गृह मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में आयोजित आयोजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इसमें पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित सिद्धपीठ हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े शैलेश, भट्टाग्राम, पाकिस्तान से आए जसपाल कुमार, कराची, पाकिस्तान में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से तंग आकर भारत आने वाले दुर्गानाथ टी. राजपूत और अफगानिस्तान से आई हंसेरी बाई को मंच पर नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
Author: Avnish Kumar Jain
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में “जन जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के मौके पर ₹1129.91 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ₹1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और ₹115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण ₹14 करोड़ की लागत से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजनान्तर्गत टी.एम.आर. प्लांट का लोकार्पण। ₹18.17 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून में पुलिस लाइन में निर्मित 46 आवासीय भवनों का लोकार्पण। ₹6.55 करोड़ की लागत से…
एक सेवारत इंजीनियर ने फर्जी वास्तुकार के साथ मिलकर साझेदारी में काटी हरिद्वार लक्सर रोड पर कालोनी, प्राधिकरण की आंखों में धूल झोंककर सारे नियमों को ताक पर रखकर अवैध कालोनी को बना दिया वैध … पूरी खबर विस्तार से जल्द ही ….
आज लोक भवन में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक “Summits: The Journey of Uttarakhand Gramin Bank” का विमोचन किया। यह पुस्तक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकिंग की विरासत, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की स्थापना से लेकर उसके विकास, वित्तीय समावेशन तथा स्वयं सहायता समूहों और महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण में बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रस्तुत करती है। इस पहल के लिए बैंक के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई। किसी भी संस्था की यात्रा का दस्तावेजीकरण उसकी उपलब्धियों को संरक्षित करने के साथ-साथ भविष्य की दिशा भी निर्धारित करता है। मेरा विश्वास है कि यह कॉफी टेबल बुक बैंक की…
हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी के करकमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित ₹1100 करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। साथ ही पुलिस विभाग के आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए e-Zero FIR प्रणाली का भी शुभारंभ एवं नूतन न्याय संहिता विषय पर…
देहरादून के कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में सड़क पर रसूख दिखाना एक रईसजादे को भारी पड़ गया। ग्राम कोटी ढलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें सफेद रंग की कार अवैध हूटर बजाते हुए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आई। वीडियो का संज्ञान लेते ही सहसपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और घेराबंदी कर गाड़ी को पकड़ लिया। पुलिस ने न सिर्फ वाहन को कब्जे में लेकर सीज किया, बल्कि चालक को भी सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। इस कार्रवाई के बाद गाड़ी अब कोतवाली में खड़ी है और चालक की हेकड़ी पूरी तरह उतर…
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने की घटना सामने आई है। निरीक्षण के दौरान सामने आई इस घटना को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए इसे शहर की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्ति के साथ खिलवाड़ करार दिया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों के…
आज जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में 2021 के बाद 2026 मे आयोजित टिहरी झील महोत्सव–2026 में पुरानी टिहरी शहर की स्मृतियों को संजोए हुए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें पुराने टिहरी शहर, विभिन्न मंदिरों के चित्र, पारंपरिक वाद्ययंत्र तथा अन्य ऐतिहासिक स्मृतियां प्रदर्शित की गईं। मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को तांवें से निर्मित ढोल नगाड़े की प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य विभाग की तीन सचल चिकित्सा वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों में विभिन्न…
आज टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव रोमांचक रहा और यहां मौजूद अपार संभावनाओं को एक बार पुनः करीब से महसूस किया। आज टिहरी झील साहसिक एवं वाटर स्पोर्ट्स के एक उभरते हुए वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आकर एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहे हैं। हमारी सरकार टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे पर्यटन को नई गति मिलने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार…
इस बार का टिहरी लेक फेस्टिवल कई मायनों में खास है। सबसे खास बात चार वर्षों से चले आ रहे गतिरोध के टूटने से जुड़ी है। कोविड-19 की वजह से इसका आयोजन नहीं हो पाया था। मगर राज्य सरकार ने ठानी, तो इस बार गतिरोध टूट गया। एक और अहम बात काबिलेगौर है कि इस बार सिर्फ टिहरी शहर ही इस आयोजन का मेजबान नहीं है, बल्कि मेजबानी का दायरा कई अन्य शहरों तक फैल गया है। इस बार नरेंद्रनगर, घनसाली, प्रतापनगर, धनोल्टी और देवप्रयाग में भी फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, राज्य सरकार बडे़ आयोजनों को…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परियोजना की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।समिति ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की ₹62.19 करोड़ की पुनरीक्षित वार्षिक कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए तैयार Project Operations Manual, Financial Management System Manual तथा विभिन्न प्रपत्रों और दिशानिर्देश पुस्तिकाओं का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि…
नई टिहरी में “टिहरी लेक फेस्टिवल हिमालयन-O₂, 2026” का शुभारंभ करने के साथ ही ₹318 करोड़ की लागत से 15.770 किमी लंबे कोटी कालोनी-डोबरा चांटी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया। टिहरी क्षेत्र के विकास हेतु कोटी कालोनी-टिहरी में रोप-वे का निर्माण किया जाएगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कि टिहरी को वाटर और एडवेंचर स्पोर्ट्स का एक प्रमुख केंद्र बनाया जाए। इसी दिशा में क्याकिंग, पैरासेलिंग, स्कूबा डाइविंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य में साहसिक और शीतकालीन…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर विश्व बैंक पोषित जलागम विकास, जल निकायों के पुनर्जीवन, वृक्षारोपण, पारंपरिक नौलों-धारों के संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में देहरादून की सोंग नदी तथा उत्तरकाशी की कमल नदी से संबंधित दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त 23 अप्रैल 2025 को आयोजित सारा की पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा भी की…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित हरिद्वार दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर बैरागी कैंप स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और हर विभाग को अपनी जिम्मेदारियां तय समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर…
“नई टिहरी में करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, जिलाधिकारी ने किया मार्च पास्ट का शुभारंभ” “टिहरी लेक फेस्टिवल में खेलों की धूम, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमें मैदान में” नई टिहरी में पडियार हाउस (नियर डाइजर) से बौराड़ी स्टेडियम तक जनरल के.एम. करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाली सभी 16 टीमों के खिलाड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट निकाला गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा मार्च पास्ट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष मोहन रावत भी उपस्थित रहे। टिहरी झील महोत्सव –2026 के अंतर्गत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय जनरल…
सूचना साझा करने हेतु जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर वर्तमान में इजरायल और ईरान के मध्य चल रहे युद्ध जैसे हालातों के दृष्टिगत विभिन्न अरबीय युद्ध प्रभावित खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार पूर्ण रूप से सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।सरकार द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है तथा विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीँ जनपद रुद्रप्रयाग के किसी भी विकासखंड,तहसील अथवा ग्राम क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति रोजगार,व्यवसाय,शिक्षा या अन्य किसी उद्देश्य से प्रभावित…
