हरिद्वार की पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर जीएसटी विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जीएसटी टीम होटल से संबंधित दस्तावेज अपने साथ ले गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये की आईटीसी जमा नहीं किए जाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं होटल मालिक अशोक शर्मा ने कार्रवाई को राजनीतिक दबाव से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दों को उठाने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।हरिद्वार में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर जीएसटी विभाग की छापेमार कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जीएसटी अधिकारियों ने होटल पहुंचकर दस्तावेजों की जांच की और जरूरी रिकॉर्ड अपने साथ ले गए। जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर राजीव त्यागी के मुताबिक होटल मालिक की ओर से करीब 20 लाख रुपये की आईटीसी जमा नहीं की गई थी, जिसके चलते कार्रवाई की गई। वहीं होटल मालिक अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की जा रही है। अशोक शर्मा ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ उनकी आवाज आगे भी जारी रहेगी और इस कार्रवाई के बाद अभियान को और तेज किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- चिन्यालीसौड़ में नागनी छोटी पेयजल योजना अधूरी, 300 परिवारों को अब भी पानी का इंतजार
- सीएम धामी ने महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव की शोभायात्रा में किया प्रतिभाग, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का ऐलान
- सीएम धामी ने किया 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का निरीक्षण, जल्द होगा लोकार्पण
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर दीपिका राठौड़ का बयान, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप
- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सवाल, VIP को बचाने का आरोप
- उर्मिला सनावर का बड़ा बयान, दुष्यंत गौतम समेत अन्य नेताओं के नार्को टेस्ट की मांग
- ड्रग्स फ्री उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी जरूरी: सीएम धामी
- हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कारनामों पर कब लगेगा अंकुश?
- दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सिविल सेवा कोचिंग, IAS-PCS की तैयारी होगी आसान
- लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर CM धामी की प्रेसवार्ता, कांग्रेस पर साधा निशाना
Tuesday, October 27

