हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं और अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है आज कांग्रेस नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी है और लोगों की राय जाने बिना इसे लागू किया जा रहा है।प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है और ऐसे में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में कई तरह की आशंकाएं हैं। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने और जनता की शंकाओं का समाधान करने की मांग की।फिलहाल, स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण को लगातार चुनौती! फिर भी भ्रामक विज्ञापन दिखाकर ठगने वालों पर कार्रवाई नहीं?
- आधी रात थार से खतरनाक स्टंट, सनरूफ से बाहर युवक-युवती
- धामी कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, मेडिकल इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ा, खिलाड़ियों के लिए 243 पदों को मंजूरी
- हत्या या आत्महत्या?
- देशभर में बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, 5-दिवसीय बैंकिंग की मांग प्रमुख
- ऑलवेदर रोड समेत PMGSY की सड़कों की बदहाली पर पालिका सख्त, FIR की चेतावनी
- कुंभ 2027 की तैयारियों पर मुख्य सचिव की नजर, टेंपो ट्रैवल से लिया जायजा
- अपर रोड पर धंसी सड़क, डीएम मयूर दीक्षित बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई..
- देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भाजपा के आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin नबीन का मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया
- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर बोले सीएम धामी, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
Saturday, September 12

