Browsing: देश

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. इन चुनावों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं. सबसे बड़ा खेल दल बदल कर आए नेताओं के साथ हुआ है. राजनीतिक महत्वकांक्षा में विधायक बनने के बावजूद पार्टी छोड़ने वाले 5 नेताओं को जनता ने बुरी तरह से परास्त कर दिया है. जिन विधायकों के साथ यह खेल हुआ है, उनमें 2 हिमाचल, एक बिहार, एक पंजाब और एक उत्तराखंड के हैं. अब हारे हुए इन नेताओं के बारे में सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि इन्हें न तो माया मिल पाई और […]

Read More

13 जुलाई को हर साल जम्मू-कश्मीर में शहीद दिवस मनाया जाता था लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ. वहीं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती समेत कई नेताओं ने दावा किया है कि अधिकारियों ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है, ताकि वह शहीद दिवस न मना सकें. हालांकि, महबूबा समेत अन्य नेताओं के किए गए इस दावे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दरअसल 1931 में इसी दिन डोगरा शासक की सेना ने 22 कश्मीरियों को मार दिया था, इन्हीं मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए जम्मू-कश्मीर के नेता हर साल इस दिन शहीदों की कब्रगाह पर […]

Read More

7 राज्यों की 13 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं. इनमें से 2 राज्यों की 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस, बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी और पंजाब की एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. वहीं BJP को इस उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है. पार्टी सिर्फ हिमाचल की हमीरपुर समेत 2 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई है. वहीं बिहार के रुपौली में JDU और RJD दोनों ही पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है. यहां ये निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बाज़ी मारी है. वहीं तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर […]

Read More

यह कहानी है एक युवक की बेबसी की, नाउम्मीदी और असहनीय पीड़ा की, जो बस चाहता है कि उसे मौत आ जाए, उसे कोई खत्म कर दे. नाम है गोपाल, जिसकी उम्र 44 साल है. उसे एक ऐसी बीमारी है, जिससे उसका शरीर एक लाश की तरह हो गया है. गोपाल तेलंगाना के नलगोंडा का रहने वाला है. उसने इंटर तक की पढ़ाई भी की है. गोपाल 24 साल पहले ऐसा नहीं था. वह साल 2000 में एक संस्थान में नौकरी कर रहा था. लेकिन उसके शरीर में अजीबोगरीब बदलाव होने लगे. उसे शारीरिक कमजोरी महसूस होने लगी. जब यह […]

Read More

राज्यसभा चुनाव में लगे झटके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के 3 दांव ने हिमाचल और कांग्रेस की राजनीति को फिर से बदल दिया है. अभिषेक मनु सिंघवी के हारने के बाद से ही सुखविंदर सुक्खू की कुर्सी को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थी, लेकिन 3 महीने बाद बदले समीकरण और परिस्थिति में अब सुक्खू कांग्रेस और हिमाचल में सबसे मजबूत नेता बनकर उभरे हैं. उपचुनाव के नतीजे आने के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस वापिस 2022 के आंकड़ों पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी तरफ इस नतीजे से सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी भी सुरक्षित मानी जा […]

Read More

नीट पेपर लीक मामले में पटना हाई कोर्ट ने बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों की कस्टडी सीबीआई को दी है. ये आरोपी 15 दिन की सीबीआई रिमांड पर रहेंगे. सीबीआई पेपर लीक के किंगपिन (सरगना) रॉकी और अन्य आरोपियों के सामने बैठाकर इनसे पूछताछ करेगी. पूछताछ में कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं. विवादों में घिरी नीट-यूजी-2024 से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी. इनमें परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं की जांच, परीक्षा रद्द करने और नये सिरे से परीक्षा कराने का निर्देश देने वाली याचिकाएं हैं. 5 मई […]

Read More

आप जानते हैं हमारे देश की सबसे खास बात क्या है. ये देश यूं तो हजार तरह की चीजों में बंटा हुआ है लेकिन एक बात जो इस देश के लोगों को आपस में जोड़ती है वह है उनकी श्रद्धा. श्रद्धा या भक्ति किसी के भी प्रति हो, लेकिन ये एक ऐसी चीज है जो अच्छे-अच्छे इंसान से करिश्में करवा सकती है. ऐसा कुछ करवा सकती है जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया तेलंगाना से. तेलंगाना के खम्मम जिले के सत्थुपल्ली शहर के रहने वाले 80 साल के इनापानुरी नागभूषणम ने पिछले […]

Read More

एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. चर्चा है कि यह देश की अब तक सबसे महंगी शादी है. जिसमें सिर्फ मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए तीन फाल्कन 2000 विमान किराए पर लिए गए हैं. भारत में महंगी शादी का इतिहास टटोलेंगे तो मुगलों का जिक्र जरूर होगा. मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह और नादिरा की शादी को मुगल इतिहास की सबसे महंगी शादी कहा जाता है. दारा और नादिरा की शादी का भव्य आयोजन फरवरी, 1633 में आगरा में हुआ. इस शादी […]

Read More

केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके 25 जून की तारीख को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर मुहर लगाई. गृहमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही दिखाते हुए देश में आपातकाल लागू किया. भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा. बिना वजह लोगों को जेल में डाला और मीडिया की आवाज को दबाया. देश में इमरजेंसी लागू करने की तारीख को संविधान हत्या दिवस माना जाएगा. देश में आपातकाल यानी इमरजेंसी 25 जून, 1978 को लागू की […]

Read More

आपातकाल की बरसी पर अमित शाह की संविधान हत्या दिवस मनाने की घोषणा ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए इसे सुर्खियां बटोरने वाला फैसला बताया है. कांग्रेस के आरोप से इतर लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से बीजेपी आपातकाल के मुद्दे को उठा रही है, उससे अलग ही समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. कहा जा रहा है कि बीजेपी संविधान हत्या दिवस के जरिए कांग्रेस से संविधान का मुद्दा हथियाना चाहती है. हालिया लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे ने कांग्रेस की सीट बढ़ाने में बड़ी मदद की थी. […]

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि देश में 25 जून को हर साल मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस. 25 जून को ही 1975 में आपातकाल लागू हुआ था. केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है. खुद केंद्रीय मंत्री ने अधिसूचना की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए देश पर आपातकाल लागू करके हमारे लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था. लाखों लोगों […]

Read More

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने सभी से अपील की है कि बीजेपी नेता स्मृति ईरानी के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल न करें. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि हार जीत एक जीवन का हिस्सा है और ये लगा रहता है. मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे स्मृति ईरानी जी या किसी अन्य नेता के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने और बुरा व्यवहार करने से बचें. उन्होंने आगे कहा कि लोगों को नीचा दिखाना और अपमान करना कमजोरी की निशानी है, ताकत की नहीं. दरअसल, […]

Read More

आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी मुश्किल में घिरते दिख रहे हैं. उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ है. इस केस में दो आईपीएस अधिकारियों का भी नाम है. पुलिस ने ये कार्रवाई टीडीपी (तेलुगू देशम पार्टी) के एक विधायक की शिकायत पर दर्ज किया है. इसमें पूर्व सीएम, दो आईपीएएस अधिकारियों के साथ हीदो रिटायर्ड अधिकारी भी आरोपी हैं. उंडी विधानसभा सीट से विधायक के. रघुराम कृष्ण राजू ने शिकायत दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि पूर्व सीएम और अधिकारियों ने उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची. इसमेंवरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार और सीतारमणजनेयुलु, पुलिस […]

Read More

दिल्ली की रहने वाली नजमा बानो (बदला हुआ नाम) पढ़ी-लिखी हैं, पत्रकार हैं. उन्होंने कानून की भी पढ़ाई की है. अपने अधिकार बहुत अच्छे से समझती हैं. जब पति से अलग हुईं तो सीधे सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारे भत्ते की मांग की और कोर्ट में लड़कर अपना हक लिया. कल के सुप्रीम कोर्ट के फैसले में नजमा बानो को कुछ नया नहीं लगता है. नजमा के मामले में भी यही फैसला दो साल पहले हो चुका है, लेकिन नजमा हैरान हैं, इस बात से कि देश में निचली अदालतें अभी भी पर्सनल लॉ बोर्ड के हिसाब से […]

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के न्यूरो सर्जरी विभाग (Department of Neuro Surgery) में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनको पीठ दर्द की दिक्कत हुई है.

Read More

NEET पेपर लीक केस में किंगपिन (सरगना) संजीव मुखिया नौकरी से बर्खास्त किया जा सकता है. अभी वो नालंदा के नूरसराय के एक कॉलेज में तकनीकी सहायक के पद पर है और पिछले दो महीने से लापता है. उसने छुट्टी का आवेदन अपने पिता के हाथों भेजा था. दो नोटिस भेजने के बाद भी वो कॉलेज में ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है. अब कॉलेज ने तीन दिन के अंदर उपस्थित होने का फाइनल नोटिस दिया है. इस बार भी अगर वो नहीं पहुंचा तो उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है. बीते महीने ये जानकारी सामने आई थी […]

Read More