Browsing: राज्य समाचार

पन्ना में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तेज रफ्तार पिकअप और बलेनो कार में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही 3 लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि भिलाई का रहने वाला एक परिवार कटनी की ओर जा रहा था, वही अमानगंज की ओर से एक मुर्गों से लोड पिकअप पन्ना की ओर आ रहा थी, […]

Read More

इंदौर में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने बंपर जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में लोकसभा चुनाव की जीत का श्रेय कांग्रेस प्रत्याशी रहे अक्षय कांति बम को दिया है। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर को मिली पौने बारह लाख की जीत में अक्षय कांति बम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सांसद शंकर लालवानी के रिकॉर्ड को अब कोई तोड़ नहीं सकता, इसका श्रेय अक्षय कांति बम को जाता है। विजयवर्गीय ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदौर में एक सरकारी कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बम को लोगों से मुखातिब कराते हुए कहा […]

Read More

इंदौर की लोकसभा सीट सेबीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवाणी ने दूसरी बार जीतकर महारिकॉर्ड बनाया है। इस बार उन्हें 10 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। इससे पहले साल 2019 में लालवाणी ने इस सीट से जीत का हासिल की थी। इस बार लोकसभा चुनाव में इंदौर की जनता ने शंकर लालवाणी को 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट दिए हैं। उनके राइवल बहुजन समाज पार्टी के संजय सोलंकी 11 लाख 75 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। उन्हें 51,659 वोट मिले हैं। पिछली बार उन्हें 10 लाख 68 हजार से ज्यादा वोट हासिल हुए थे। आइए जानते हैं इनके […]

Read More

बीते दिनों से हार्ट अटैक की खबरें काफी ज्यादा सामने आ रही हैं. आए दिन कहीं ना कहीं कोई ना कोई ऐसा वाकया सामने आ ही जाता है. ताजा मामला सामने आया मुंबई के ठाणे के मीरा रोड इलाके से. यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आ गया. वो खेलते-खेलते गिर गया. इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. गिरने के बाद खिलाड़ी को आस-पास के लोग उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल जाकर डॉक्टरों ने खिलाड़ी का इलाज किया लेकिन खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया. अब इस घटना से कई सवाल खडे़ हो […]

Read More

देश भर में लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ रहे है तो वही इंदौर ने एक बार फिर एक साथ दो रिकॉर्ड अपने नाम किए है. दरअसल लोकसभा चुनाव के नतीजों में जहा भाजपा के सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश भर में रिकॉर्ड मातों से जीत हासिल की है, तो वहीं इस बार NOTA में पड़े वोटो ने भी रिकॉर्ड बनाया है. इंदौर लोकसभा सीट पर 2 लाख से अधिक वोट NOTA को मिले है. पूरे भारत में आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. वहीं भाजपा के प्रत्याशी की सबसे बड़ी जीत के बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं […]

Read More

लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट मंगलवार को घोषित किए जा रहे हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को पूर्ण बहुमत मिलते दिखाई नहीं दे रहा है. हालांकि उसके गठबंधन एनडीए को जीत जरूर मिल रही है. इस बीच राजस्थान से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है और वह सूबे की 11 सीटों पर हार का सामना कर रही है, जिसको लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल मकराना ने भगवा पार्टी पर निशाना साधा है और इसके पीछे राजपूतों की नाराजगी बताई है. महिपाल मकराना ने कहा कि राजपूतों की अनदेखी और उनके लिए जो बयान दिया […]

Read More

लोकसभा चुनाव परिणाम के दौरान इंदौर में एक नया कीर्तिमान बन गया है। यहां नोटा (None Of The Above) के विकल्‍प को मिलने वाले वोटों की संख्‍या एक लाख के पार हो गई है। इंदौर में नोटा को अब तक प्राप्त मत एक लाख के पार होने से देश में नया रिकार्ड बन गया है। इससे पहले वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में बिहार के गोपालगंज में 51,660 वोट पाकर नोटा ने एक कीर्तिमान बनाया था जो इस बार इंदौर में टूट गया। गौरतलब है कि इंदौर लोकसभा सीट पर भाजपा के उम्‍मीदवार शंकर लालवानी के कांग्रेस ने अक्षय कांति बम को मैदान में उतारा […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों ने भाजपा पर ही भरोसा जताया है। लोकसभा की छह सीटें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। चार सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आदिवासियों के लिए सुरक्षित सीटों के अतिरिक्त बालाघाट और छिंदवाड़ा सीटें ऐसी हैं, जहां आदिवासी वर्ग निर्णायक भूमिका में हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में आदिवासी मतदाताओं का झुकाव कांग्रेस की ओर था पर लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ खड़े हुए। 2023 के विधानसभा चुनाव में कुछ अंचलों में आदिवासियों ने कांग्रेस का साथ दिया तो कुछ जगह यह भाजपा के साथ रहे। लोकसभा चुनाव में इन्हें साधने […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गढ़ भेदते हुए कांग्रेस की एकमात्र लोकसभा सीट छिंदवाड़ा छीन ली। अपनी परंपरागत सीट पर बेटे नकुल नाथ की जीत बरकरार रखने के लिए दिग्गज कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हर संभव रणनीति बनाई, सहानुभूति कार्ड भी खेला, पर भाजपा की व्यूह रचना ने कमल नाथ के मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। नतीजतन, कांग्रेस के हाथ से छिंदवाड़ा भी चला गया। प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से छिंदवाड़ा को अब तक कांग्रेस का अभेद्य किला माना जाता रहा। यह मिथक बना हुआ था […]

Read More

चुनाव नतीजों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के घर पर बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक चल रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं। यहां भविष्य की रणनीति तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष की कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। आम चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में पश्चिम बंगाल से निवर्तमान केंद्र सरकार के तीन में से दो केंद्रीय मंत्री पीछे हैं, हालांकि मतों का अंतर ज्यादा नहीं है। निर्वाचन आयोग […]

Read More

हनुमना। जिले के हनुमना थाना पुलिस द्वारा एक हत्या की गुत्थी महज 3 घंटे में सुलझा ली गई है । पुलिस ने जहां आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है आरोपित की पहचान राम जी कोल उर्फ ददौली पिता पन्नालाल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी सागर कल के रूप में की गई है। क्या थी घटना   घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि सोमवार की सुबह फूलमती कोल पत्नी जगजीवन कोल उम्र 46 वर्ष थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात राम […]

Read More

जबलपुर : सुप्रीम कोर्ट से लेकर सभी हाई कोर्ट और अधीनस्थ अदालतें एक जुलाई 2024 से ‘इलेक्ट्रानिक कम्युनिकेशन‘ से भी ‘नोटिस-समन‘ भेजेंगी। इस प्रक्रिया में संबंधित आरोपित या पक्षकार के ई-मेल और वाट्सएप सहित अन्य माध्यम शामिल होंगे। यह नवाचार कोर्ट के वर्क कल्चर को स्मार्ट बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। उक्त जानकारी तीन नए कानूनों के विशेषज्ञ अधिवक्ता पुनीत चतुर्वेदी ने दी, जो जबलपुर व मुंबई सहित कई अन्य अदालतों में अपने व्याख्यानों के जरिए अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान का परिवर्धन करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने साफ किया कि भारतीय अदालतें परंपरागत डाक […]

Read More

जबलपुर के आठों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 18 लाख 96 हजार 346 मतदाता हैं, जिनमें 9,63,065 पुरुष एवं 9,33,186 महिला तथा थर्ड जेंडर के 95 मतदाता हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के 38 हजार 459 मतदाता भी शामिल हैं। कांग्रेस से दिनेश यादव तो भाजपा से आशीष दुबे आमने-सामने   Jabalpur Lok Sabha Result 2024: जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 6,666 तथा 22,241 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं। इनमें से ऐसे 1,209 मतदाताओं जिनमें 260 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए जिले के सभी 2 हजार 139 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 19 प्रत्याशी चुनावी […]

Read More

भाजपा प्रत्याशी- फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी- ओंकार सिंह मरकाम चुनाव मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत-हार   Mandla Lok Sabha Result 2024: वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से कमल सिंह मरावी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते को 7 लाख 37266 और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 39592 मत मिले थे। […]

Read More

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड ने ना सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों बल्कि देश के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है. जब से इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है तब से ही इस मामले में हर दिन कोई ना कोई बेहद चौकाने वाली बात सामने आ रही है. इसी बीच एक और ऐसी बात सामने आई है जिसने इस पूरे मामले का रुख पलट दिया है. आरोपी मुकुल ने पुलिस की पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं. मुकुल ने बताया की घटना से लेकर 75 दिन तक […]

Read More

विदिशा। यह लोकसभा चुनाव भले ही कोई लहर वाला न दिखा हो लेकिन मतगणना के दिन ईवीएम में भाजपा की सुनामी दिखाई दे रही है। पहला राउंड पूरा हो गया है और दूसरे राउंड की गिनती शुरू हो गई है। इस गिनती में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमीन और आसमान का अंतर दिखाई दे रहा है। कई मतदान केंद्रों पर कांग्रेस इकाई का अंक भी पार नहीं कर पाई है। हर केंद्र पर भाजपा के पक्ष में एकतरफा वोट दिखाई पड़ रहे है। विदिशा और सागर सीट के लिए हुए चुनाव में भाजपा को जहां एक केंद्र पर पांच सौ […]

Read More