देहरादून के राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल मे हुवे दिन दहाड़े क़त्ल की वारदात का आज देहरादून पुलिस और एस टी एफ की टीम ने खुलासा कर दिया है जिसमे अभी तक पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने बताया कि इस पूरे मामले में झारखंड गैंग के ही 10 से 12 लोग शामिल थे। एस टी एफ के एस एस पी अजय सिंह ने बताया की मृतक विक्रम शर्मा की हत्या करने के लिए एक बड़ी साजिश रची गई थी। जिसके लिए विक्रम शर्मा की रैकी के लिए 10 से 12 लोगो को उनके प्रतिद्वंधी गैंग ने लगाया था जिसको लेकर सितम्बर माह से ही झारखण्ड के गैंग लोग विक्रम शर्मा की अलग अलग स्तर से रेकी कर रहे थे। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि विक्रम शर्मा की हत्या की प्लानिंग कई महीनों पहले जमशेदपुर में ही शुरू हो गई थी। मुख्य साजिशकर्ता आशुतोष और विशाल, जो पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे, विक्रम शर्मा के बढ़ते वर्चस्व को खत्म कर अपना नाम बनाना चाहते थे। जब उन्हें पता चला कि विक्रम शर्मा देहरादून में रह रहा है, तो उन्होंने उसे वहीं खत्म करने का फैसला किया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए साजिशकर्ताओं ने एक फिल्मी तरीका अपनाया। आरोपी अंकित वर्मा ने कत्ल से 3 महीने पहले उसी जिम को जॉइन किया जहाँ विक्रम शर्मा वर्कआउट करने जाता था। कत्ल वाले दिन अंकित ने ही लोकेशन साझा की कि विक्रम जिम से बाहर निकल रहा है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी अपाचे बाइक और स्कूटी से सहस्रधारा रोड पहुंचे। वहां से उन्होंने पहले से किराए पर ली गई गाड़ियों को बदला और हरिद्वार के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से इस पूरी कड़ी को जोड़ा।पुलिस ने अभी तक इस मामले मे दो लोगो अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार जो की नोएडा में आरोपियों को पनाह देने और व्यवस्था करने का आरोपी है और दूसरा राजकुमार जो की हत्या में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और संसाधनों का इंतजाम करने का आरोपी है को गिरफ्तार किया है जबकि अभी साजिश मे शामिल अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जितेन्द्र कुमार साहू की तलाश पुलिस कर रही है
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
- सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
- अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
- रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
Thursday, July 30

