Author: Avnish Kumar Jain

मुख्यमंत्री धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में माननीय राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh जी (से.नि.) के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर भव्य परेड तथा विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों के माध्यम से राज्य की सैन्य परंपरा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं प्रदेश सरकार की विकासोन्मुखी उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों को सम्मानित किया। इसके साथ ही परेड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्लाटूनों तथा उत्कृष्ट…

Read More

देहरादून स्थित लोकभावन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने पूरे गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश “नए भारत 2047” के विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल ने 21वीं सदी को चुनौतीपूर्ण बताते हुए सामूहिक संकल्प लेने की…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। https://youtu.be/95SCbRtZlR8?si=wevajyLd7mrwm2h_ प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

Read More

आज काशीपुर स्थित आवास विकास कार्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त श्री सुनील कुमार राजवंशी ने की। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक नृत्य, देशभक्ति गीतों पर आधारित प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें काशीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर…

Read More

हरिद्वार के बुग्गावाला में वन भूमि के सैंकड़ों पेड़ का हुआ अवैध कटान, अब उस बेशकीमती भूमि को भूमाफियायों द्वारा सांठ-गांठ कर अवैध कालोनी में मिलाकर बेचने की तैयारियां!  वनभूमि का इस्तेमाल सड़क, पार्क, नाले के रूप में करने की (वनविभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से) तैयारियां पूरी! https://youtu.be/Lg8FFB81tQk?si=HTLbk39Dl_zivb0J धाकड़ मुख्यमंत्री कब करेंगे कठोर कार्रवाई, हरे बेशकीमती पेड़ों को काटने वाले दानवों की संपत्ति जब्त कर उन्हें भेजेंगे जेल? HRDA के अधिकारियों की आंखों में झोंकी जा रही है धूल.. जब तक कारवाई नहीं, तब तक Social scan की मुहिम रहेगी जारी! सैंकड़ों बीघा भूमि पर लगे हजारों बेशकीमती, प्रतिबंधित,…

Read More

94.9060 है0 { लगभग 1138.872 वीघा } जमीन को एसडीएम विकासनगर व राज्य सरकार द्वारा गलत तरीके से पट्टों का आवंटन किया गया – विकेश नेगी मुख्य सचिव, राजस्व सचिव और डीएम देहरादून से एडवोकेट विकेश सिंह नेगी ने की शिकायत साल के जंगल व वन भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी उत्तराखंड में वन भूमि और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक बार फिर बड़ा विवाद सामने आया है। RTI एक्टिविस्ट और अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने इस बार जो खुलासा किया है, उसने न सिर्फ प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपना रखा है और उन्होंने दो टूक संदेश दिया हुआ है कि अगर किसी ने भी भ्रष्टाचार या घोटाला करने का दुसाहस किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उत्तराखण्ड मंे भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस तरह से एक्शन हो रहे हैं उससे अफसरों के मन में भी भय है कि अगर उन्होंने कोई भ्रष्टाचार करने का दुसाहस किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। हैरानी वाली बात है कि होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री से जुडे कथित घोटाले में डिप्टी कमांडेंट…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित बाल विवाह मुक्ति रथ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रथ एक जन-जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करेगा, जिसका उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों तक पहुँच बनाकर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध समयबद्ध, सघन एवं प्रभावी संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। यह अभियान 24 जनवरी 2026 से 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न गाँवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं…

Read More

देहरादून में Amar Ujala के तत्वावधान में आयोजित 8वें ज्योतिष महाकुंभ के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्वानों को सम्मानित किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। ज्योतिष वेदों से उत्पन्न हमारी प्राचीन विद्या है, जो समय, ग्रह-नक्षत्र और मानव जीवन के संबंधों को समझने का मार्ग दिखाती है। यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है। प्रदेश में ऐसी पारंपरिक विधाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं सांस्कृतिक पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा नई पीढ़ी…

Read More

देहरादून जिले के चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत रामपुर मंडी इलाके में आसन बैराज झील के निकट बेशकीमती शीशम के पेड़ों के गायब होने का मामला सामने आया है। उपलब्ध तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुछ पेड़ों की शाखाओं को बड़े पैमाने पर काटा गया है, जिसे लोपिंग कहा जाता है। एक तस्वीर में पेड़ की ऊंचाई करीब 12-13 फुट दिख रही है, जबकि कुछ दिनों बाद ली गई तस्वीर में वही पेड़ महज 5-6 फुट का रह गया है। आसन रेंजर आनंद रावत ने इस मामले में मौका-मुआयना किया और बताया कि ग्रामीणों ने जलावन के लिए…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में DRM, उत्तर रेलवे मुरादाबाद विनीता वास्तव के साथ मुख्य सचिव कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा हुई।  मुख्य सचिव ने ऋषिकेश- डोईवाला बाईपास रेलवे लाइन परियोजना के तहत जिलाधिकारी देहरादून को राजाजी नेशनल पार्क एवं वन विभाग की 3.62 हेक्टेयर वन भूमि को लेकर रेलवे, मुख्य वन्यजीव वार्डन और राजाजी नेशनल पार्क के साथ मिलकर संयुक्त सर्वेक्षण कराते हुए निरीक्षण आख्या शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून-मोहण्ड- सहारनपुर टनल आधारित रेलवे लाइन परियोजना के सम्बन्ध…

Read More

देहरादून में आयोजित चिंतन शिविर एवं “डायलॉग ऑन विज़न–2047” कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के विचार सुने और देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस मंथन से निकले निष्कर्ष उत्तराखंड के लिए एक सुदृढ़ विज़न और विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप तय करेंगे। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा रखा गया विकसित भारत का संकल्प देश के जन-जन की आकांक्षा है। 2047 तक भारत को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि मानव-केंद्रित, समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव पर आधारित होना चाहिए। उत्तराखंड के संदर्भ में हमारा विकास पर्यावरण से होकर गुजरता है, इसलिए इकोलॉजी और इकोनॉमी…

Read More

सीजन की पहली बारिश शुरू होने से बढ़ी ठंड चमोली जिले के अधिकांश क्षेत्रो में लगी है रिमझिम बारिश चमोली जिले के ऊंचाई वाले हिस्सो में हिमपात होने से निचले इलाकों में हो रही बारिश से बढ़ी ठंड बद्रीनाथ , हेमकुण्ड, ओली सहित ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर हुआ हिमपात चमोली जनपद के गोपेश्वर, मण्डल, जोशीमठ, कर्णप्रयाग , गौचर, पिण्डर घाटी व गैरसैंण में लगी है बारिश बारिश के कारण ठंड बढ़ने से जनजीवन हुआ प्रभावित तो रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले https://youtu.be/F3Y0IbDz_74?si=lmPYus7gUIAcL6w1

Read More

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा को लेकर जहां सरकार तैयारी में जुटी हुई है तो वहीं अब चार धाम में से प्रमुख धाम बद्रीनाथ और चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट खुलने की तिथि आज बसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर तय हो गई है बात दें कि भू बैकुंठ भगवान बद्री विशाल के कपाट 23 अप्रैल सुबह 6 बज कर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट 18 मई को दोपहर 12 बज कर 57 मिनट पर खुलेंगे। यह घोषणा नरेंद्र नगर राज दरबार में की गई, हर वर्ष…

Read More

नमस्कार! देर से सही, लेकिन उत्तराखंड की पहाड़ियों पर बर्फबारी का सिलसिला आखिरकार शुरू हो गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चकराता की ऊंची चोटियों पर इस साल की पहली हिमपात हो चुका है। लोखंडी, देवबन, बुधेर, आसमाड़, खड़म्बा, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई जैसे इलाकों में बर्फ के फाहे गिरने लगे हैं। चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिसने पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता को और भी मनमोहक बना दिया है। ये दिलकश दृश्य चकराता के सबसे ऊंचे क्षेत्र लोखंडी से सामने आए हैं, जहां लंबे इंतजार के बाद 2026 की पहली बर्फबारी सुबह के समय शुरू हुई। …

Read More

उधम सिंह नगर जिले की किच्छा कोतवाली पुलिस को 11 जनवरी को सूचना मिली, कि थाना क्षेत्र के रुद्रपुर रोड के किनारे एक युवक की लाश पड़ी हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएचओ प्रकाश दानू के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान का प्रयास किया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार पुत्र रूपलाल निवासी बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक के भाई वीरेंद्र गंगवार की तहरीर पर किच्छा कोतवाली पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा…

Read More