देहरादून में आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजे जा रहे राशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद डीएम देहरादून सविन बंसल ने रूड़की के भगवानपुर क्षेत्र के एक केंद्रीय गोदाम पर अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान राशन की गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचने वाले राशन की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज भगवानपुर क्षेत्र के गोगामेड़ी चौक स्थित केंद्रीय राशन गोदाम पर अचानक छापेमारी की। बताया जा रहा है कि इस गोदाम से उत्तराखंड के कई जिलों और शहरों जैसे हरिद्वार,ऋषिकेश,पौड़ी,देहरादून,लक्सर,मंगलौर और झबरेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों तक खाद्य सामग्री की सप्लाई की जाती है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। कई पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध पाई गई जबकि कई पैकेटों पर तारीख का कोई स्पष्ट उल्लेख तक नहीं मिला। डीएम ने मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना हो रहे वाहनों को भी रुकवाया और अंडों सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए।मुख्यमंत्री पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने राशन की गुणवत्ता की जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया है और टीम को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान एसडीएम देहरादून हरगीरी, सूचना अधिकारी इन्द्रेश कोठारी, नायब तहसीलदार जयर्कत रावत सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। डीएम सविन बंसल ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं अचानक हुई इस छापेमारी से गोदाम पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
- ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
- एक दिन का एक करोड़!
- जिलाधिकारी की पहल ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाए अभियान’ को मिल रहा जनसमर्थन, मुख्यमंत्री ने भेंट कीं 150 पुस्तकें
- सुबह से फील्ड में डीएम आशीष चौहान, नंदा की चौकी पुल से लेकर बारिश प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण
- प्रेमनगर में भारी वर्षा से पुल की एप्रोच रोड धंसी, मरम्मत कार्य शुरू; पुल पूरी तरह सुरक्षित
- कारगिल के वीरों को शत-शत नमन, डीएम गौरव कुमार ने कहा— उनका शौर्य अमर है
- कुमाऊं में बायोमेडिकल वेस्ट पर हाई कोर्ट सख्त, अस्पतालों की लापरवाही उजागर
- HRDA में नक्शा जिहाद!
- PWD लगातार दे रहा है रोजगार!
Wednesday, July 29

