Author: Avnish Kumar Jain

09 से 13 मार्च तक राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रारंभ हो रहे पंचम विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज देहरादून स्थित विधानसभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में सत्र के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय एवं पुलिस विभाग को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा…

Read More

विरही (बेडूबगड), चमोली में आयोजित ‘जनजाति समागम–2026′ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस दौरान किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों का सहृदय आभार। सीमांत क्षेत्र की इस पावन धरती पर जनजातीय समाज के अथक परिश्रम, संस्कृति, परंपरा व प्रकृति के प्रति उनकी गहरी आस्था हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमारी सरकार जनजातीय समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 गांवों को चिन्हित कर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य…

Read More

माननीय न्यायालयों की सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में आज प्रदेश के समस्त जनपदों में मा० न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। जनपद प्रभारियों द्वारा न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा की गई तथा प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता का परीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच की गई तथा परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। जनपद प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीसीआर भवन में उच्च स्तरीय बैठक लेकर व्यवस्थाओं की कर रहे समीक्षा। 234.55 करोड़ रुपये के 34 प्रमुख स्थायी कार्यों का किया शिलान्यास कुंभ के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन के साथ शहर के दीर्घकालीन विकास पर फोकस। घाट व सिंचाई अवसंरचना के 7 कार्यों पर 70.54 करोड़ रुपये खर्च,गंगा तट पर सुविधाओं को मजबूत कर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था। सड़क व परिवहन के 12 कार्यों पर 127.23 करोड़ रुपये स्वीकृत, ट्रैफिक प्रबंधन और सुगम आवागमन को प्राथमिकता। पेयजल, जल आपूर्ति व श्रद्धालु सुविधाओं के 15 कार्यों पर 36.78 करोड़ रुपये, स्वच्छ पेयजल, मूलभूत सुविधाएं…

Read More

बद्री-केदार मंदिर समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी के गुप्तकाशी स्थित आवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, इस दौरान शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ व्यक्त की। श्रीनिवास पोस्ती जी का जीवन तीर्थ परंपराओं के संरक्षण और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहा। बाबा केदार से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

Read More

ग्राम बीरों देवल, रुद्रप्रयाग में आयोजित माँ चंडिका महाबन्याथ में सम्मिलित होकर माँ चंडिका की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर देवतुल्य जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएँ की। देवभूमि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक ऊर्जा, लोक आस्था और समृद्ध परंपराओं से है और हमारी सरकार इन धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश को अध्यात्म की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के तहत गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल सिटी विकसित की जा रही है। इस अवसर…

Read More

पौड़ी गढ़वाल में आयोजित बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनता-जनार्दन एवं प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनके सुझाव, अपेक्षाएँ और अनुभवों को जाना। आप लोगों से प्राप्त प्रत्येक सुझाव बजट को समावेशी तथा व्यावहारिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगा। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसा बजट पेश करें जो प्रभाव में व्यापक और परिणाम में ठोस हो। ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि’ यही हमारी कार्यशैली का मूल मंत्र है, और इन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप आगामी बजट तैयार किया जा रहा है। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग युवाओं, मातृशक्ति, किसानों, श्रमिकों,…

Read More

पौड़ी में पहली बार बजट से पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किया गया। पौड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में काश्तकारों, युवा उद्यमियों, बुद्धिजीवियों और मंडल स्तरीय अधिकारियों ने भाग लेकर अपने सुझाव रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य बजट की महत्ता को आमजन तक पहुँचाना है, ताकि सरकार का बजट केवल कागज़ों तक सीमित न रहकर जनहित में प्रभावी रूप से लागू हो सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ऐसा समावेशी बजट लाने की दिशा में कार्य कर रही है, जिससे युवाओं, बुजुर्गों, किसानों और…

Read More

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने नेलांग वैली के लोग द्वारा अपनी ही जमीन से वंचित रहने व उनके संवैधानिक अधिकारों को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में टिप्पणी करते हुए पूछा है कि जब न तो भूमि का अधिग्रहण किया गया और न ही विधिवत रिक्विज़िशन किया गया, तो आखिर सेना ने 1962 से आज तक ग्रामीणों की जमीन पर कब्ज़ा कैसे बनाए रखा?नेलांग वैली के लोग पिछले कई दशकों से अपनी ही जमीन से वंचित हैं। यह केवल जमीन का मामला नहीं है, बल्कि यह उनके संवैधानिक अधिकारों — विशेषकर अनुच्छेद 300A के तहत…

Read More

तिब्बती समुदाय विश्वभर में अपने नये साल यानी लोसर का जश्न मना रहा है। नैनीताल में भी तिब्बती समुदाय ने सुख निवास स्थिति बौद्ध मठ में लोसर का जश्न मनाया। इस दौरान समुदाय के लोगों ने मठ में पूजा अर्चना की। तीन दिन तक चले लोसर के जश्न में लोगों ने एक दूसरे को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी। तिब्बती समुदाय ने पूजा अर्चना कर विश्व शांति और दलाई लामा की दीर्घायु की कामना की। लोसर के मौके पर तिब्बती समुदाय की महिलाओं और पुरूषों ने पारंपरिक परिधानों में मंगल गीत गाये।  आपको बता दें कि आज ही के दिन…

Read More

हरिद्वार में कुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचकर मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग को लेकर तैयारी की जा रही है। यहां कॉन्फ्रेंस हॉल को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। शनिवार को सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री की अधिकारियों और मेले के अन्य स्टेकहोल्डर के साथ मीटिंग होगी। मीटिंग के साथ मुख्यमंत्री कुंभ के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मेला प्रशासन के मुताबिक कुंभ मेला क्षेत्र में 25 से ज्यादा स्थाई निर्माण…

Read More

चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना एवं अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 661 से अधिक शिविरों का आयोजन किया जा चुका है, जिनके माध्यम से 5.50 लाख से अधिक नागरिकों को लाभ मिला है। हमारा उद्देश्य यही है कि शासन व्यवस्था अधिक संवेदनशील, उत्तरदायी और नवाचार-आधारित बन सके ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Read More

आम जनमानस को केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत लालकुआं परिसर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों द्वारा सिंचाई, विद्युत, सड़क, पेयजल, आदि से संबंधित 105 शिकायते दर्ज की गई जिनमे अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष समस्याओ के 15 दिन के भीतर समाधान हेतु…

Read More

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार पहल, उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुँचाना है। घनसाली ब्लॉक के एक दूरस्थ गाँव में आयोजित शिविर के दौरान एक मार्मिक मामला सामने आया, जब एक 10 वर्षीय बालिका को उसकी माँ पीठ पर उठाकर शिविर तक लाई। जाँच में पाया गया कि आवश्यक दस्तावेज—दिव्यांग प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र—न होने के कारण वह दिव्यांग पेंशन से वंचित थी। इसी प्रकार…

Read More

आज लोक भवन में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) मनमोहन सिंह चौहान जी से 23-26 फरवरी, 2026 को आयोजित उत्तराखण्ड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मेरा विश्वास है कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का विकास करते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि हमारे युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी प्रेरित करती हैं। विश्वविद्यालय को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ।

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअली ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि चंपावत के प्रत्येक घर में इन दिनों उत्साह और उमंग का वातावरण है। उन्होंने उल्लेख किया कि होली का पर्व समीप है और काली कुमाऊँ की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के कारण पूरे देश में अलग स्थान रखती है। बैठकी होली, खड़ी होली, चौफुला, सुर-ताल और लोकसंस्कृति का ऐसा अद्भुत संगम देश में विरल ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि चंपावत की पुण्य भूमि इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति…

Read More