डाट काली से गढ़ी कैंट तक तैयारियों की गहन समीक्षा, सुरक्षा–यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए गए निर्देश मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित उत्तराखण्ड भ्रमण के दृष्टिगत सम्पूर्ण रूट एवं कार्यक्रम स्थल का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक समस्त व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रत्येक पहलू की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट, समयबद्ध एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
Author: Avnish Kumar Jain
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही। मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे…
बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, नैनीताल के वार्षिकोत्सव में पहुंचकर छात्रों को संबोधित करने के साथ ही संस्थान के विकास से जुड़ी घोषणाएं भी की। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीक को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। प्रदेश में नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से लागू करते हुए युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 20 मॉडल कॉलेजों के निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है, आधुनिक आईटी…
गढ़वाल को मिला एक और पासपोर्ट ऑफिस का बड़ा तोहफा! आज गढ़वाल के द्वार कोटद्वार में माननीय केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री Pabitra Margherita जी ने नए पासपोर्ट ऑफिस का शुभारंभ किया और साथ ही इस पासपोर्ट ऑफिस द्वारा जारी नए पासपोर्ट लोगों को सौंपे गए।गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह पासपोर्ट ऑफिस कोटद्वार सहित यमकेश्वर, लैंसडाउन, दुगड्डा, चौबट्टाखाल, नैनीडांडा, थलीसैंण के लोगों, छात्रों एवं युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अब उन्हें पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra…
पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बेरोजगार संगठन ने आरोप लगाया है कि भर्ती में फर्जी मार्कशीट के जरिए कुछ अभ्यर्थियों ने नौकरी हासिल की है। संगठन का कहना है कि इससे मेहनती और योग्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय हो रहा है।बेरोजगार संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर दावा किया कि उन्हें कई ऐसे मामलों की जानकारी मिली है, जहां अभ्यर्थियों ने फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल कर भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित किया। संगठन ने मांग की है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ…
मुख्यमंत्री धामी ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों से जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना…
रुड़की स्थित सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में युवती ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। मारपीट की घटना के बाद न्याय के लिए भटकने का लगाया आरोप। युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, युवती ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार। युवती के आरोप किन्नर और एक युवक ने घर में घुसकर की मारपीट। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची युवती ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप। FIR दर्ज न करने और बदसलूकी करने का भी लगाया आरोप। युवती ने वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के नाम लेकर लगाए गंभीर आरोप। मामला तूल पकड़ता देख प्रशासन पर बढ़ा…
राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क से सटे बुल्लावाला ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बनाई गई सुरक्षा दीवार सवालों के घेरे में आ गई है। पार्क प्रशासन के प्रति ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली है।बुल्लावाला क्षेत्र में लंबे समय से हाथी किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। हाथियों की रोकथाम के लिए पहले सौर ऊर्जा बाड़ लगाई गई थी, लेकिन वन विभाग की उचित व्यवस्था न होने के कारण सौर ऊर्जा बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई। उसके बाद ग्रामीणों की मांग पर करोड़ों की लागत से सुरक्षा दीवार बनाई गई, लेकिन यह सुरक्षा दीवार भी…
जनगणना 2027 के पहले चरण ‘आवास गणना’ के तहत, शासकीय आवास पर स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रपत्र भरा।आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी नेतृत्व और मार्गदर्शन में पहली बार जनगणना को डिजिटल स्वरूप प्रदान किया गया है, जो इसे अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बना रहा है। यह प्रक्रिया न केवल देश के विकास को नई गति देगी, बल्कि सरकारी योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक सटीक और प्रभावी रूप से पहुँचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें, अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें…
सचिवालय में नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर जनपद के अंतर्गत आने वाली विधानसभाओं के विकास कार्यों, घोषणाओं एवं अन्य कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान विधायकगणों द्वारा क्षेत्र के विकास से सम्बंधित रखे गए विभिन्न विषयों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान हेतु विधायकगणों के साथ निरंतर संवाद किया जाए। जिन योजनाओं में एक से अधिक विभागों की सहभागिता है, उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आपसी समन्वय स्थापित किया जाए। अधिकारियों को आगामी वर्षाकाल को ध्यान में रखते हुए…
कैंप कार्यालय, देहरादून में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा विकसित श्रमिक सेवा मोबाइल एप का लोकापर्ण करने के साथ ही 8005 श्रमिकों के खाते में ₹17 करोड़ से अधिक राशि का DBT के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, मिस्त्री, कारपेंटर जैसे तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही अधिकारियों को योगा एवं वेलनेस क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण…
रुड़की में अवैध कॉलोनाइजर्स के खिलाफ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने अपना कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को आज प्राधिकरण की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई की शुरुआत सालियर माधोपुर रोड से हुई, जहाँ त्यागी डेरी के सामने लगभग 20 से 25 बीघा भूमि पर अवैध रूप से प्लॉटिंग का जाल बिछाया जा रहा था। प्राधिकरण के निर्देशों को ताक पर रखकर यहाँ धड़ल्ले से निर्माण जारी था, जिसे आज जेसीबी (JCB) की मदद से जमींदोज कर दिया गया।…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण संबंधी विभागों के मध्य बैठक हुई। बैठक के दौरान एडीबी द्वारा उत्तराखण्ड में विभिन्न विभागों के चल रहे प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई।इस अवसर पर मुख्य सचिव के निर्देश पर विभागों द्वारा अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य सचिव ने एडीबी के अधिकारियों से प्रदेश में कौशल विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक जनपद में कम से कम एक मॉडल स्किल सेंटर बनाया जाए। इसमें युवाओं के कौशल विकास के साथ…
हरिद्वार में अवैध निर्माण करने वालों पर प्रशासन का डंडा चलना शुरू हो गया है हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी HRDA ने भगवानपुर क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे एक विशालकाय रिजॉर्ट पर कड़ा प्रहार किया है। आरोप है कि यहाँ न केवल मानचित्र का उल्लंघन हुआ, बल्कि सरकारी जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश की गई है। मामला रुड़की के भगवानपुर-देहरादून हाईवे का है जहाँ दाहिनी ओर एक बड़ी इकाई का निर्माण कार्य चल रहा है। HRDA की टीम को जब इस निर्माण में अनियमितताओं की शिकायत मिली, तो अधिकारियों ने मौके पर धावा बोला।…
खटीमा, ऊधम सिंह नगर में पूज्य पिता जी स्व. शेर सिंह धामी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘सैनिक सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में माँ भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रणबांकुरों के परिजनों और 60 वीर नारियों एवं 80 वीर जवानों को सम्मानित किया। इस दौरान ₹7 करोड़ से अधिक की लागत से सीएसडी कैंटीन और सैनिक कल्याण केंद्र का लोकार्पण किया तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वयं खरीददारी कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान भी किया। पिताजी का सादा जीवन, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा का भाव मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भ्रमण के दौरान गुरुवार को अपने पर गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे जहां स्थानीय जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने फूल वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने खटीमा के नगर पालिका क्षेत्र में 07 करोड़ 15 लाख की लागत से नवनिर्मित भव्य सीएसडी कैंटीन भवन का पूजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कैंटीन का स्थलीय निरीक्षण कर पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। इसके उपरांत उपरांत सीएम धामी ने सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में शिरकत किया। इस मौके पर…
