आज लोक भवन में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनमोहन सिंह चौहान जी से 23-26 फरवरी, 2026 को आयोजित उत्तराखण्ड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मेरा विश्वास है कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि हमारे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी प्रेरित करती हैं। विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ।
Author: Avnish Kumar Jain
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअली ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चंपावत के प्रत्येक घर में इन दिनों उत्साह और उमंग का वातावरण है। उन्होंने उल्लेख किया कि होली का पर्व समीप है और काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण पूरे देश में अलग स्थान रखती है। बैठकी होली, खड़ी होली, चौफुला, सुर-ताल और लोकसंस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देश में विरल ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि चंपावत की पुण्य भूमि इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति…
विकासनगर, देहरादून में श्री खाटू श्याम धाम में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रभु श्री खाटू श्याम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान समृद्ध सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और आस्था से जुड़ी है। ऐसे दिव्य और भव्य धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और सनातन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। इस अवसर पर माननीय विधायक Munna Singh Chauhan जी, माननीय जिलाध्यक्ष मीता सिंह जी भी उपस्थित रहे।
राजधानी देहरादून में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग द्वारा आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के माध्यम से ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत और सीमांत क्षेत्रों तक के खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच मिला है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 2 लाख 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का…
राजधानी देहरादून के जिला कोर्ट में बम होने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि मेल के जरिए बम से कोर्ट को उड़ने की धमकी दी गई है। जिससे चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है परिसर को खाली कर दिया गया है और डॉग स्क्वायड, बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है । कोर्ट परिसर और ज्यूडिशरी के अधिकारी और कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया गया है https://youtu.be/7EArp6QkzGU?si=iXOqAFSVuMm06A24
उत्तरकाशी के भटवाड़ी तहसील में नव तहसील भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमे रात को लगातार ब्लास्टिंग के चलते नजदीक बने आवासीय भवन ऑन से ब्लास्टिंग की तीव्रता इतना ज्यादा है पूरा मकान हिल रहा है और जिसका पूरा असर नव निर्मित भवनो में देखने को मिल रहा उत्तरकाशी के भटवाड़ी में भी पूर्व मे आपदा की मार झेलने के बाद अपने कार्यकारी संस्था द्वारा जिस तरह से ब्लास्टिंग किया जा रहा है उससे आवासीय भवन खतरा बनता नजर आ रहा है लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत चल रहा है और विभाग द्वारा ब्लास्टिंग की परमिशन दी वो…
उत्तराखंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी दौरे और चार धाम यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी सिलसिले में आज प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन हरिद्वार पहुंचे।यहाँ उन्होंने राज्य अतिथि गृह में आला अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की और सुरक्षा व्यवस्था समेत तमाम तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बाद मुख्य सचिव ने बैरागी कैंप स्थित कुंभ मेला भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गृह मंत्री के दौरे को लेकर सभी विभागों के साथ समन्वय बनाया जा रहा है, साथ ही चार धाम यात्रा के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेल नगर, देहरादून में विश्वमांगल्य सभा के तत्वाधान में आयोजित ‘मातृ संस्कार समागम’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने अपने बचपन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन किसी विशेष सुविधा या संसाधनों से नहीं, बल्कि संघर्ष, अनुशासन और संस्कारों की पूंजी से बना है। साधारण परिवार में पले-बढ़े होने के कारण उन्होंने प्रारंभ से ही मेहनत, ईमानदारी और आत्मनिर्भरता का महत्व समझा। सीमित संसाधनों के बीच…
कैम्प कार्यालय (देहरादून) से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित मैराथन दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों व उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। यातायात के नियमों का पालन करना एवं पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारी सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक Savita Kapoor जी एवं Khajan Dass जी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के तहत प्रदेश प्रशिक्षण योजना बैठक का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य वक्ता होंगे राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा संवाद होता रहा है और आज भी…
प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अब नई पहल की तैयारी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को खेलों को समर्पित स्पोर्ट्स स्कूल खोलने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छोटी उम्र से ही बच्चों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण मिल सके। इसके साथ ही “एक जनपद एक खेल” योजना को आगे बढ़ाने और फिट उत्तराखंड ऐप के जरिए खिलाड़ियों को ऑनलाइन कोचिंग देने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। राजधानी देहरादून में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने के लिए नई सोच के साथ काम करना…
नैनीताल में दोबारा से जज चैम्बर बम में उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा दी गई है। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई।ये ईमेल ” तमिल टाइगर्स ऑफ EELAM and Pakistan ISI” द्वारा भेजी गई, जिसमे लिखा है जज के चैंबर में आज सुबह 11:15 बजे 5 आरडीएक्स बम विस्फोट किए जाएंगे। कृपया जल्द से जल्द कोर्ट खाली करें! विस्फोट इस प्रकार होंगे: सी-4 आरडीएक्स से बने 3 आरडीएक्स विस्फोटित बम (आईईडी) पहले ही परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर रखे जा चुके हैं। दोपहर के भोजन के समय 1 या 2 सदस्य न्यायाधीश कार्यालय के निकट आएंगे और जैसे…
भाजपा सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस का पहले से ही प्रस्तावित लोग भवन कुच शुरू हो गया है राजधानी के परेड ग्राउंड में सुबह से ही पूरे प्रदेश से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और युवा ढोल नगाड़ों के साथ रैली को सफल बनाने के लिए पहुंच रहे हैं इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस बार 2027 के चुनाव में जनता ने भाजपा को हटाने का मन बना लिया है क्योंकि यह सरकार राज्य में भ्रष्टाचार लॉयन ऑर्डर महिला सुरक्षा जंगली जानवरों के हमलों से छुटकारा आपदा…
केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन एवं मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन ने बताया की उत्तराखण्ड ने डी-रेगुलेशन 1.0 कम्प्लायंस रिडक्शन में देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड यूज, होम स्टे तथा उद्यमिता एवं श्रम सुधारों के क्षेत्र में किए…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के स्तर पर टिहरी झील एवं उसके समीपवर्ती क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से पूर्व विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए । सचिवालय में आज पर्यटन विकास परिषद द्वारा टिहरी लेक प्रोजेक्ट के तहत सतत् समावेशी अनुकूल जलवायु आधारित पर्यटन विकास योजनाओं की मुख्य सचिव ने समीक्षा की। इस दौरान मुख्य…
शासकीय आवास पर माननीय राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक Khajan Dass जी, Prem Chand Aggarwal जी ने भेंट की। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट जी के साथ संगठनात्मक विषयों एवं अन्य सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों से उनकी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
