श्री पंचमुखी मंदिर, धर्मपुर (देहरादून) में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य केसरी नंदन, श्री राम जी के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी की आराधना कर समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। बल, बुद्धि और विवेक के दाता श्री हनुमान जी केवल रक्षक ही नहीं, बल्कि मर्यादा और धर्म के प्रतीक भी हैं। जब अधर्म अपने चरम पर पहुंचता है, तब उनका पराक्रम संस्कृति और मर्यादा का उपहास उड़ाने वालों को यह संदेश देता है कि सत्य, संस्कार और धर्म के मार्ग से विचलन का अंत सदैव पतन की ओर ले जाता है। जहाँ-जहाँ अहंकार, अन्याय और अधर्म दिखाई दिया, चाहे…
Author: Avnish Kumar Jain
लोक भवन में ग्राम ल्वाणी, विकासखंड देवाल (चमोली) के मत्स्य पालन उद्यमी श्री मोहन सिंह बिष्ट ने भेंट की। वर्ष 2017 से ट्राउट मछली पालन के क्षेत्र में उनके सतत प्रयास यह दर्शाते हैं कि यदि संकल्प और नवाचार साथ हों, तो पहाड़ों में भी आजीविका के सशक्त अवसर सृजित किए जा सकते हैं। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने का उनका कार्य अत्यंत सराहनीय है। मेरा विश्वास है कि ट्राउट मत्स्य पालन जैसे प्रयास उत्तराखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा…
उत्तराखंड से इंसानियत और भाईचारे की ऐसी तस्वीर सामने आई है। जो मौजूदा दौर की धर्म और पहचान की बहसों के बीच सुकून देती है। ये कहानी है उस भारत की जहां रिश्ते नाम या मजहब से नहीं बल्कि दिल से बनते हैंकोटद्वार में दीपक ने बाबा नाम की दुकान के नाम को लेकर विवाद खड़ा हुआ। नाम बदलने के दबाव के बीच दुकानदार दीपक ने खुद को मोहम्मद दीपक बताकर बड़ा संदेश दिया। कि पहचान इंसानियत से होती है नाम से नहीं। उनके इस कदम ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं दूसरी ओर खानपुर क्षेत्र के…
स्पिरिचुअल जोन, आयुर्वेद एम्स और भराड़ीसैंण में मंदिर अवसंरचनात्मक निर्माण को प्राथमिकता में लेने के मुख्यमंत्री के निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत हुए एमओयू तथा उनकी ग्राउंडिंग (क्रियान्वयन) की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए एमओयू की वर्तमान स्थिति, जमीनी प्रगति, अवरोधों तथा आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। एमओयू ग्राउंडिंग में ऐतिहासिक प्रगति, मुख्यमंत्री ने बताया राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बैठक में अवगत कराया गया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के अंतर्गत कुल 3,57,693 करोड़ रुपये…
30 से 40 फ़ीसदी है लाइन लॉस (बिजली चोरी) 50 से 60 फ़ीसदी है ए टी एंड सी लॉसेस बिजली चोरों और अधिकारियों की मिलीभगत से पिस रहा उपभोक्ता बिजली चोरी रोकने में सिस्टम हो चुका फेल विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आखिर क्यों जनता की पीड़ा विद्युत विभाग एवं सरकार को को सुनाई नहीं दे रही ! आज अधिकारियों एवं बिजली चोरों की मिली भगत के चलते लाइन लॉस अधिकांश विद्युत वितरण खंडों में 30 से 40 फ़ीसदी जून 2025 तक हो गया…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026 के बजट को प्रदेश और देश के लिए मजबूत आधार देने वाला बताया है____उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है https://youtu.be/1W5sx9hzDgo?si=T5cYVxTpK1Qxr-e2 मुख्यमंत्री के अनुसार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों से प्रेरित है, जिसमें आर्थिक विकास को गति देना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ–सबका विकास की भावना को साकार करना शामिल है_____उन्होंने कहा कि बजट में वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए पूंजीगत निवेश को प्राथमिकता दी गई है____साथ ही सड़क, रेलवे और लॉजिस्टिक…
लोक भवन, देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष 27 फरवरी से 01 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यपाल ने निर्देश दिए कि वसंतोत्सव को पूर्ण उमंग, उत्साह और उत्सव के रूप में आयोजित किया जाए तथा इसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए, जिससे आम जनमानस इस आयोजन से सीधे जुड़ सके। उन्होंने वसंतोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि यह आयोजन केवल स्थानीय स्तर तक…
उत्तराखंड सरकार सरकारी स्कूलों में अब पारंपरिक भोजन का प्रशिक्षण दे रही बच्चों को तो वही उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कॉलेज कंडारी, नौगांव (उत्तरकाशी) की छात्राओं द्वारा गृह विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा में तैयार किए गए गढ़ भोज की खुशबू से विद्यालय महक उठा। बालिकाओं ने ऐसे व्यंजन तैयार किया कि पूरा परिसर पहाड़ की परंपराओं, रंगों और स्वाद से भर गया। https://youtu.be/GiPOTkeEBgc?si=f5L1IdeoHpXpK6rX गेहूं- चावल के आटे और काले तिल- गुड़ से बने उल्वे, बीड़ों के साथ पिनवे, लगड़ी, असके, हरसे, पीले कद्दू का रायता, भात, पहाड़ी मोटी दाल, कोदे की रोटी, सिलबट्टे में पीसी गई भट्ट- अलमोड़ा- तिल- पोदिने आदि…
रुड़की मे भगवानपुर के बिनारसी गांव में दो पक्षों के बीच चली आ रही आपसी रंजिश आज खूनी खेल में बदल गई। देखते ही देखते गांव का माहौल इतना बिगड़ गया कि उपद्रवियों ने न सिर्फ कई राउंड फायरिंग की, बल्कि घरों को आग के हवाले भी कर दिया।घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मची हुई है। बताया जा रहा है कि इस अंधाधुंध फायरिंग में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि प्रशासन को आसपास के कई थानों की पुलिस फोर्स को…
हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आज दिनांक 31 जनवरी को प्राधिकरण के सभागार में उत्तराखंड आवास विभाग के नव-नियुक्त सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान सचिव महोदय द्वारा प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। सचिव महोदय द्वारा प्राधिकरण द्वारा कराए जा रहे समस्त निर्माण एवं विकास कार्यों के थर्ड पार्टी असेसमेंट कराए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत रिक्त आवासों के शीघ्र आवंटन तथा जिन लाभार्थियों को…
कोटद्वार में आयोजित बर्ड फेस्टिवल में सम्मिलित होकर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही पौड़ी जनपद के विकास से जुड़ी ₹326 करोड़ से अधिक की 61 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत हेतु आप सभी का हृदयतल से हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार वन्य जीवों एवं संपदा की सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास इकोलॉजी और इकोनॉमी…
उत्तरकाशी के सोन्दी गांव ग्रामीण सरकारी सिस्टम की लापरवाही के कारण दो जनपदों टिहरी एवं उत्तरकाशी के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं पूर्व में टिहरी जनपद के सोंन्दी गांव के लोगों ने 2002, से उत्तरकाशी जनपद में शामिल करने की मांग की थी जिसकी वजह थी टिहरी जनपद का आखिरी गांव जो जनपद उत्तरकाशी मुख्यालय से मात्र 37 किलोमीटर की दूरी पर है ओर अस्पताल से लेकर स्कूल तक के लिए यह लोग उत्तरकाशी जनपद पर निर्भर थे चुनाव वहिष्कार सहित लम्बे आन्दोलन के बाद 30 नवंबर 2023 को आखिर कर शासन द्वारा सोंदी गांव को टिहरी जनपद से…
खाद (यूरिया) अब आना हुआ शुरू ,इस देरी का सबब ! कृषि मंत्री को अपने काले कारनामों से ही फुर्सत नहीं गैर जिम्मेदार मंत्री को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान खाद (यूरिया) न मिलने की वजह से काफी परेशान है, लेकिन प्रदेश के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है | अब सहकारी समितियां में खाद्य आनी शुरू हुई है, लेकिन खुले बाजार में कई महीनों से…
उत्तराखंड के विकासनगर में दो कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब आरोपी की पत्नी रीना यादव का बयान सामने आया है।पुलिस के अनुसार, 28 जनवरी को विकासनगर बाजार में सामान खरीदने के दौरान कहासुनी हुई, जिसके बाद दुकानदार संजय यादव ने कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट की। एक युवक के सिर पर चोट आई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर संजय यादव को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब आरोपी संजय यादव की…
टिहरी में आयोजित एक्रो फेस्टिवल एवं नेशनल SIV चैंपियनशिप के समापन समारोह में देश-विदेश से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टिहरी जनपद के विकास हेतु ₹27 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ये सभी योजनाएँ जिले के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध होंगी। इस एक्रो फेस्टिवल में 11 देशों के 25 पायलटों तथा विभिन्न राज्यों से आए 57 खिलाड़ियों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि उत्तराखंड साहसिक खेलों के क्षेत्र में एक उभरते वैश्विक डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स को…
मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत रिवर प्रोटक्शन कार्य एवं डीसिल्टिंग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए सभी कार्य समय से कर दिए जाएं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि लघु सिचांई विभाग द्वारा जल संरक्षण, संवर्द्धन एवं संभरण योजनाओं के तहत चेक डैम निर्माण, रिचार्ज शॉफ्ट निर्माण एवं तालाब निर्माण किये जा रहे हैं। विभाग द्वारा राज्य में 708 चेक डैम बनाये गये हैं। विभाग द्वारा ऊधम सिंह नगर, नैनीताल एवं हरिद्वार में कुल 419 रिचार्ज शॉफ्ट की स्थापना की गयी है।…
