राजधानी देहरादून में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल विभाग द्वारा आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी के माध्यम से ग्राम पंचायत से लेकर न्याय पंचायत और सीमांत क्षेत्रों तक के खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच मिला है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 2 लाख 50 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, ताकि वे खेल के क्षेत्र में अपना करियर बना सकें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।उन्होंने यह भी बताया कि विजेता खिलाड़ियों को लगभग 11 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के खिलाड़ियों की प्रतिभा संसाधनों के अभाव में दबकर न रह जाए। इसके लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- यूआईआईडीबी पर सरकार की सफाई, पूर्व विधायक मनोज रावत ने उठाए सवाल
- अयोध्या में देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं की उड़ान
- गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, आदेश की कॉपी को लेकर उठे सवाल
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
Monday, September 14

