उत्तराखंड के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी (सेवानिवृत्त आईएएस एवं पूर्व सचिव, उत्तराखंड) के छोटे सुपुत्र वेदांत चौधरी ने आज घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। वेदांत चौधरी ने अपनी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट शिक्षा दून इंटरनेशनल स्कूल , देहरादून से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने बी.कॉम. की पढ़ाई के साथ-साथ सीए की तैयारी समानांतर रूप से जारी रखी। गत वर्ष उन्होंने बी.कॉम. पूर्ण किया और अब सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की…
Author: Avnish Kumar Jain
आज माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा अजमेर, राजस्थान से सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के वर्चुअल शुभारंभ के अवसर पर, देहरादून स्थित गांधी शताब्दी चिकित्सालय में इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़कर प्रदेश-व्यापी अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान हमारी बेटियों और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने महिला स्वास्थ्य, किशोरियों के कल्याण एवं सशक्त भारत के संकल्प को और सुदृढ़ करने के लिए यह दूरदर्शी पहल प्रारंभ की। बेटियाँ राष्ट्र का भविष्य हैं और स्वस्थ नारी ही परिवार…
सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ते हुए नैनीताल जनपद के समग्र विकास हेतु ₹147 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही ₹154 करोड़ की लागत से हल्द्वानी–काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी किया। HPV टीकाकरण अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नारी सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक है। आज जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्रीय प्रगति को नई दिशा देंगी। आदरणीय प्रधानमंत्री…
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में देहरादून में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें मानकों के उल्लंघन पर सख्त विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि शर्तों का पालन न करने वाली एजेंसियों पर भारी अर्थदंड लगाया जाएगा और आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी। अप्रैल तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने, निर्माण स्थल पर जूनियर अभियंता की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा बैरिकेडिंग और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए। https://youtu.be/-iK2sZmO4g8?si=XGzo0EKGGgnFhUJH
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी फुटबॉल मैदान, लोहिया हेड ग्राउंड खटीमा में ओपन जिम का शुभारंभ किया। फिट इंडिया मूवमेंट की भावना के अनुरूप स्थापित यह ओपन जिम युवाओं को नियमित व्यायाम, सक्रिय जीवनशैली और नशामुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करेगी। सभी को व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन थोड़ा समय अवश्य निकालना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही सशक्त समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। वही मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके उपरांत स्वास्तिक कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पहुँचकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया। खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम…
विकासनगर के बाढ़वाला क्षेत्र में उस वक्त अफरा – तफरी मच गई… जब वन विभाग के SDO पर खनन कारोबारियो ने सरेआम जानलेवा हमला कर दिया… कानून को चुनौती देती ये तस्वीरें बेहद खौफनाक है… देखिए कैसे भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव नयन नौटियाल के द्वारा खनन से भरे डंपर को रोकना खनन कारोबारियो को नागवार गुजरा… यमुना नदी से निकले खनन से भरे इस डंपर की वीडियो बना रहे SDO को बीच सड़क पर खनन कारोबार से जुड़े लोगों ने इकट्ठा होकर जमकर पीट डाला… दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरेआम मारपीट की…
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली ने फर्जी हाईस्कूल परीक्षा कांड में बड़ा खुलासा किया। SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चंगेज अंसारी ने खुद को अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल का प्रिंसिपल बताया। 24 फरवरी को राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में छात्रा की जगह दूसरी लड़की ने परीक्षा दी। ट्यूशन के नाम पर परिजनों से पैसे लिए और फर्जी एडमिट कार्ड बनवाया। गौरतलब है कि पहले पुलिस ने 3 ‘मुन्ना भाई’ और 4 ‘मुन्नी बहनों’ को पकड़ा था। प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह राणा की टीम ने आरोपी को चिन्हित किया। 26 फरवरी को ज्वालापुर…
जनसंवाद के आधार पर हरिद्वार में आगे बढ़ेगी पॉड टैक्सी परियोजना, आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने ग्राउंड जीरो पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संबंधित हितधारकों से परियोजना को लेकर लिया फीडबैक उत्तराखंड में आधुनिक एवं स्मार्ट परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा प्रस्तावित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केवल तकनीकी पहलुओं की समीक्षा ही नहीं की, बल्कि स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं संबंधित हितधारकों से परियोजना को…
लोहाघाट, चम्पावत में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में शामिल होकर भारी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर होल्यारों के साथ खड़ी होली गायन में सहभाग किया और लोक परंपरा के जीवंत रंगों को आत्मसात किया। मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों द्वारा किए गए आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत हेतु सहृदय आभार। खड़ी होली उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान है। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। प्रदेश की लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर माननीय…
जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग ₹256 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राज्य के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों हेतु 300 बालिकाओं की क्षमता वाले…
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र ध्यानी के नियुक्ति विवाद में माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा अवमानना प्रकरण में की गई सुनवाई और सचिव स्तर पर कड़ी टिप्पणियों और फटकार के बाद “जन प्रहार” टीम ने राज्य सरकार के विरुद्ध अपना विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज जन प्रहार के कार्यकर्ताओं ने पिटकुल मुख्यालय के बाहर ऊर्जा मंत्री की भूमिका के विरोध में उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों में संयोजक सुजाता पॉल सहसंयोजक पंकज सिंह क्षेत्री, प्रवक्ता रविन्द्र गुसाईं, नवीन चौधरी, सूरज, आदेश कोहली, कृष कपूर, हिमाल थापा, नसीम मोहम्मद,…
International Union for Conservation of Nature की BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक देहरादून में सम्पन्न नदी बेसिन प्रबंधन एवं प्रकृति-आधारित समाधानों पर अंतरराष्ट्रीय मंथन 23 से 27 फरवरी 2026 के मध्य देहरादून में International Union for Conservation of Nature (IUCN) के तत्वावधान में पांच दिवसीय BRIDGE ग्लोबल थीमैटिक बैठक का आयोजन किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय बैठक में एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका एवं यूरोप से लगभग 18–20 प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर नदी बेसिन प्रबंधन, एकीकृत जलागम प्रबंधन (IWRM) तथा Nature-based Solutions के अंतर्गत कार्यक्रमों की समीक्षा एवं भावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। सचिव जलागम से शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक जलस्रोत संरक्षण पर बल…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है. इस बैठक में कुल 28 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. आगामी वित्तीय वर्ष 2026 27 के लिए पेश होने वाले बजट पर भी मंत्रिमंडल ने सहमति जाता दी है. पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस साल बजट में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में इस साल 1.11 लाख करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा. मंत्रिमंडल ने बजट में संशोधन किए जाने संबंधित निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत कर दिया है. धामी…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में अधिकृत वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर UIDF के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग, दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल तक 2 लेन से 3 लेन में अपग्रेडेशन हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग (विद्युत लाइनों को यूटिलिटी डक्ट में स्थानांतरित करना) एवं वाटर सप्लाई लाइन शिफ्टिंग हेतु ₹1257.96 लाख के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। जनपद पिथौरागढ़ की पिथौरागढ़ शाखा के अंतर्गत घाट पंपिंग पेयजल योजना की जीर्ण-शीर्ण पाइपलाइन, राइजिंग मेन के प्रतिस्थापन एवं पुनर्संरेखण संबंधी ₹1338.53 लाख की योजना को अनुमोदन किया गया। मसूरी राज्य राजमार्ग संख्या-1…
देहरादून में आयोजित हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 में सम्मिलित होकर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रगतिशील उत्तराखंड के विभिन्न आयामों पर चर्चा की। राज्य की प्रगति को नई गति देने हेतु विकास कार्यों को तीव्रता प्रदान करते हुए आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। पारदर्शी एवं उत्तरदायी सुशासन के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देवभूमि की सांस्कृतिक अस्मिता, समृद्ध परंपराओं और गौरवशाली विरासत की रक्षा के साथ हम समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर न्यायपूर्ण एवं समान…
उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा को लेकर हेली सेवा का टेंडर अंतिम चरण में पहुंच गया है और इसके 5 मार्च के आसपास खुलने की संभावना है। इस बार पूरी प्रक्रिया डीजीसीए के सुरक्षा प्रतिबंधों और मानकों को ध्यान में रखते हुए पूरी की जा रही है, ताकि यात्रा के दौरान उड़ान संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ और बद्रीनाथ में दो नए एटीसी स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। लाइव ट्रैकिंग डिवाइस की खरीद, कॉमन ग्राउंड हैंडलिंग व्यवस्था, अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती और मौसम की सटीक जानकारी के लिए सिलीमीटर समेत अन्य…
