आपदा पीड़ितों और वंचित बच्चों के लिए सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि दान की है। वर्तमान में वसंत विहार, देहरादून में निवासरत एवं मूल निवासी जहरिखाल, पौड़ी गढ़वाल, ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर चेक सौंपा। यह सहयोग पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों तथा आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के उद्देश्य से दिया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अनुभवी सैन्य अधिकारी होने के नाते ब्रिगेडियर जोशी की यह…
Author: Avnish Kumar Jain
कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को 06 घंटे में किया गिरफ्तार दिनांक 12.02.2026 की प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम को हल्द्वानी बड़ी मंडी क्षेत्र में 01 युवक तथा 01 युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण व भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। प्रथम दृष्टिया पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला होना प्रकाश में आया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने तत्काल घटनास्थल में जाकर…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के योजना प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों के साथ ही अन्य संबंधित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समय सीमा निर्धारित करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने जनपद चम्पावत के अन्तर्गत रोडवेज स्टेशन चम्पावत में आधुनिक सुसज्जित स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लैक्स के निर्माण लागत ₹64.94 करोड़ के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान करते हुए इसका नाम सिटी…
सहसपुर, देहरादून में मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को साझा किया तथा विपक्ष द्वारा चलाए जा रहे षड्यंत्रपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक प्रयासों की सच्चाई जनता के समक्ष रखी। उत्तराखंड में टूलकिट के जरिए सुनियोजित रूप से नैरेटिव गढ़ने और लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। अर्बन नक्सलवादी और विघटनकारी ताकतें देवभूमि को अपना केंद्र बनाना चाहती हैं। देवभूमि में ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा रही है लेकिन इसकी आड़ में मर्यादाओं को रौंदने की…
सचिवालय में पिटकुल से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट और सख़्त निर्देश दिए कि लंबित परियोजनाओं को हर हाल में तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए और बिजली चोरी पर बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विद्युत वितरण लॉस में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। इसके लिए हर अधिकारी की भूमिका और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, उन्हें लेकर तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी तय की जाए। गर्मियों के दौरान यदि लंबे समय तक बिजली…
अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत मुख्यमंत्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर…
बागेश्वर एवं गरुड़ जीआईएस आधारित महायोजना की समीक्षा, SASCI 2025–2026 एवं Deregulation 1.0 की प्रगति पर जोर आवास सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज देहरादून के बंसत विहार स्थित नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली का व्यापक आकलन किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने विभिन्न शाखाओं में चल रहे कार्यों की प्रगति, फाइल निस्तारण की स्थिति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति अपनाने के निर्देश दिए। सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप विकास…
देहरादून में गौ संरक्षण पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का अवलोकन किया। यह फ़िल्म भारतीय संस्कृति, ग्राम्य जीवन और गौ-संवर्धन की परंपरा से जुड़ा अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी प्रयास है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। गाय केवल आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला भी है। गौ संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित इस फिल्म को हमारी सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में टैक्स फ्री किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें। फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी जी सहित पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।…
सचिवालय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना एवं टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन की प्रगति के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परियोजनाओं पर तेज गति से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर प्रस्तावित रेलवे स्टेशनों के आस-पास के क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और रेल विकास निगम समन्वय के साथ कार्य करें साथ ही इस परियोजना पर एस्केप टनल को समानांतर सड़कों के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाए। बागेश्वर तक प्रस्तावित रेल लाइन से अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके…
इंटरनेशनल डे ऑफ वीमेन एण्ड गर्ल्स इन STEM के अवसर पर आयोजित ‘शी फॉर STEM उत्तराखण्ड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग कर 20 प्रतिभाशाली छात्राओं को ₹50-50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। ‘शी फॉर स्टेम’ के तहत छात्राओं को स्टार्टअप के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही महिला प्रौद्योगिकी केंद्रों से स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा। शी फॉर स्टेम उत्तराखण्ड कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जनपद में पांच बालिकाओं को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। प्रदेश में बेटियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी एवं गणित के क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ाने के…
हरिद्वार कुंभ मेला 2027 में 12 करोड़ से ज्यादा के निर्माण कार्य होने हैं। जिनमें से 22 निर्माण कार्य फिलहाल धरातल पर चल रहे हैं। इस बार कुंभ मेले में मेला प्रशासन क्राउड कंट्रोल और ट्रैफिक कंट्रोल के लिए एआई तकनीक का भी इस्तेमाल करने जा रहा है। जिसके लिए हरिद्वार स्थित मौजूद मेला कंट्रोल रूम का विस्तार करने का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है। मेला अधिकारी सोनिका बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसमें उन्होंने कुंभ मेले के लिए किए जा रहे तमाम कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।…
उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण, गैरसैंण स्थित विधानसभा भवन अब केवल लोकतांत्रिक विमर्श का केंद्र ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक भी बनता जा रहा है। https://youtube.com/shorts/ADJH5VrDnYA?si=RcxjNkiclzpxZ7IJ विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण की पहल पर विधानसभा परिसर में राज्य की स्थानीय कला एवं कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न लोक-सांस्कृतिक विषयों पर आधारित पेंटिंग्स एवं रम्माण के पारंपरिक मुखौटे स्थापित किए गए हैं। इन कलाकृतियों में नंदा राजजात यात्रा, छोलिया नृत्य, रम्माण उत्सव, पारंपरिक वाद्य यंत्र, ऐपन कला तथा रम्माण के मुखौटे सहित उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को…
हरिद्वार में मेला अधिकारी सोनिका ने कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मेला अधिकारी ने धनौरी-सिडकुल मार्ग पर बन रहे पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण सिंचाई विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। मेला अधिकारी सोनिका ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध रूप से काम पूरा करने के निर्देश दिए। कुंभ मेले के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 1200 करोड़ से ज्यादा का स्टीमेट बनाया गया है। जिनमें से करीब 220 करोड़ के कामों का जीओ जारी हो चुका है। जबकि अन्य निर्माण कार्य भी जल्द धरातल पर उतरेंगे।…
सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला आयोजित,डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने का आह्वान। तकनीक उपयोग में गोपनीयता, सुरक्षा व जिम्मेदारी पर जोर। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। हर वर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “स्मार्ट टेक, सेफ चॉइस – एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पांसिबल यूज ऑफ एआई” रही। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पूरी सतर्कता और समझदारी के साथ करें। उन्होंने कहा कि तकनीक…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी स्कीम के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आदि कैलाश, नाभिडांग और जॉलीकांग को हवाई सेवा से जोड़े जाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहस्त्रधारा से पूर्णागिरी के लिए भी हवाई सेवा शीघ्र शुरू की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में हवाई सम्पर्क बढ़ाए जाने की सम्भावनाएं तलाशे जाने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने प्रदेश में पर्यटन…
मुख्यसेवक सदन में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ करते हुए प्रथम चरण में 6 जनपदों की 484 मातृशक्ति के बैंक खातों में ₹3.45 करोड़ से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त के रूप में ट्रांसफर की। इस योजना के अंतर्गत ₹2 लाख तक की स्वीकृति का प्रावधान है, जिसमें 75% राशि राज्य सरकार द्वारा तथा 25% लाभार्थी द्वारा स्वयं वहन की जाएगी। इसी माह के अंत तक अथवा मार्च के प्रथम सप्ताह में अन्य 7 जनपदों की 540 महिलाओं को भी लगभग ₹4 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी। एकल एवं…
