Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…
    • मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल
    • पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू
    • भीमताल की बदहाल सड़कों पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, हरीश पनेरू ने दी आंदोलन की चेतावनी
    • हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं और सेवादार में भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    • डिलीवरी बॉय बनकर रात को रैकी करने पहुँचा युवक CCTV कैमरे में हुआ कैद… सूझबूझ से टला बड़ा हादसा…!
    • केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल
    • अंकिता भंडारी की आत्मा को शांति मिलेगी?
    • मसूरी माल रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने वाहन किया सीज
    • न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री
    Wednesday, June 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»इंडिया गठबंधन की एडवांस प्लानिंग,पीएम के नाम से पहले नए पार्टनर का रोडमैप होगा तैयार
    देश

    इंडिया गठबंधन की एडवांस प्लानिंग,पीएम के नाम से पहले नए पार्टनर का रोडमैप होगा तैयार

    Social ScanBy Social ScanMay 31, 2024Updated:January 7, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    लोकसभा चुनाव के नतीजे से पहले ही इंडिया गठबंधन एडवांस प्लानिंग में जुट गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा शनिवार को दिल्ली में बैठक बुलाई गई है. इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेताओं ने इस बैठक के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. विपक्षी गठबंधन से अलग होकर अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने वाली टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के किसी प्रतिनिधि को भेजने का फैसला किया है.

    कांग्रेस की मेजबानी में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शरद पवार से लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉफ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला, डीएमके से तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, जेएमएम से सीएम चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे. शिवेसना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे देश से बाहर हैं, जिसके चलते उनकी जगह पर पार्टी का प्रतिनिधि शिरकत करेगा. इसके अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल अन्य दूसरे नेता भी हिस्सा लेंगे. कांग्रेस की तरफ से मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे.

    रिजल्ट के बाद की परिस्थितियों को लेकर होगी चर्चा

    इंडिया गठबंधन की यह बैठक चुनाव नतीजे के बाद की परिस्थितियों को लेकर हो रही है. इस बैठक में चुनाव के बाद आपस में एकजुटता बनाए रखने की नहीं बल्कि नए पार्टनर को भी गठबंधन में लाने के रोडमैप पर चर्चा होगी. बैठक से पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है, ‘लोकसभा चुनाव 2024 में जीत मिलने के बाद इंडिया गठबंधन 48 घंटे के अंदर अपने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय कर लेगा.’ ऐसे में इंडिया गठबंधन में पीएम के नाम पर सहमति बनाने से ज्यादा नए छत्रपों को साथ लेने की जरूरत है ताकि सरकार बनाने वाली स्थिति बनती है तो फिर नंबर गेम में पीछे न रह जाए.

    INDIA के हौसले बुलंद, बहुमत से दूर रहेगा NDA

    2024 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद जिस तरह से सियासी माहौल बदला उसके चलते इंडिया गठबंधन के हौसले बुलंद हैं. विपक्षी दलों को लग रहा है कि बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए इस बार बहुमत से दूर रहेगा और इंडिया गठबंधन केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में होगा. अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी तक कहते रहे हैं कि नरेंद्र मोदी 4 जून के बाद प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे. इंडिया गठबंधन के रणनीतिकार भी मान रहे है कि इस बार के चुनाव में उन्हें उम्मीद से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला है और 2004 की तरह सरकार बनाने वाली स्थिति उनकी बन सकती हैं.

    NDA में शामिल घटक दलों को भी साधने की स्ट्रेटेजी

    इंडिया गठबंधन की नजर उन दलों पर भी है, जो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं है. इसके अलावा एनडीए में शामिल घटक दलों को भी साधने की स्ट्रेटेजी है. जयराम रमेश ने एक इंटरव्यू में कहा कि कि इंडिया गठबंधन की केंद्र सरकार बनती है तो एनडीए की सहयोगी पार्टियां भी बीजेपी से अलग होकर गठबंधन में शामिल हो सकती हैं, लेकिन इसका फैसला कांग्रेस हाईकमान करेंगे. एनडीए के घटक दल टीडीपी और जेडीयू को इंडिया गठबंधन में लेने के सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि नीतीश कुमार पलटी मारने में माहिर हैं. चंद्रबाबू नायडू 2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन में थे. इस तरह से जयराम रमेश ने बड़े संकेत दिए हैं. इतना ही नहीं नीतीश को लेकर तेजस्वी यादव कह चुके हैं कि चार जून के बाद चाचा लोकतंत्र और पार्टी बचाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.

    INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं हैं ये पार्टियां

    2024 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की टीएमएसी, तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बीआरएस, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की बीजेडी, आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम, पंजाब में सुखबीर सिंह बादल की अकाली दल और हरियाणा की जेजेपी-इनेलो किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं थी. इसके अलावा तमिलनाडु की एआईडीएमके और बसपा ने भी अकेले चुनावी मैदान में उतरी थी. ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन से भले ही नाता तोड़कर अलग हो गई हों, लेकिन एक जून की बैठक में अपना प्रतिनिधि भेजने का फैसला करके बड़ा संकेत दिया है.

    ममता बनर्जी को साधने का जिम्मा अखिलेश यादव को

    इंडिया गठबंधन की तरफ से चुनाव के नतीजे की बाद के लिए अभी से अपनी एक्सरसाइज शुरू कर देना चाहती है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ ममता बनर्जी के रिश्ते बहुत अच्छे हैं. अखिलेश यादव ने अपने कोटे से ममता की पार्टी टीएमसी के लिए भदोही सीट दी है, जहां से ललितेश पति त्रिपाठी उम्मीदवार थे. सपा के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी को पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ाया है और अखिलेश खुद भदोही में प्रचार करने गए थे. ऐसे में ममता बनर्जी को साधने का जिम्मा अखिलेश यादव को दिया जा सकता है. हालांकि, ममता बनर्जी ने पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वो समर्थन करने के लिए तैयार हैं.

    केसीआर अकेले लोकसभा चुनाव लड़े हैं, जिनका सियासी आधार तेलंगाना में है. केसीआर के साथ भी अखिलेश यादव के रिश्ते बहुत अच्छे हैं और कई बार दोनों नेता एक साथ मंच शेयर कर चुके हैं. इसके अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का केसीआर के साथ अच्छी दोस्ती है. इस तरह केसीआर को साधने की जिम्मा केजरीवाल और अखिलेश यादव को सौंपी जा सकती है. इसी तरह से वाईएसआर कांग्रेस के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी को साधने का टास्क शरद पवार को दिया जा सकता है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो जगन मोहन रेड्डी को साधने का काम शुरू कर दिया है.

    ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी अकेले लोकसभा चुनाव मैदान में उतरी है, लेकिन बीजेपी के साथ उनके रिश्ते चुनाव के दौरान तल्ख दिए हैं. इतना ही नहीं जिस तरह से नवीन पटनायक को लेकर पीएम मोदी ने घेरा है और उनकी सेहत को लेकर सवाल खड़े किए, उसके बाद पटनायक ने भी पटलवार किया. इसके चलते इंडिया गठबंधन के रणनीतिकार मान रहे हैं कि बीजेडी अब बीजेपी के साथ नहीं जाएगी. ऐसे में उन्हें इंडिया गठबंधन में लाने की स्ट्रेटेजी बनाई जा रही है. इस तरह इंडिया गठबंधन ने एडवांस प्लानिंग शुरू कर दी है. देखना है कि इस रणनीति में उन्हें कितनी सफलता मिलती है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Read More

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026
    Read More

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किसे कहा पागल का बच्चा? महिला के साथ कैबिनेट मंत्री के स्टाफ ने करी हाथापाई…

    June 10, 2026

    मसूरी में कूड़े के विशाल ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान, कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल

    June 10, 2026

    पानी की टंकी में फनफनाए 27 सांप के बच्चे, घर में मचा हड़कंप, स्नेकमैन ने किया सफल रेस्क्यू

    June 9, 2026
    Most Popular

    ढंगसोली गांव में गुलदार का आतंक, आंगन में झाड़ू लगा रहे युवक पर हमला

    October 6, 2025

    सरकार क्यों बचा रही निगम भूमि घोटाले के मास्टरमाइंड को, हो सीबीआई जांच: जनसंघर्ष मोर्चा

    October 11, 2025

    उत्तराखंड खनन सुधारों में अग्रणी: खनन मंत्रालय ने जारी किया राज्य खनन तत्परता सूचकांक

    October 17, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?