उत्तराखंड के पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी (सेवानिवृत्त आईएएस एवं पूर्व सचिव, उत्तराखंड) के छोटे सुपुत्र वेदांत चौधरी ने आज घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनके परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। वेदांत चौधरी ने अपनी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट शिक्षा दून इंटरनेशनल स्कूल , देहरादून से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने बी.कॉम. की पढ़ाई के साथ-साथ सीए की तैयारी समानांतर रूप से जारी रखी। गत वर्ष उन्होंने बी.कॉम. पूर्ण किया और अब सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। परिवार की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बड़े सुपुत्र वैभव चौधरी ने BITS पिलानी (गोवा कैंपस) से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है और वर्तमान में Courant Institute of Mathematical Sciences, New York University (यूएसए) से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डीप लर्निंग में एमएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Monday, September 14

