Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
    • सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    • जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
    • सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»देश»इस बार के चुनाव में खूब डिमांड में रहे हेलिकॉप्टर, एक घंटे की कीमत इतने लाख रही
    देश

    इस बार के चुनाव में खूब डिमांड में रहे हेलिकॉप्टर, एक घंटे की कीमत इतने लाख रही

    Social ScanBy Social ScanMay 31, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    हर बार लोकसभा चुनाव के दौरान हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल का क्रेज रहता ही है और यह कोई नई बात नहीं है. बड़े राजनीतिक पार्टी के नेताओं से लेकर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट तक सभी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं. हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल जितना जरूरी है उतना ही इसको लेकर लोगों के बीच में क्रेज भी है. इस चुनाव में खासतौर से बड़े कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों ने जमकर हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है. हेलिकॉप्टर के इस कदर इस्तेमाल की वजह से हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों की जोरदार कमाई हो रही है.

    हर बार लोकसभा चुनाव के दौरान हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल का क्रेज रहता ही है और यह कोई नई बात नहीं है. बड़े राजनीतिक पार्टी के नेताओं से लेकर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट तक सभी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं. हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल जितना जरूरी है उतना ही इसको लेकर लोगों के बीच में क्रेज भी है. इस चुनाव में खासतौर से बड़े कैबिनेट मंत्रियों और सांसदों ने जमकर हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है. हेलिकॉप्टर के इस कदर इस्तेमाल की वजह से हेलिकॉप्टर ऑपरेटरों की जोरदार कमाई हो रही है.

    चुनाव में हेलिकॉप्टर के इस्तेमाल की दो बड़ी वजह हैं जिसमें से एक है रिमोट एरिया कनेक्टिविटी और दूसरी बड़ी वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों के बीच हेलिकॉप्टर को लेकर क्रेज है. ग्रामीण क्षेत्रों में हेलिकॉप्टर ले जाने से काफी क्राउड पुलिंग हो जाती है और इसके लिए रैली ग्राउंड के पास हेलीपैड बनाया जाता है ताकि इसको देखने के लिए भीड़ भी आए. इस तरह हेलिकॉप्टर से डबल फायदा होता है.

    350 से लेकर 400 करोड़ रुपये की हुई कमाई

    हेलिकॉप्टर की डिमांड को देखते हुए रोटरी विंग सोसाइटी ऑफ इंडिया के कैप्टन उदय गैली से बातचीत की गई जिसमें उन्होंने बताया कि इस चुनावी सीजन में हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स ने लगभग 350 से लेकर 400 करोड़ रुपये कमाए हैं. ऑपरेटर्स की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसके चलते रेट 35 परसेंट से 40 परसेंट तक बढ़ गई है. आगे उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर का किराया उनके निर्माण और मॉडल पर अलग-अलग होता है, जिसे प्रति घंटे के आधार पर दिया जाता है. किराया साझा करते हुए उन्होंने बताया कि बीईएल (BEL) 407 जैसे सिंगल इंजन वाले हेलिकॉप्टर का किराया अब 1.3-1.5 लाख रुपये प्रति घंटा है, इसमें 6-7 लोग बैठ सकते हैं. दूसरी ओर ऑगस्टा AW109 और H145 एयरबस जैसे डबल इंजन वाले हेलिकॉप्टर अब 2.3-3 लाख रुपये प्रति घंटे का किराया लेते हैं, इनमें 7-8 लोग बैठ सकते हैं. 15 सीटों वाला बड़ा अगस्ता वेस्टलैंड 4 लाख रुपये प्रति घंटे से शुरू होने वाली कीमत पर उपलब्ध है, यह अपनी स्थिरता और आराम के कारण वीवीआईपी (VVIP) की पहली पसंद है.

    ऑपरेटर्स 40-50 फीसदी ज्यादा ले रहे फीस

    कैप्टन उदय गेली ने टीवी9 से बातचीत में बताया कि चुनावों के दौरान हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स की मांग बहुत ज्यादा है, जिससे हेलिकॉप्टर ऑपरेटर रोजाना के किराये की तुलना में 40-50 फीसदी ज्यादा फीस ले रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनावों में भी 20-30 फीसदी बढ़ाकर फीस लिया गया था. इस साल मांग बहुत ज्यादा रही है और राज्य स्तर पर पार्टियों से भी आ रही है, जबकि हेलिकॉप्टरों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है. बीजेपी और कांग्रेस जैसे बड़े दलों ने छह महीने पहले से बुकिंग करवाई थी. देश में तकरीबन 170 हेलिकॉप्टर्स है, इन्हें नॉन शेड्यूल ऑपरेशन की कैटेगरी में रखा जाता है. इस बार चुनाव में लगभग 45 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया है. आम तौर पर इंडिपेंडेंट कैंडिडेट सिंगल इंजन वाले हेलिकॉप्टर इस्तेमाल कर रहे है, वहीं कैबिनेट मिनिस्टर चार्टर का इस्तेमाल करते हैं ताकि वो शाम तक दिल्ली लौट सकें.

    बीजेपी ने उठाया सबसे ज्यादा फायदा

    इस बार हेलिकॉप्टर ऑपरेटर्स ने guaranteed hours के नाम पर राजनीतिक दलों से 90 घंटे की एडवांस पेमेंट ली है, जिसका सबसे अच्छा इस्तेमाल बीजेपी ने किया है. जिसके चलते बीजेपी ने देश भर में चुनाव प्रचार के लिए 15 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया है वहीं ममता बनर्जी की पार्टी ने इस का सही से इस्तेमाल नहीं किया, जिसकी वजह से चुनाव प्रचार के दैरान टीएमसी ने केवल 5 ही हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल कर पायी है.

    इस बार देश की तीन बड़ी हेलिकॉप्टर कंपनी पवन हंस, हेलिगो चार्टर और ग्लोबल वेक्ट्रा ने सबसे ज्यादा बिजनेस किया है. यह सभी कंपनियां चुनाव खत्म होने के बाद लॉग बुक चुनाव आयोग को जमा करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Read More

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Read More

    दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल

    July 29, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026

    सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार

    July 29, 2026

    अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

    July 29, 2026
    Most Popular

    मुख्यमंत्री आवास पर संगठनात्मक मुद्दों पर अहम…

    May 23, 2026

    केशव नेगी पर पुलिस कार्रवाई का प्रदेशभर में विरोध, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भी उठाए सवाल

    June 8, 2026

    केदारनाथ आपदा: 13 साल बाद भी झकझोर देती है तबाही की कहानी

    June 17, 2026
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?