राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से अनोखा मामला सामने आया है. यहां कोरोना काल में आर्थिक तंगी की मार झेल रही महिला ने साल 2021 में पड़ोसी को अपना बेटा कुछ समय के लिए सौंपा था. आरोप है कि अब वो पड़ोसी, महिला को उसका बेटा वापस नहीं लौटा रहा. यहां तक कि उसने तो महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया. पीड़िता ने अब पुलिस से मदद मांगी है. मामला हैदरपुर इलाके का है. 25 साल की पूजा देवी के पति ने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया. पूजा के दो बच्चे हैं. एक बेटा (3) और […]
Browsing: राज्य समाचार
महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक महिला बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. घटना डोंबिवली के विकास नाका इलाके की है. महिला यहां अपने दोस्तों संग हंसी मजाक कर रही थी. तभी वह रेलिंग पर बैठ गई. मस्ती मजाक करते हुए महिला के दोस्त ने उसके गले में हाथ डाला. इससे महिला का बैलैंस बिगड़ा और वो तीसरी मंजिल से गिर पड़ी. महिला का दोस्त भी गिरने ही वाला था कि तीसरे दोस्त ने उसे बचा लिया. फिर दोनों मिलकर दौड़ते हुए नीचे पहुंचे. वहां देखा कि महिला […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम है. शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को आज राहत मिलेगी या जेल में रहेंगे इस पर आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई हो रही है. सीएम केजरीवाल के समर्थकों का हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार है. हाई कोर्ट में CBI से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के मामले में सुनवाई हो रही है. केजरीवाल ने जमानत के अलावा अपनी गिरफ्तारी को भी दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. खासबात ये है कि केजरीवाल ने सीबीआई से जुड़े मामले में जमानत के लिए निचली अदालत में […]
आबकारी मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बन्द के कविता को आज जेल के अस्पताल से दीन दयाल अस्पताल भर्ती कराया गया है. बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि किस परेशानी के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया है. इससे पहले भी कविता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ा था, तब उन्होंने कोर्ट से राहत मांगी थी. बता दें कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED द्वारा गिरफ्तार की गईं थी. […]
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी का चुनावी बिगुल फूंका. 23 मिनट के अपने भाषण में शाह ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा. शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जिला देखकर काम करती थी, लेकिन हम संपूर्ण हरियाणा का विकास कर रहे हैं. शाह ने भूपिंदर हुड्डा के हिसाब मांगो अभियान पर भी तंज कसा और कहा कि मैं बनिया का बेटा हूं. पाई-पाई का हिसाब रखता हूं. बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता जनता को अपना हिसाब देने के लिए […]
इंसानों के वजूद के लिए पेड़ बहुत जरूरी है लेकिन कभी-कभी इन पेड़ों की वजह से महत्वपूर्ण योजनाएं भी रुक जाती है. दिल्ली में भी ऐसा ही कुछ देखने में आया है. जहां 372 करोड़ की लागत से एक फ्लाईओवर बनकर तैयार है लेकिन, बीच सड़क पर मौजूद पेड़ों की वजह से ये शुरू नहीं हो पा रहा है. पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए 6 लेन का 1.4 किलोमीटर लंबा आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच फ्लाईओवर बनाया गया है. फ्लाईओवर का काम 95% से ज़्यादा हो चुका है […]
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि पूरे प्रदेश में 3 प्रकार के सिस्टम एक्टिव हैं, जिसकी वजह से प्रदेश में बारिश का जोर बना रहेगा. वहीं, अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाली 20 जुलाई तक प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश होगी. मानसून की शुरुआती दिनों में ही पूरे सीजन की 20 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है. अगले चार दिनों तक राजधानी भोपाल, इंदौर, खरगोन समेत 15 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में […]
महाराष्ट्र के वाशिल जिले में तैनात ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पूजा की ट्रेनिंग रद्द कर दी गई है. उनको मसूरी अकादमी में वापस बुलाया गया है. 23 जुलाई तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (उत्तराखंड) ने महाराष्ट्र से पूजा का ट्रेनिंग प्रोग्राम रद्द किया है. अकादमी ने महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को लेटर लिखा है. डिप्टी डायरेक्टर एस. नवल की ओर से महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव को जारी लेटर में कहा गया है कियह निर्णय लिया गया है कि पूजा खेडकर, आईएएस-2023 बैच के प्रशिक्षण […]
केदार घाटी में इन दिनों भोलेनाथ के जयकारे के साथ-साथ सरकार के विरोध के घंटों -डमरूओं की गूंज सुनाई दे रही है. सत्ताधारियों की बुद्धि-शुद्धि की प्रार्थनाएं भी हो रही हैं. इस विरोध के केंद्र में बुराड़ी (दिल्ली) में बन रहा केदार नाथ मंदिर है. मंदिर का भूमिपूजन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था. इसका संदेश प्रस्तावित मंदिर से सरकार के जुड़ाव के तौर पर लोगों तक गया. हालांकि स्थानीय आबादी के विरोध और हाल के उपचुनावों में शिकस्त के कसैले संदेश के बीच राज्य सरकार ने दिल्ली के मंदिर से पल्ला झाड़ लिया है. धामी ने […]
भोपाल। प्रदेश के 55 सरकारी महाविद्यालयों को प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के रूप में चयनित किया गया है। इन कालेजों को उन्नत करने के लिए 366 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अवधारणा के तहत पढ़ाई होगी। इन सभी कालेजों के विद्यार्थियों के लिए इस सत्र से ड्रेसकोड लागू किया गया है। एक अगस्त से विद्यार्थी एक समान एक रंग के ड्रेस में कालेज आएंगे।इस संबंध में कालेज प्राचार्यों ने विद्यार्थियों को निर्देशित कर दिए हैं। साथ ही छात्र-छात्राओं को कुछ विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ग्रे कलर के शर्ट और ब्लैक पैंट में […]
खाचरौद। तहसील कार्यालय में जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री का खेल चल रहा है। यहां भूमि मालिक को पता भी नहीं चलता और उसकी जमीन कि रजिस्ट्री दूसरे को कर दी जाती है। ग्राम चांपाखेड़ा के किसान की लगभग आठ बीघा जमीन एक व्यक्ति ने आधार कार्ड से छेड़छाड़ कर बेच दी। 16 दिन बाद इसका नामांतरण भी हो गया। संबंधित को जब जानकारी लगी तो आरोपित समझौते करने उसके घर पहुंच गए। बात नहीं बनी तो एक माह बाद दोनों रजिस्ट्री निरस्त करा दी। जमीन मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने व वरिष्ठ अधिकारियों को की है। मामले में अभी तक […]
उज्जैन। माकड़ोन थाना पुलिस ने कंजर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने करीब तीन माह पूर्व चलते ट्रैवलर वाहन पर चढ़कर उस पर रखे पांच बैग चोरी कर लिए थे। इनमें हीरे व सोने के आभूषण रखे हुए थे। मामले में चार आरोपित अब भी फरार हैं। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को डाॅ. सतीश लाहोटी निवासी गुमास्ता नगर इंदौर ने शिकायत की थी कि वे रात को अपने परिवार व साथियों के साथ कोटा में शादी समारोह में शामिल होकर वापस ट्रैवलर वाहन से इंदौर जा रहा था। ढाबला हर्दू के पास अज्ञात […]
ग्वालियर। स्थानीय कलेक्टोरेट में दोपहर को एक महिला ने पेट्रोल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि जब पुलिस कर्मियों ने देखा तो उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन तब तक महिला पेट्रोल गटक चुकी थी। महिला को अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। महिला ने पेट्रोल इसलिए गटका है, क्योंकि उसकी जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया है और इस बात की शिकायत उसने पुलिस व प्रशासन से की। लेकिन न तो दबंगों का कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई और न ही कोई एक्शन हुआ। जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। जानकारी […]
जबलपुर । मध्य प्रदेश के जबलपुर में नगर संभाग पश्चिम के सुपर मार्केट की तीन मंजिला बिल्डिंग के सबसे नीचे वाले तल में जहां पर की एक दर्जन से अधिक बिजली के मीटर लगे हुए थे। उसमें अचानक ही आग लग गई। व्यापारी मीटर की गुणवत्ता काे लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई लोग बिल्डिंग के ऊपर वाले फ्लोर में फंसे हुए थे स्मार्ट मीटर में आग लगने के बाद आसपास लगे कई और मीटर उसकी चपेट में आ गए और तेज धमाके के साथ सभी मीटर जलने लगे। आसपास के लोगों ने जैसे ही धमाके की आवाज सुनी तो […]
कटंगी, बालाघाट। कटंगी थाना पुलिस ने एक 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के वाले 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार, बालिका के स्वजनों ने सोमवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई कि 14 जुलाई को दोपहर 1 से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने युवक ने बेटी के साथ दुराचार किया। मामा कहकर पुकारती थी बच्ची आरोपित ने जिस बालिका के साथ दुराचार किया, वह बालिका उसे ‘मामा’ कह कर पुकारा करती थी। जिस वक्त बालिका के साथ घटना […]
धार: नगर के अर्जुन कॉलोनी क्षेत्र में फड़के स्टूडियो की पहाड़ी पर मंगलवार को दोपरर 4:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभरी रूप से जख्मी हुआ है। इसका उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वहीं तीनों बच्चों के शव जिला चिकित्सालय पहुंचाए गए हैं। घटना के दौरान बच्चों के माता-पिता मजदूरी करने के लिए गए थे। ये बच्चे मैदान में खेल रहे थे। तभी अचानक तेज वर्षा से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ पर बिजली गिरी और तीन बच्चें का जीवन समाप्त हो […]
