Author: Avnish Kumar Jain

रुद्रप्रयाग जिले के नगरसू क्षेत्र में अपने आपको डॉक्टर बताकर लोगों का कर रहा था गोपनीय तरीके से एल्ट्रासाउंड। चौकी घोलतीर पुलिस एसआई जयवीर सिंह रावत एंव एसआई सूरज कंडारी की सतर्कता के बाद आया चिकित्सा विभाग हरकत में। बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से रुद्रप्रयाग के नगरासू क्षेत्र में झांसी का एक रेडियोलॉजिस्ट बनकर साथ में पोर्टेबल एल्ट्रासाउंड मशीन से गोपनीय तरीके से लोगों की जाँच कर वसूली कर रहा था। गोपनीय सूचना के बाद घोलतीर पुलिस चौकी द्वारा फर्जी डॉक्टर को हिरासत में लेकर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को तत्काल जानकारी दी गई, जिसके बाद स्वास्थ्य…

Read More

प्रदेश भर में बदमाशों का साम्राज्य कायम ! बदमाशों से ज्यादा पुलिसिया आतंक से डर रही जनता !    माफियाओं एवं अवैध कारोबारियों का हब बना उत्तराखंड पुलिसिया लूट से जनता बेहाल  विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में एडीजी, लॉ एंड ऑर्डर श्री मुरुगेशन की निकम्मी कार्यशैली एवं लापरवाही की वजह से प्रदेश में माफियाओं एवं अवैध कारोबारियों का साम्राज्य स्थापित हो गया है आज जिस तरह से अधिकांश जगहों पर पुलिसिया लूट- खसोट होने लगी है, उसके चलते बदमाशों से ज्यादा, लोग…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग में आवारा गौ पशुओं की बढ़ती संख्या को लेकर जिलाधिकारी प्रतीक जैन गम्भीर नजर आते दिखाई दे रहे हैं। वहीँ आज जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग तथा नगर पंचायत अगस्त्यमुनि द्वारा निर्मित गौधाम (गऊ सेवा भवन) का नगर पंचायत अध्यक्ष अगस्त्यमुनि राजेन्द्र प्रसाद गोस्वामी एंव जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा सयुक्त रूप से विधिवत लोकार्पण किया गया।यह आयोजन क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण एवं सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बताते चलें कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रतीक जैन द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना कर गऊ सेवा भवन का औपचारिक लोकार्पण और गऊ पूजन तथा गौ…

Read More

भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में संगठन पर्व के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल Bharatiya Janata Party (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु चल रही नामांकन प्रक्रिया में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेतागण व सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Read More

आज नई दिल्ली में माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान उत्तराखण्ड की रजत जयंती और नैनीताल लोक भवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर माननीय राष्ट्रपति जी के देवभूमि आगमन और नैनीताल की विरासत, संस्कृति और विकास यात्रा पर आधारित दो कॉफी टेबल बुक को भेंट कर उनका पुनः आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही ‘Absolute Intelligence’ पुस्तक भेंट कर नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर माननीय राष्ट्रपति महोदया से उत्तराखण्ड द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और राज्य की सकारात्मक प्रगति पर…

Read More

भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है? जिस होटल को नोटिस जारी कर सील किया गया, आज वही होटल फिर से बनकर लगभग पूरा हो चुका है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि— सील खोलने की अनुमति आखिर किस आधार पर दी गई? जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद यानी एमसी ऑफिस जीरकपुर द्वारा इस इमारत को पहले अवैध बताते हुए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसके बावजूद निर्माण कार्य न सिर्फ दोबारा शुरू हुआ, बल्कि सब कुछ एमसी ऑफिस के आला अधिकारियों के सामने होता रहा। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की शिकायत भी की,…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने नई दिल्ली में देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान एवं रक्षा मंत्रालय के सैन्य कार्य विभाग के सचिव से शिष्टाचार भेंट कर देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल में हृदय रोग उपचार की आधुनिक एवं समुचित सुविधाओं की स्थापना का महत्वपूर्ण आग्रह किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने जनरल अनिल चौहान को मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून में पूर्ण विकसित कार्डियोलॉजी विभाग एवं कार्डिएक कैथ लैब की स्थापना संबंधी अपना विस्तृत पत्र सौंपा। यह आग्रह उत्तराखंड में तैनात सैनिकों, बड़ी संख्या में निवास कर रहे पूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों…

Read More

आम्रपाली विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में आयोजित अन्न आधारित “शेफ संवाद” कार्यक्रम के प्रतिभागी शेफों के साथ संवाद किया। देवभूमि उत्तराखंड संस्कारों, संस्कृति और विविध पारंपरिक व्यंजनों की अनुपम भूमि है। यहां का खानपान केवल भोजन नहीं, बल्कि पहाड़ की जीवनशैली, परंपराओं और आत्मीयता की जीवंत अभिव्यक्ति है। आज का पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक स्वादों का अनुभव भी करना चाहता है। ऐसे में शेफ़ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि वे स्थानीय व्यंजनों के माध्यम से उत्तराखंड की पहचान को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच तक पहुंचाने में अहम योगदान देते हैं। इस अवसर पर विधायक…

Read More

देहरादून में आदरणीय उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan जी एवं माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh (सेवानिवृत्त) जी की गरिमामयी उपस्थिति में जागरण फोरम कार्यक्रम में सहभागिता कर माननीय उपराष्ट्रपति जी के विचारों को सुना। उन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखण्ड में संचालित विकास कार्यों के महायज्ञ की प्रशंसा की, जो हमारे लिए गौरव का विषय होने के साथ ही ऊर्जा का स्रोत भी है। उनका मार्गदर्शन प्रदेश की विकास यात्रा को नई दिशा और गति प्रदान करेगा।

Read More

खबर उत्तरकाशी से जनपद भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सरकार का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर मंत्री के काफिले के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री गणेश जोशी उत्तरकाशी के गंगोरी क्षेत्र में आयोजित “सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जब मंत्री और स्थानीय विधायक का काफिला वापस लौट रहा था, तभी गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगोरी के पास पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं…

Read More

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के दावों के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने विभाग के भीतर चल रहे ‘अवैध निर्माण और कमीशनखोरी’ के खेल को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि सरकारी जमीन को भू-माफियाओं के हवाले कर दिया गया और सरकार को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया गया।कांग्रेस नेता आशीष सैनी का सबसे सीधा हमला रुड़की के सिविल लाइन्स इलाके को लेकर है। उनका आरोप है कि यहाँ की बेशकीमती नजूल की भूमि (सरकारी जमीन)…

Read More

चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए गए अभियुक्त ने सजा सुनते ही पुलिस और कोर्ट कर्मचारियों को चकमा देकर अदालत परिसर से फरार हो गया। घटना रामनगर स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत की है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तलाश के बावजूद देर रात तक अभियुक्त का पता नहीं चल सका। कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर निवासी नीरज को पेशी पर अदालत पहुंचा था। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दो साल की सजा सुनाई। सजा के बाद कोर्ट मोहर्रिर के साथ बाहर आते समय मौका पाकर वह कोर्ट परिसर से भाग निकला। पुलिस ने अभियुक्त…

Read More

एक बेहद प्रेरणादायक खबर उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से।  चीन और नेपाल सीमा से सटे मुनस्यारी क्षेत्र के ग्राम सरमोली से निकलकर देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं तक पहुँचना आसान नहीं होता, लेकिन रोहित सिंह नितवाल ने यह कर दिखाया है। रोहित सिंह नितवाल, पुत्र पुष्कर सिंह नितवाल, ग्राम सरमोली, पोस्ट मुनस्यारी, जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड के निवासी हैं। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले रोहित की प्रारंभिक शिक्षा ग्राम सरमोली के सर्वोदय पब्लिक स्कूल से हुई, जहाँ उन्होंने प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा पाँचवीं तक अध्ययन किया। इसके बाद रोहित ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में सेब की अति सघन बागवानी योजना के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर प्रदेश में सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट का उत्पादन बढ़ाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।  मुख्य सचिव ने कहा कि “सेब की अति सघन बागवानी योजना” के अंतर्गत सेब की नवीनतम प्रजातियों के बागान स्थापित करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होंने जनपदों में किसानों को Cluster Based Approach अपनाए जाने हेतु प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य राज्य…

Read More

हरिद्वार में पैरालम्पिक कमेटी ऑफ इण्डिया द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग’ के शुभारम्भ पर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया। सच्ची शक्ति विचारों में निहित होती है, शरीर में नहीं, और दिव्यांगता सीमाएं नहीं बल्कि असीम संभावनाओं का प्रतीक है। आज हमारे दिव्यांग खिलाड़ी अपने अदम्य साहस, प्रतिभा और परिश्रम के बल पर संपूर्ण विश्व में भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में पिछले एक दशक में देश के खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। आज भारत का खेल बजट तीन गुना बढ़ चुका है और हमारे खिलाड़ी वैश्विक…

Read More

उत्तराखंड में लगातार कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस हमलावर है…. आज प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन राजपुर रोड से पुलिस मुख्यालय सुभाष रोड़ तक प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की… पुलिस ने PHQ से पहले ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया… इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल के साथ ही सभी कार्यकर्ता रोड पर बैठकर ही जमकर नारेबाजी करने लगे…. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था तार तार होती जा रही है….हाल ही में हल्द्वानी में किसान सुखविंदर सिंह की…

Read More