विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने कलालघाटी, कोटद्वार स्थित मेडिकल कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए देर रात्रि 10.40 pm पर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की भूमि में किसी भी प्रकार का अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी किए गए थे, जिनके अनुपालन की समीक्षा हेतु उन्होंने स्वयं स्थलीय निरीक्षण किया। ऋतु खण्डूडी भूषण ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी पौड़ी तथा उपजिलाधिकारी कोटद्वार द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी एवं कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि कोटद्वार के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नियमित निरीक्षण जारी रखा जाए तथा अवैध खनन की किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अंत में उन्होंने कहा कि कोटद्वार की सुरक्षा, विकास एवं जनहितों की रक्षा के लिए वह पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं तथा क्षेत्र के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

