उत्तराखण्ड में अवैध खनन को लेकर उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बड़ा आरोप लगाया है।बॉबी पंवार ने कहा कि रात के समय यमुना नदी में खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है और मौके पर तीन-तीन पोकलेन मशीनें लगाकर नदी का सीना चीरा जा रहा है।

बॉबी पंवार का कहना है कि भारी संख्या में डंपरों को ओवरलोड कर खनन सामग्री भरी जा रही है, जबकि यहां कोई वैध पट्टा या बैरियर मौजूद नहीं है।बॉबी पंवार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ धामी सरकार रिकॉर्ड राजस्व का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अवैध खनन से राजस्व की चोरी हो रही है।बॉबी पंवार ने यह भी कहा कि न्यायालय के आदेश के बावजूद नदियों में मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है,

जो सीधे नियमों का उल्लंघन है।बॉबी पंवार का कहना है कि जिस खनन को वर्षों में होना था, वह एक साल में ही कर लिया गया है।बॉबी पंवार ने सरकार, खनन विभाग और केंद्र से जवाब मांगते हुए कहा कि आखिर यह अवैध खनन किसके संरक्षण में हो रहा है और इसका राजस्व कहां जा रहा है।

