कल यानी 26 जुलाई को 25वां कारगिल विजय दिवस है. देश भर में इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं. इसी दिन साल 1999 में भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने पाकिस्तानी के खिलाफ फतह पाई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मौके पर कल कारगिल का दौरा करेंगे. 25वें कारगिल विजय दिवस पर प्रधान मंत्री मोदी सुबह करीब 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे. और दुश्मनों से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि देंगे. शिंकुन ला सुरंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी इस […]
Browsing: देश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल और अशोक हॉल का नाम बदलने का आदेश जारी किया है. अब इन्हें ‘गणतंत्र मंडप’ और ‘अशोक मंडप’ के नाम से जाना जाएगा. इस आदेश में लिखा गया है कि राष्ट्रपति भवन भारत के लोगों की अमूल्य विरासत है. राष्ट्रपति भवन तक लोगों को पहुंच आसान बनाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. साथ ही राष्ट्रपति भवन के माहौल को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बनाने का भी प्रयास जारी है. नाम बदलने पर प्रियंका गांधी का तंज वहीं राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए गए इस आदेश […]
बारिश के मौसम में सांपों का निकलना आम बात है. लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में गजब हो गया. यहां एक बंद मकान में एक-दो नहीं बल्कि 26 अजगर के बच्चों का झुंड निकलने से हड़कंप मच गया. इतनी बड़ी संख्या में अजगरों को निकलता देख पूरा गांव दहशत में आ गया. जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अजगर के बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी. टीम ने सभी अजगरों का रेस्क्यू कर उन्हें जंगल में छोड़ा है. बंद मकान से निकलते अजगर के बच्चों को देख ग्रामीण सहम गए. मकान […]
बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव दिया है जिसमें उत्तर बंगाल को नॉर्थ-ईस्ट में शामिल करने की बात कही गई है. सुकांता मजूमदार ने अपने एक बयान में कहा है कि उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की और उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर भारत में शामिल करने का प्रस्ताव पेश किया. उन्होंने कहा कि अब इस पर पीएम मोदी को फैसला लेना है, लेकिन अगर उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर भारत में शामिल किया जाता है, तो इस क्षेत्र को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा. सुकांता मजूमदार ने कहा […]
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2024 रिजल्ट के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे अनुसार रिवाइज्ड नतीजे आज, 25 जुलाई को किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं. वहीं एनटीए ने नीट के बारे में फर्जी सूचनाएं देने वाली वेबसाइटों से स्टूडेंट्स को अलर्ट भी किया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अधिसूचना जारी कर कहा कि NTA और उसके अधिकारियों के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. एजेंसी ने कहा कि नीट परीक्षा के OMR के संबंध में गुमराह कर रहे ऐसे लोगों से छात्रों को सावधान रहने की जरुरत है. […]
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक सैनिक के भी शहीद होने की खबर है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत लोलाब इलाके में आतंकवादी और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम को इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद लोलाब में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने बताया है कि इलाके में अभी ऑपरेशन जारी है. शहीद जवान की पहचान 28 आरआर के […]
नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिजल्ट अब फिर से सभी छात्रों के नाम के साथ जारी किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनटीए ने 20 जुलाई को एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज नतीजे जारी किए थे. जारी होने वाले रिवाइज्ड रिजल्ट में पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी और टाॅपर्स की संख्या भी घट जाएगी. वह भी 1 नंबर के कारण. आइए जानते हैं कैसे 1 अंक के कारण पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी. नीट यूजी परीक्षा में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और पेपर कुल 720 नंबरों का होता है, जिसमें प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 […]
झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य की सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. गृह मंत्री अमित शाह हाल में रांची का दौरा किए थे, जहां से उन्होंने मिशन विधानसभा चुनाव का आगाज किया. अब इस बीच जानकारी सामने आई है कि पार्टी राज्य में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. बीजेपी ने तय किया है कि इस बार बीजेपी राज्य के अपने बड़े और कद्दावर नेताओं को भी चुनाव लड़ाएगी. इसमें वो नेता भी […]
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बुधवार को संसद परिसर में किसानों से मुलाकात होनी है. ये मीटिंग संसद में राहुल गांधी के चैंबर में होगी. हालांकि ये मुलाकात पहले ही चर्चा में आ गई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों का पास नहीं बनाया जा रहा. हालांकि, जब ये मामला मीडिया में आया तो किसानों को राहुल से मुलाकात की इजाजत मिली. कांग्रेस सांसद ने कहा, नेता विपक्ष होते हुए मैंने कुछ किसानों को अपने चैंबर में बुलाया था, लेकिन उनका पास नहीं बनाया जा रहा. मैं खुद उनसे मिलने जा रहा हूं. राहुल गांधी ने कहा कि […]
शादी की पहली रात दूल्हा दुल्हन के लिए बेहद खास होती है. लेकिन क्या हो जब दुल्हन को पता चले कि सुहागरात उसके साथ पति नहीं बल्कि किसी और ने मनाई है. कोई भी महिला यह बर्दाश्त नहीं कर पाएगी. लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ऐसा ही हुआ है. दुल्हन के साथ दो महीने तक उसका पति नहीं बल्कि देवर सुहागरात मना रहा था. उसे शादी के बाद से ही रोज मिठाई देकर सुला दिया जाता. दुल्हन को जब शक हुआ कि उसके साथ कुछ तो गलत हो रहा है. एक दिन दुल्हन ने मिठाई नहीं खाई. अगले दिन […]
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. युवाओं और महिलाओं साथ-साथ देश के अल्पसंख्यकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मोदी सरकार बजट में मेहरबान दिखी. वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की है. मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए कुल 3183.24 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान किया है, जो पिछले बजट की तुलना में 574.31 करोड़ रुपये अधिक है. वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए इस वर्ष […]
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किया. आज यानी बुधवार से संसद में बजट पर चर्चा है. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया. बजट से उत्तर प्रदेश गायब है. विपक्ष के प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, हम सभी मांग कर रहे थे कि […]
भारतीय नौसेना को हाल ही में बड़ा नुकसान हुआ है. ये नुकसान छोटा-मोटा नहीं, 6 हजार करोड़ का है. दरअसल, मुंबई गोदी में युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लग गई. घटना के बाद युद्धपोत एक तरफ (बंदरगाह की ओर) झुक गया और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे सीधा नहीं किया जा सका. हादसे के बाद नाविक लापता है. उसकी तलाश जारी है. आईएनएस ब्रह्मपुत्र साल 2000 में नौसेना में शामिल हुआ था और 24 साल लगातार देश की सेवा करता रहा. ये जहाज भारतीय नौसेना की ताकत था. इसको बनाने में 6 हजार करोड़ की लागत आई थी. इसकी रफ्तार […]
वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने आज मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश कर दिया है. बजट में खेती और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं, लेकिन बजट से किसान ज्यादा खुश नहीं बताए जा रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस बजट से कोई फायदा नहीं होने वाला है. सरकार फसलों की उचित कीमत देनी चाहिए. बजट पर निराशा जाहिर करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें (केंद्र को) यह बजट कागजों पर तो ठीक लगता होगा, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे किसानों को किसी तरह का कोई […]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट को मिडिल क्लास को ताकत देने वाला बजट बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है. यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है. इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है. यह दलित, जनजाति, पिछड़ों को मजबूती देने वाला बजट […]
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के आम बजट को कुर्सी बचाओ कॉपी पेस्ट बजट बताया है. राहुल ने कहा कि इस बजट में सहयोगियों का तुष्टिकरण किया गया है. अंबानी और अडाणी (AA) को फायदा पहुंचाया गया है. इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है. राहुल ने इस बजट को कॉपी पेस्ट बजट भी बताया है. राहुल ने कहा कि इस बजट में कांग्रेस के मेनिफेस्टो और पहले के बजट का कॉपी पेस्ट है. राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश ने भी इस बजट […]
