उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज हैलीकॉप्टर से केदरनाथ धाम दर्शनों को पहुँचे। केदारनाथ वीआईपी हैलीपैड पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, बीकेटीसी के अधिकारियों ने उनका धाम पहुँचने पर स्वावत किया।राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मन्दिर में पूजा अर्चना कर देश प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।इस2अवसर पर तीर्थ पुरोहितों ने भी उनका अंगवस्त्र, मालाओं से स्वागत किया।

वहीँ राज्यपाल ने मन्दिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं और उनके अनुभवों को जाना।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि चारधामों की यात्रा अपने आप मे विशेष धार्मिक महत्व रखती है।उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में आकर मन को अलग ही अनुभूति मिलती है। राज्यपाल ने देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि यहाँ की स्वच्छता, सुन्दरता बनाये रखने में सहयोग करें।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है, इसीलिए यहाँ कण कण में देवी देवता निवास करते हैं।

वहीँ जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने राज्यपाल को केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यो की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग की सभी टीमें यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने में लगी है।श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध की जा रही है।

