राजस्थान के जयपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. करधनी के निवारू से मंगल सिटी जाने वाली रोड पर एक महिला का शव बरामद हुआ है. महिला का शव नग्न अवस्था में पाया गया है. महिला का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. अभी फिलहाल मृतका के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मौके पर डॉग स्क्वॉर्ड और एफएसएल ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए. शव को शिनाख्त के लिए कांवटिया के अस्पताल में भिजवा दिया गया है. डॉक्टरों के मुताबकि, महिला […]
Browsing: देश
एक रेस्टोरेंट में उस समय हाहाकार मच गया जब रेस्टोरेंट में पीसीएस अफसर को परोसी गई कड़ाही पनीर में हड्डी निकली। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे एक हवेली रेस्टोरेंट का यह मामला है। मतगणना ड्यूटी पर उड़ीसा जाने के लिए निकले उत्तराखंड में तैनात पीसीएस अफसर ने जब रेस्टोरेंट में खाने के लिए कढ़ाई पनीर का आर्डर किया तो उसमें हड्डी निकली जिसके बाद सीनियर पीसीएस अधिकारी ने तुरंत इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की और मंडी धनौरा के एसडीएम व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खाने का सैंपल लेकर रेस्टोरेंट सील कर दिया गया। बता दें कि […]
पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के नादिया में एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारे गए कार्यकर्ता की पहचान हफीजुल शेख के रूप में हुई है जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम हफीजुल शेख की चाय की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर गोली मारी गई। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के परिवार ने दावा किया कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ था, इसलिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। मुख्य आरोपी […]
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन स्वैन के अनुसार नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार स्थित लॉन्च पैड पर सक्रिय लगभग 60 से 70 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। इसके साथ ही स्वैन ने बताया कि पाकिस्तान की क्षमता दिन पर दिन कम हो रही है, लेकिन इसके बावजूद ये देश जम्मू-कश्मीर में लोगों और सामग्री को भेजने से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पार से अवैध लोगों और सामानों का आना अब भी जारी जम्मू-कश्मीर पुलिस और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का दोहरा कार्यभार संभाल रहे स्वैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिये एक साक्षात्कार में कहा […]
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रयागराज में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने रविवार को दुआ की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की मंत्री निगत खान के नेतृत्व में करेलाबाद मीरापुर क्षेत्र की मुस्लिम समाज की महिलाओं ने नमाज अता कर मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए दुआ मांगी है। उनका कहना है कि मोदी के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। उनका कहना है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए तीसरी बार देश में मोदी सरकार के गठन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी है। मोदी ने महिलाओं के लिए […]
लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं और दावा किया है कि चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. इस बीच रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से पार्टी के उम्मीदवार राहुल गांधी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने 295 सीटे जीतने का दावा किया है और पंजाबी सिंगर रहे सिद्धू मूसेलावा के ‘295’ गाने का जिक्र किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘ये एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है. यह उनका फैंटेसी पोल है.’ जब […]
‘मैं पांच साल से बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन जब बॉयफ्रेंड की नौकरी लगी तो वह मुझे पहचानने से भी इंकार कर रहा है, कहता है 5 लाख लो और मेरा पीछा छोड़ दो…’ ऐसा कहकर पिंकी (बदला हुआ नाम) सुबक-सुबक कर रोने लगती है. बॉयफ्रेंड से मिले धोखे की कहानी पिंकी ने महिला थाने के अधिकारियों को भी बताई है. बॉयफ्रेंड पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. यह मामला भागलपुर के बुद्धुचक थाना क्षेत्र का है, जहां का एक प्रेमी जोड़ा पिछले 5 साल से […]
बारात दरवाजे पर पहुंची, भव्य स्वागत हुआ और दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर ले जाया गया. दुल्हन ने दूल्हे के गले में हार डाल दिया और इसी के साथ जयमाल संपन्न हुआ. इसके बाद दुल्हन को ले जाया गया और मंडप की रस्मों की तैयारियां शुरू की गईं. तैयारियां शुरू होने के बाद जैसे ही दुल्हन को मंडप में बुलाया गया तो सभी हक्के-बक्के रह गए. लड़की वाले उसकी खोजबीन में जुट गए लेकिन लड़की तब तक अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी थी. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक घर […]
लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले ही इंडिया गठबंधन एडवांस प्लानिंग में जुट गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा शनिवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है. इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं ने इस बैठक के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. विपक्षी गठबंधन से अलग होकर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने वाली टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के किसी प्रतिनिधि को भेजने का फैसला किया है. कांग्रेस की मेजबानी में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शरद पवार से लेकर सपा प्रमुख […]
जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना के एक दिन बाद, जम्मू-कश्मीर परिवहन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने छह कर्मचारियों को, काम में लापरवाही बरतने के चलते निलंबित कर दिया है. 30 मई को हुई इस बस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 64 लोग घायल हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते विभाग ने अब कड़ी कार्रवाई की है. अधिकारियों की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है. गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्राकर भारती की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद परिवहन विभाग के सचिव नीरज […]
जद (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना गुरुवार की रात को जर्मनी से बेंगलुरु लौटे थे. इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने उन्हें रात को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए जाने के बाद शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. जद (एस) के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कोर्ट ने छह दिनों की पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना […]
आज मई माह के अंतिम दिन शुक्रवार है और इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत का अवसर है. यह दिन विशेष रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है. शास्त्रों में मां लक्ष्मी को सुख-समृद्धि और भौतिक एश्वर्य प्रदान करने वाली देवी कहा गया है. शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी व्रत रखा जाता है. इस व्रत के पुण्य से व्यक्ति को मनचाहा फल प्राप्त होता है और साथ ही आय में वृद्धि होती है. अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा […]
हर बार लोकसभा चुनाव के दौरान हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल का क्रेज रहता ही है और यह कोई नई बात नहीं है. बड़े राजनीतिक पार्टी के नेताओं से लेकर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट तक सभी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं. हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल जितना जरूरी है उतना ही इसको लेकर लोगों के बीच में क्रेज भी है. इस चुनाव में खासतौर से बड़े कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों ने जमकर हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है. हेलिकॉप्टर के इस कदर इस्तेमाल की वजह से हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों की जोरदार कमाई हो रही है. हर बार लोकसभा चुनाव के दौरान हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल का क्रेज रहता ही […]
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण से पहले पंजाब के लोगों के नाम एक खत लिखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्व प्रधानमंत्री ने तीखा हमला किया है. मनमोहन सिंह ने गुरुवार को उन पर “घृणास्पद भाषण” देकर सार्वजनिक चर्चा की गरिमा और प्रधानमंत्री के पद की गंभीरता को कम करने का आरोप लगाया है. एक जून को सातवें चरण के लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब के मतदाताओं से अपील में मनमोहन सिंह ने कई बातों पर खुलकर लिखा है. उन्होंने कहा है कि केवल कांग्रेस ही विकास और प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित कर […]
लोकसभा चुनाव के लिए आज चुनाव प्रचार थम जाएगा. प्रचार के आखिरी समय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस कांफ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई सवाल खड़े किए. खरगे ने कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, ‘चुनाव शांतिपूर्ण हुए हैं, मैं मीडिया के सभी लोगों को बधाई देता हूं.’ इसके बाद पीएम पर हमला करते हुए खरगे ने कहा कि कल पीएम मोदी ने सारी दुनिया को बताया कि उन्हें महात्मा गांधी के बारे में एक फिल्म देखकर पता चला. पीएम अगर पढ़ते या पढ़े होते तो ऐसी बात नहीं करते. उनका बयान आश्चर्यजनक है. उन्होंने कहा कि अगर […]
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पानी की किल्लत से जूझ रही है. जल संकट को दूर करने के लिए केजरीवाल एक्शन मोड में है. सरकार ने पानी की बर्बादी करने वालों पर नजर रखने के लिए बाकायदा टीम बनाई है. इस बीच, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान आतिशी ने कहा, अगर कोई भी कंस्ट्रक्शन साइट पीने के पानी का इस्तेमाल करती पाई गई तो MCD उसे सील करेगी. उन्होंने कहा कि कार वाशिंग में और कार सर्विंस सेंटर पर अगर कोई पानी के पानी का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो […]
