जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की ओर से घुसपैठ की एक और कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. घुसपैठ की कोशिश केंद्र शासित प्रदेश के राजौरी जिले के बट्टल सेक्टर में की गई. लेकिन अलर्ट सैनिकों ने इसे कामयाब नहीं होने दिया. हालांकि इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में जमकर गोलीबारी की गई, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया. व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बताया कि सुरक्षाबलों के अलर्ट सैनिकों ने सुबह 3 बजे बट्टल सेक्टर में कुछ हरकत देखी. इसके बाद उन्हें रोकने की कोशिश में फायरिंग शुरू कर दी गई. सुरक्षाबलों की ओर […]
Browsing: देश
नीट यूजी 2024 परीक्षा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इस बीच सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है. कमेटी के मुताबिक, विवादित सवाल का जवाब ‘D’ बताया है. दरअसल, बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को निर्देश दिया था कि वह नीट यूजी एग्जाम में पूछे गए सवाल नंबर 19 यानी फिजिक्स के प्रश्न का सही उत्तर बताए. IIT दिल्ली ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसके भौतिकी विशेषज्ञों की राय है कि एक […]
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सहकारी दुग्ध संघों (Cooperative Milk Unions) और निजी दुग्ध परियोजनाओं (Private Milk Projects) के माध्यम से इकट्ठा किए गए गाय के दूध पर दुग्ध उत्पादकों (Milk Producers) और किसानों को जनवरी 2024 में ही 5 रुपए लीटर सबसीडी दी है, लेकीन यह सबसिडी सिर्फ तीन महीने के लिए दी गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में हर रोज 1 करोड़ 45 लाख 21 हजार दूध का उत्पादन होता है और प्रतिदिन 1.62 करोड़ लीटर दूध की खरीद होती है. राहूरी कृषी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, एक लीटर गाय के दूध का उत्पादन खर्चा 40 […]
केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तमाम गतिविधियों में शामिल होने पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया है. जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी सवाल उठा रही है. दरअसल, पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने समय-समय पर सरकारी कर्मचारियों पर संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक लगा दी थी. RSS की गतिविधियों में शामिल होने पर कर्मचारियों को कड़ी सजा देने तक का प्रावधान लागू किया गया था. हालांकि, इस बीच मध्यप्रदेश सहित कई राज्य सरकारों ने इस आदेश को रद्द कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार के […]
जम्मू में दहशत फैलाने के बीच आतंकियो की एक और साजिश सामने आई है. आतंकी संगठन जैश ने सोमवार को बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर में अभिनेता सैफ अली की तस्वीर के साथ 5 मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है. वहीं इसके बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने सभी को सतर्कता बरतने को कहा है. इस अलर्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो को किसी भी तरह से आगे फॉरवर्ड न करें. इसके साथ ही अलर्ट में बताया गया कि जिसे भी […]
महादेव और उनके भक्तों के अतिप्रिय महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है. आज काशी विश्वनाथ से लेकर उज्जैन महाकाल सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद सभी शिवालयों में बम-बम भोले के नारे गूंजे. देश में पौराणिक कथाओं और प्रचलित मान्यताओं के बीच एक एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां का शिवलिंग हर दिन जौ के बराबर बढ़ता है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर पर चढ़ने बाला लाखों लीटर जलाभिषेक का जल कहा चला जाता है इसका भी अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है. ये मंदिर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित है. देवकली मंदिर […]
आईएएस पूजा खेड़कर के साथ ही उनकी मां मनोरमा भी विवादों में घिरी हुई हैं. उन पर हथियार की नोक पर किसानों को धमकी देने और जमीन हड़पने का आरोप है. मनोरमा को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी (न्यायिक हिरासत) में भेजा गया है. पूजा अभी भी लापता हैं. वो अभी तक पुणे पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुई हैं. वो कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. 23 जुलाई तक उन्हें मसूरी की ट्रेनिंग अकादमी में ज्वाइन करना है. पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद मनोरमा को सोमवार को […]
बिग बॉस का विवादों से पुराना नाता रहा है. इस बार बिग बॉस सीजन 3 का OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारण हो रहा है लेकिन इसको लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है. सत्ताधारी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) की विधायक मनीषा कायंडे ने एक बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि इस शो के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस मामले को लेकर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात भी की है. सीपी के ऑफिस से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि बिग बॉस में अश्लीलता परोसी जा रही है. […]
कर्नाटक में प्राइवेट नौकरी में आरक्षण का मुद्दा अभी थमा भी नहीं था कि एक और विवाद शुरू हो गया है. आईटी कंपनियों ने कर्मचारियों के काम के घंटे 10 से बढ़ाकर 14 घंटे/दिन करने का एक प्रस्ताव कर्नाटक सरकार को सौंपा है. कहा जा रहा है कि कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक सरकार ‘कर्नाटक शॉप्स एंड कमर्शियल इस्टैबलिशमेंट एक्ट, 1961’ में संशोधन करने पर विचार कर रही है. आईटी कंपनियां चाहती हैं कि उनके प्रस्ताव को इस संशोधन में शामिल किया जाए. इससे काम के घंटे कानूनी तौर पर […]
संसद के मानसून सत्र की शुरुआत हो चुकी है. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने कहा कि नीट विवाद से लाखों छात्र प्रभावित हैं. नीट यूजी परीक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां हैं और पैसे के बल पर सौदा संभव है. उन्होंने कहा कि अगर पैसा हो तो आप कोई भी सीट ले सकते हैं. मंत्री इस समस्या को नहीं समझ पा रहे हैं. राहुल ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराते हैं. मुझे नहीं लगता यहां जो […]
आज से चार साल पहले देश कोरोना से जंग लड़ रहा था. तभी एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की मदद कर रहा था. वह शख्स तमाम जरूरतमंद लोगों के लिए एक मसीहा बनकर आया. वह बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद थे. हालांकि, अब देश में कोरोना का प्रसार कम हो गया है. लेकिन सोनू सूद अब भी जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटते. हाल ही में फिर से सोनू ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक लड़की की मदद की है. लड़की कुरनूल जिले के अस्पारी मंडल के बनावा नूर की रहने वाली है. उसका […]
तारीख 21 जुलाई साल 1993, आज से पूरे 31 साल पहले कोलकाता के इतिहास में एक ऐसा दिन दर्ज है, जिसमें 13 मासूमों की जान चली गई थी. आज के ही दिन को पूरा पश्चिम बंगाल शहीद दिवस के नाम से मनाता है. देश में समय-समय पर बदलाव की मांग उठी है, समय-समय पर बदलाव की मांग करने के लिए आंदोलन हुए हैं. ऐसा ही एक आंदोलन साल 1993 में उस समय की युवा कांग्रेस ने किया था. इस आंदोलन का नेतृत्व वर्तमान सीएम ममता बनर्जी कर रही थी. साल 1991 में पश्चिम बंगाल में कम्यूनिस्ट लेफ्ट फ्रंट ने भारी […]
झारखंड की राजधानी रांची में 19 जुलाई की देर रात एचडीएफसी बैंक के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को अब पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी हुई है. मृतक का नाम अभिषेक कुमार सिंह है. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू फल मंडी के समीप रात लगभग 10 बजे के करीब अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभिषेक हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम मो दानिश , मो अरमान […]
भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में पूर्वी इंफाल जिले के सैचांग इथम क्षेत्र में आठ इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरादम किया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया. बता दें कि सेना की टुकड़ी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बम निरोधक टीम के साथ, लगभग 33 किलोग्राम वजन वाले आईईडी को निष्क्रिय कर दिया. सेना और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटनाएं टल गईं जो सुरक्षा बलों और अन्य यात्रियों को निशाना बनाने के लिए की गई थी. इस क्षेत्र का उपयोग बड़े पैमाने पर इम्फाल पूर्व के मोइरंगपुरेल और इथम गांवों में किसानों और […]
ओडिशा में तंत्र- मंत्र से एक 19 साल की लड़की को रोगमुक्त करना तांत्रिक को महंगा पड़ गया. बाबा तेजराज राणा को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है.सिन्धेइकेला के इचगांव की एक लड़की काफी समय से बीमार थी. उसके घरवालों ने झमुटजुला गांव के रहने वाले बाबा तेजराज राणा से उसकी बीमारी को ठीक करने के लिए लाए थे. आरोप है कि युवती को ठीक करने के लिए बाबा ने उसके सिर में 70 से ज्यादा सुइयां चुभा दीं. शिकायत के बाद पुलिस ने कथित बाबा तांत्रिक तेजराज राणा को गिरफ्तार कर लिया. युवती के घरवालों का आरोप […]
21 जुलाई का दिन बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाने वाली है. इस दिन की बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPIM) पर निशाना साधा है. इसके अलावा उन्होंने इस दिन को पार्टी के लिए भावनात्मक मील का पत्थर कहा है. 31 साल पहले यानी 21 जुलाई 1993 के दिन को याद करते हुए ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सीपीआई(एम) पर हमला बोलते हुए कहा कि 31 साल […]
