Browsing: राज्य समाचार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 18 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, युवक का नाम अरहान था और बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर हनुमानताल थाना पुलिस पहुंच गई थी और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। युवक के घर पर मोहर्रम की तैयारी चल रही थी ,इस दौरान शादाब और नौशाद नाम के युवक आए और विवाद करने लगे थे। विवाद के बाद युवक के […]

Read More

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी हथकड़ी ढीली कर फरार हो गया। इस मामले के सामने आते ही गुना पुलिस में हड़कंच मच गया है। फरार बदमाश को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं। जानकारी के अनुसार गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र निवासी तेगा पुत्र माखन पारदी जिला जेल गुना में बंद था। उसे 16 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। तेगा की निगरानी में एक एएसआई सहित 5 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद गुरुवार तड़के […]

Read More

पन्ना : पन्ना जिले के सलेहा थाना अंतर्गत ग्राम कल्दा में बारात में खाना खाने के बाद अचानक से कई लोग बीमार हो गए। सभी बीमारों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न देखते हुए सभी 16 बच्चों को पन्ना के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि बारात कलदा से मैहर गई थी बच्चों ने वहां पर दावत में खाना खाया और अचानक से उल्टी दस्त होने लगे। डॉक्टर का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के कारण यह बच्चे बीमार हुए […]

Read More

इंदौर: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आज फिर मुस्लिम धर्म छोड़कर एक बार फिर बड़ी संख्या में हिंदू धर्म अपनाया है। बता दे कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की युवक, युवतियों के साथ ही महिलाओं ने हिंदू धर्म अपनाया है। तकरीबन 18 लोगों ने आज इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है। फिलहाल इस दौरान कई महिलाओं ने मुस्लिम समाज की विभिन्न कुरीतियों के बारे में भी जानकारी दी। घर वापसी को लेकर पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के नेता को एक धमकी भरा खत मिला था। […]

Read More

भोपाल: देश का दिल मध्य प्रदेश अब औद्योगिक शक्ति के रूप में देशभर में स्थापित होने की तैयारी कर रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साल 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है वहीं पिछले दिनों उज्जैन और मुंबई में इन्वेस्टर समिट में 1.60 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। जिससे करीब 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है, इसमें भी करोड़ों का निवेश मध्य प्रदेश आने की पूरी उम्मीद है। मध्य प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए […]

Read More

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट के मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में लगातार सामने आ रही है बैंक के रिटायर्ड अफसर के बाद अब असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा और 1 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल क्राइम ब्रांच में यह पहला मामला है जो की व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल कर महिला को ठगा गया है। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बनकर बात की और कहा कि तुम्हारे नाम का […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले चीना गांव में खेत की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया,आपको बता दें कि तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुधवार की शाम को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थरेट थाना क्षेत्र की यह घटना है थरेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चीना गांव में रहने वाले रामबाबू दोपहर में खाना खाने के बाद अपने खेत पर चले गए थे। यहां पर उनके पैर में सांप ने काट लिया तत्काल […]

Read More

भोपाल: राजधानी भोपाल में व्यापारी के साथ सवा करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला राजधानी के कोहेफिजा थाने का है। जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी रवि आडवाणी के साथ राकेश भाटिया, गौरव भाटिया, विवेक खमसेरा और नितिन पारेख नाम के व्यक्तियों ने BGIL कंपनी के शेयर बेचने के नाम पर एक करोड़ 25 लाख एक हज़ार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाये। चारों आरोपियों ने पीड़ित रवि आडवाणी से कहा था कि 15 दिनों के अंदर कंपनी के सवा करोड़ रुपये कीमत के शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद […]

Read More

सिंगरौली: कांग्रेस में एक बार फिर फूट देखने को मिली है। जहां कांग्रेस विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और सिंगरौली जिले से आने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधु शर्मा का यह गुस्सा अपनी ही पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर फूटा है। मधु शर्मा ने अलका लांबा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से कांग्रेस के नेतृत्व और रीति नीति को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। बैठक में हुए बवाल के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस में ऐसे […]

Read More

महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव मामला सामने आया है. पुणे के मांजरी मुंढवा रोड पर एक गाड़ी ने मुर्गियां ले जा रहे टेंपो को टक्कर मारी दी. घटना के बाद पता चला कि गाड़ी चला रहे सौरभ गायकवाड़ शराब के नशे में थे. इनके पिता एनसीपी (शरद पवार गुट) के पूर्व नगरसेवक बंडू गायकवाड़ हैं. इस हादसे में हो गए हैं. साथ ही सौरभ गायकवाड़ भी जख्मी हो गए हैं.मुर्गियां ले जा रहे टेंपो के ड्राइवर और क्लीनर घायल ये हादसा मंगलवार सुबह पुणे के मांजरी मुंढवा रोड यानी केशवनगर के जेड कॉर्नर पर हुआ. […]

Read More

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी शंभू बॉर्डर नहीं खुला. हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिए थे कि एक हफ्ते के अंदर बैरिकेड हटाए जाएं और रास्ता खोल दिया जाए. 10 जुलाई को हाईकोर्ट ने ये आदेश जारी किए थे, आदेश जारी किए को एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन शंभू बॉर्डर पर स्थित जस की तस ही बनी हुई है. दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे को खुलवाने के लिए एक जनहित पिटीशन डाली गई थी जो की एडवोकेट उदय प्रताप ने डाली थी. हालांकि अब वीरवार वो कंटेंप्ट पिटिशन हाईकोर्ट में डालने वाले हैं, […]

Read More

महाराष्ट्र कैडर की विवादित ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायगढ़ जिले से मनोरमा की गिरफ्तारी हुई है. मनोरमा पर पिस्टल के साथ किसान को धमकाने का आरोप है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. किसान को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. केस दर्ज होने के बाद से ही मनोरमा फरार चल रही थी. पुणे पुलिस ने मनोरमा को रायगढ़ के महाड़ तालुका में एक होटल से अरेस्ट किया है. मनोरमा के खिलाफ पौंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है. […]

Read More

कटनी। घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को उसकी बड़ी मां ने कटनी के स्पा सेंटर में बेच दिया। किशोरी से स्पा सेंटर में देह व्यापार करवाया गया। करीब एक माह तक इस गलत धंधे में काम करने के दौरान किशोरी किसी तरह कटनी से भागकर जबलपुर पहुंची। उसने घरवालों को अपनी आपबीती बताई। किशोरी के मामले की घमापुर थाने में जीरो कायमी हुई थी। घमापुर पुलिस ने इसे कटनी पुलिस को भेजा था, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और आरोपियों काे पकड़ने में दो माह का वक्त लगाया। अप्रैल माह में रिपोर्ट दर्ज हुई थी […]

Read More

भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में एक विवाहित महिला की जहर खाने की वजह से मौत हो गई। स्वजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ समय चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। यह है घटनाक्रम रातीबड़ पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी बाई (40) मुगालिया छाप गांव में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपने पति राधेश्याम के साथ खेतों में मजदूरी करती थी। उसके पति […]

Read More

उज्जैन। बिजली खर्च का सटीक हिसाब देने को मालवा-निमाड़ अंचल के 14 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम गति पकड़ चुका है। दो सप्ताह में इंदौर के बाद सर्वाधिक मीटर उज्जैन में लगाए जाने की खबर है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि इंदौर शहर में करीब 2 लाख 93 हजार, उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर निशुल्क लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे हैं। […]

Read More

देवास/खातेगांव। जिले के खातेगांव नगर के समीप कार सीखने के लिए भाई के साथ गए निजी स्कूल के एक शिक्षक पर कार से नीचे उतरते ही आकाशीय बिजली बुधवार को गिर गई। शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खातेगांव निवासी 28 वर्षीय अमित यादव ने कुछ दिन पहले नई कार खरीदी थी। कार सीखने के लिए वो अपने भाई के साथ नगर से बाहर गए थे। उस दौरान कार उनका भाई चला रहा था। बायपास रोड पर कार चलाने के लिए अमित पीछे वाली सीट से जैसे ही कार से […]

Read More