Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
    • धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
    • हत्या या आत्महत्या?
    • देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
    • ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
    • कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
    • अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
    • देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
    • बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
    • हल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, नितिन नवीन करेंगे संबोधित
    Saturday, September 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»मणि माणिक महंगे किए… क्या इस बार बजट में दिखेगी ‘भगवान राम’ की झलक?
    व्यापार

    मणि माणिक महंगे किए… क्या इस बार बजट में दिखेगी ‘भगवान राम’ की झलक?

    Social ScanBy Social ScanJuly 14, 2024Updated:January 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    ‘मणि माणिक महंगे किए, सहजे तृण जल नाज, तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज’… गोस्वामी तुलसीदास की लिखी ये एक रचना असलियत में अर्थशास्त्र का एक पूरा ज्ञानकोश है. ये बताती है कि एक जननायक अपनी जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करता है और किसी देश काल में टैक्स व्यवस्था कैसी रखता है. अब जब देश का बजट 23 जुलाई को पेश होने जा रहा है, तब इस छंद का मतलब समझना और जरूरी हो जाता है.

    तुलसीदास जी ऊपर बताए छंद में भगवान राम के राज्य की टैक्स व्यवस्था के बारे में बात करते हैं. वह कहते हैं कि प्रजा का असली राजा वही होता है, जो उनसे उनकी क्षमता के मुताबिक टैक्स लेता है. जैसे मणि-माणिक महंगे किए…यानी अमीर लोग जो हीरे-मोती, जेवरात खरीदते हैं. उस पर टैक्स ज्यादा होना चाहिए. वहीं सहजे तृण जल नाज…यानी पशु-पक्षियों का भोजन तृण, सबकी जरूरत जल और मनुष्य का भोजन ‘अनाज’ इसकी कीमतों को सरकार को कम से कम बनाए रखना चाहिए. राम गरीब नवाज…यानी इन बातों का ध्यान रखने वाला असलियत में गरीबों की फिक्र करने वाला नेता होता है.

    क्या देश में लगेगा Billionaire Tax?

    अगर ऊपर की पंक्तियों के अर्थ को आज के दौर में समझें, तो ब्राजील इसकी पैरवी करता दिख रहा है. इस बार की G20 Summit का अहम मुद्दा दुनिया के बहुत अमीर लोगों पर वेल्थ टैक्स लगाना है. ब्राजील के साथ फ्रांस, जर्मनी जैसे देश भी इसका समर्थन कर रहे हैं. अगर ये लागू होता है, तो 1 अरब डॉलर यानी करीब 8300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति वालों पर सरकारें 2 प्रतिशत का टैक्स लगा सकती हैं और उनका इस्तेमाल देश के विकास में कर सकती हैं.

    वेल्थ टैक्स को लेकर इकोनॉमिस्ट डॉ. सुधांशु कुमार ने ‘TV9 Digital’ से कहा, ”इस कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाया जरूर जा रहा है, लेकिन ये कोई नया विचार नहीं है. भारत जैसे देश में ये व्यवस्था पहले थी, लेकिन उसे हटा दिया गया. आज के दौर में ये और भी मुश्किल है क्योंकि अब ग्लोबलाइजेशन का जमाना है. अगर दुनिया के कुछ देशों की सरकारें ऐसा करती हैं, तो बहुत से ऐसे देश हैं जो बिलेनियर्स का स्वागत करने के लिए तैयार होंगी. फिर अमीर लोगों का उन देशों की ओर पलायन शुरू हो जाएगा.”

    इस बात में काफी सच्चाई भी है. हाल में आई द हेनली एंड पार्टनर रिपोर्ट (The Henley & Partner Report) में बताया गया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) वो टॉप देश है, जहां दुनियाभर के अरबपति लोग शिफ्ट हो रहे हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर अमेरिका है. रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2024 के अंत तक करीब 6400 करोड़पति लोग दुबई शिफ्ट हो जाएंगे. वहीं बात अगर भारत की करें तो 2024 के अंत तक यहां से 4300 करोड़पति दुनिया के अलग-अलग देशों में माइग्रेट होंगे. 2023 में ये संख्या 5100 थी. दुबई में सबसे ज्यादा करोड़पतियों और अरबपतियों के शिफ्ट होने की वजह वहां इनकम टैक्स जीरो होना है.

    क्या आम आदमी दे रहा ज्यादा इनकम टैक्स?

    इस बार के बजट से आम आदमी को जो सबसे ज्यादा उम्मीद है, वो है इनकम टैक्स में राहत की. अलग-अलग सेक्टर के एक्सपर्ट ने भी सरकार से इकोनॉमी में डिमांड बढ़ाने के लिए इस तरह के कदम उठाने की मांग की है. लेकिन एक सवाल है कि क्या आम आदमी आज की तारीख में ज्यादा इनकम टैक्स चुका रहा है. इसके लिए एक छोटी सी कैलकुलेशन को समझना होगा.

    समय के साथ आपकी कमाई की वैल्यू घटती जाती है, क्योंकि महंगाई की वजह से रुपए की वैल्यू कम होती है. साल 2014 में जब बजट पेश किया गया था, तब देश में ओल्ड रिजीम टैक्स व्यवस्था ही थी. तब 10 लाख रुपए से ऊपर की इनकम पर 30 प्रतिशत टैक्स की व्यवस्था की गई. बीते 10 साल से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है.

    इसी बीच महंगाई तेजी से बढ़ी है. अगर इसे 6 प्रतिशत भी रखा जाए, तो 2014 के 10 लाख रुपए की वैल्यू आज 5.5 लाख रुपए है. इस तरह आज की तारीख में आप असलियत में 5.5 लाख रुपए की इनकम पर ही 30 प्रतिशत टैक्स दे रहे हो. दूसरी तरफ सरकार कॉरपोरेट टैक्स को जितना कम कर सकती थी, उतना लगभग कर चुकी है.

    इस बारे में बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी के एसोसिएट प्रोफेसर और इकोनॉमिस्ट डॉ. सुधांशु कुमार कहते हैं, ”ये एक चिंता का विषय तो है. भारत में इनकम टैक्स को इंफ्लेशन इंडेक्स के साथ लिंक नहीं किया गया है. इसकी मांग लंबे समय से उठती रही है, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है. सरकार को इनकम टैक्स की व्यवस्था को इंफ्लेशन इंडेक्स से लिंक करना चाहिए, ताकि कमाई पर पड़ने वाले महंगाई के असर को कम किया जा सके.”

    अब जब सरकार 23 जुलाई 2024 को पूर्ण बजट पेश करने जा रही है, तो देखना होगा कि क्या उसमें भगवान राम के आदर्शों की झलक दिखेगी, जो गरीबों और आम आदमी को राहत और अमीरों पर थोड़ा ज्यादा टैक्स लगाने की व्यवस्था की बात करती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    हर्बल टी से आत्मनिर्भर बनीं प्रियंका बिष्ट, बनीं “लखपति दीदी”

    July 12, 2026
    Read More

    सीवर खुदाई बनी हादसों की वजह, गड्ढे में गिरी कार; EMS की लापरवाही पर उठे सवाल

    July 1, 2026
    Read More

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती

    September 12, 2026

    धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी

    September 11, 2026

    हत्या या आत्महत्या?

    September 11, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?