्रतिमा स्थापित है जिसमें वह हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले 80 साल के दादा/बुजुर्ग रावण के अनन्य भक्त हैं और वह रोज रावण की पूजा करते हैं। इसके लिए बाकायदा उन्होंने अपने घर में एक मंदिर बनवा […]
छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत सद्दूपुरा में बीती रात एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हत्यारों ने 28 वर्षीय हरिराम पटेल पिता लक्मन उर्फ बच्चू पटेल निवासी सद्दूपूरा की हत्या कर शव को खंडहर में फेंक दिया। सुबह गांव के लोग रास्ते से निकले तो खंडहर में शव पड़ा था। ग्रामीणों ने सरपंच मंजू सनत जैन बमीठा को साथ लेकर थाना बमीठा में सूचना दी। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही एस एफ एल प्रभारी ने मौका मुआयना कर जांच […]
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अफ्रीकन युवक की दबंगई सामने आई है. आरोपी ने पहले सड़क पर अपने कुत्ते को टहला रहे कारोबारी दंपती और उनके कुत्ते को अपनी BMD कार से कुचलने का प्रयास किया. वहीं जब कारोबारी दंपती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल दिखाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित दंपती ने तत्काल पुलिस में शिकायत दी, लेकिन बड़ी मुश्किल से पुलिस ने घटना के छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन […]
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लव अफेयर का अनोखा मामला सामने आया है. यहां दो बहनों ने एक साथ ससुराल छोड़ दिया. अपने-अपने बच्चों को लेकर दोनों कहीं चलीं गई. फिर पता चला कि दोनों मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हैं. उन्होंने अपने प्रेमियों संग शादी कर ली है. दोनों ही बहनों ने वापस आने से साफ इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, ठाकुरपारा आड़ेंगा में कालेंद्री पटेल नाम की महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी. उसके बच्चों की उम्र 6 और तीन साल बताई जा रही है. कुछ ही दूरी पर उसकी छोटी […]
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता सहनी जीतन की हत्या से सनसनी मची हुई है. बिहार पुलिस ने जीतन सहनी हत्याकांड मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है. टीम में एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ बिरौल, एसएचओ और विशेष टीम शामिल है. पुलिस को अब इस हत्याकांड के पीछे कोढ़ा गैंग पर भी शक हो रहा है. क्योंकि कोढ़ा गैंग के शातिर अपराधी अक्सर बड़े घर, जिनमें कम सदस्य रहते हैं, उन्हें निशाना बनाते हैं. फिर वहां लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस को शक है […]
