समराला के नजदीक गांव चेहलां में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे पर खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली मीनाक्षी (51) और सरोज बाला (54) के रूप में हुई है। ऋषभ ने बताया कि वे लोग इंदौर के रहने वाले हैं। बस में सवार सभी लोग किसान परिवार से संबंध रखते हैं। सभी धार्मिक तीर्थ स्थलों की यात्रा करने के लिए टूरिस्ट बस में निकले थे। वे केदारनाथ धाम की यात्रा करने के बाद मंगलवार रात को हरिद्वार से […]
Browsing: राज्य समाचार
, देवास। तापमान बढ़ते ही शहर का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। कभी भाजपा बनाम कांग्रेस होने वाली सियासत अब भाजपा बनाम भाजपा होती जा रही है, क्योंकि कांग्रेस पूरी तरह बिखरी हुई है। राजनीतिक लड़ाई ने शहर की सियासत को नई दिशा में मोड़ दिया है, जिसे लेकर अब नई बहस छिड़ी है। हालात ऐसे बन रहे हैं कि कांग्रेस की तर्ज पर संगठन बाद में, नेता पहले हो रहे हैं। सियासत के बदलते रूख को भांपकर कुछ नेता भी अवसर को भुनाने में लगे हैं, सुर बदलने लगे हैं। कभी किसी और के आगे-पीछे घूमते थे तो […]
झाबुआ। 15 मई को आंबा माछलिया के निधि पार सिंह बिलवाल उम्र 2 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उसके शरीर पर दागने के निशान थे। बच्ची को निमोनिया संक्रमण हो गया था। उसके स्वजन पहले उपचार के लिए उसे तांत्रिक के पास ले गए थे। जहा तांत्रिक ने ठीक करने के नाम पर उसके शरीर के कई स्थानों पर दागा था। बच्ची के उपचार के लिए 10 दिनों तक यह क्रिया चलती रही। जब बच्ची गंभीर हुई तो उसे 15 मई को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसके […]
सतना जिले के कोठी थाना अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया के पास खून से लथपथ हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका सिर बुरी तरह पत्थर से कुचला गया था। शव की शिनाख्त के बाद पता चला कि युवक ग्राम दिदौध के ऊबक भटिया का रहने वाला था। मृतक युवक का नाम पवन कुशवाहा बताया जा रहा है, फिलहाल पूरे मामले की जांच नागौद एसडीओपी विदिता डागर एवं कोठी थाना प्रभारी रुपेंद्र राजपूत के नेतृत्व में की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए एसडीओपी नागौद विदिता डागर ने बताया कि मामले […]
विदिशा के बंटीनगर क्षेत्र में आज सुबह रेल पटरी पर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या के कारण फिलहाल अज्ञात है। दोनों के शव रेल पटरी पर आसपास ही पड़े थे। हादसे में युवक का एक हाथ और गर्दन कट कर अलग हो गए, जबकि युवती का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव जब्त कर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है। वही जानकारी आने के बाद प्रेमी युगल के साथ काम […]
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों से फोन पर बात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डॉ यादव ने विद्यार्थियों से बात करके कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार उनकी चिंता कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विवाद के कारण किर्गिस्तान में अशांति की स्थिति निर्मित हुई है। बातचीत में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को बताया कि सभी विद्यार्थी हॉस्टल में रह रहे हैं और वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं है। डॉ यादव ने विद्यार्थियों रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से […]
इंदौर के चंदन नगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर ने बेटी होने पर परेशान किया और दहेज में रुपयों की मांग की। डिमांड पूरी न होने पर पति उसे मायके छोड़ आया। जब पत्नी वापस लौटी तो पति ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और मारपीट कर के भगा दिया। इसी बीच पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत चंदन नगर थाने में की है। वही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई। शादी के कुछ […]
इंदौर के लसुड़िया थाना अंतर्गत रहने वाले एक नेवी ऑफिसर के घर हुई 20 लाख रुपए की चोरी के मामले…
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे की कंपनी के साथ 12 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी के आरोप कंपनी के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता और साथी वेंडर्स पर लगे है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। कंपनी के डायरेक्टर सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया और उनके पार्टनर सुर्यांश जैन हैं। हाईपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजर उत्कर्ष हंडे निवासी जीवाजी गंज ने जनकगंज थाने में एक शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया है कि कंपनी माय मंडी एप के माध्यम से सब्जी और फल की खरीद फरोख्त का […]
छतरपुर के सटई थाना अंतर्गत आने वाली पड़रिया चौकी क्षेत्र के ग्राम रौरा की एक विवाहित महिला दिन-दहाड़े किसी अज्ञात युवक के साथ भाग गई है, जिसके बाद से उसका पूरा परिवार परेशान है। महिला लगातार अपने पति से फोन पर बात कर रही है लेकिन सही जानकारी नहीं देने के कारण परिवार वाले उसे खोज नहीं पा रहे हैं। मंगलवार को महिला के पति ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पत्नी को खोजने की मांग की है। ग्राम रौरा निवासी नरेश रजक ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। गत 10 मई को वह मजदूरी करने गया था, […]
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाने में पदस्थ थाना प्रभारी संजय भलावी का जबलपुर में सोमवार रात शराब के नशे में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल चौरई थाना प्रभारी संजय भलावी ने शराब के नशे में अपने जबलपुर निवास पर कॉलोनी के बहार खड़ी 8 गाड़ियों की शीशे तोड़ दिए। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। आपको बता दें कि सोमवार को ही चौरई थाना प्रभारी छुट्टी पर अपने निजी निवास जबलपुर पहुँचे थे। जहां देर रात वह अपना वाहन घर के अंदर पार्क कर रहे थे, लेकिन नशे में होने […]
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में छिरहटी गांव में स्थित सिद्ध बाबा काली मंदिर पर पहुंचकर एक युवक ने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। घटना खैरहा थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, आपको बता दें कि छिरहटी गांव का रहने वाला आकाश सिद्ध बाबा मंदिर पर पहुंचा यहां पर स्थित काली मंदिर पर पहुंचकर उसने अपनी जीभ काटकर चढ़ाने का प्रयास किया। युवक ने ब्लेड से जीभ काटने की कोशिश की, हुआ बेहोश.. युवक ने ब्लेड से जीभ काटने की कोशिश की थी। युवक के खून बहने लगा था और वह बेहोश हो गया। […]
अत्यधिक पड़ रही गर्मी और बदलते मौसम के चलते ग्रामीण इलाकों में डायरिया, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम फैलना शुरू हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। बलौदा बाजार के पलारी तहसील क्षेत्र के ग्राम बालौदी में फैली गंदगी, दूषित पानी और खाना खाकर 50 से अधिक लोग बीमार हैं। इनमें से 19 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में भर्ती कराया गया है जबकि कई मरीजों को जिला अस्पताल और रायपुर में भी रिफर किया जा चुका है। डायरिया और मौसमी बीमारी के बढ़ते प्रकोप को […]
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को पोर्शे कार से नशे में धुत एक नाबालिग ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. आरोपी एक बड़े बिल्डर का बेटा है. उसके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी नहीं था. पुलिस ने आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाल ने तमाम कोशिशें कीं. वह अपना लोकेशन बार-बार बदलता रहा. लेकिन मंगलवार सुबह छत्रपति संभाजीनगर से विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, जैसे ही विशाल को एहसास हुआ कि बेटे […]
पुणे के पोर्शे कार हादसे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. नाबालिग आरोपी वेदांत अग्रवाल आज यानि बुधवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश हो सकता है. वहीं, अब इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के नाम की भी एंट्री हो गई है. केस में मुख्य आरोपी वेदांत अग्रवाल (17 साल) के परिवार के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंध होने की जानकारी सामने आई है. अग्रवाल परिवार के मुखिया सुरेंद्र अग्रवाल जो कि नाबालिग आरोपी के दादा हैं, उनका अपने भाई के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था. इसी विवाद के निपटारे के लिए सुरेंद्र अग्रवाल ने […]
इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के 150 स्कूलों को बम से होने की धमकी की जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है. बम रखने की धमकी देने वाले ईमेल के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे जाने का संदेह है. यह जानकारी इन ई-मेल के आईपी एड्रेस की जांच में सामने आई है. दिल्ली पुलिस अब जल्द ही आगे की जांच के लिए हंगरी की पुलिस से संपर्क करेगी. आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस को निर्दिष्ट एक विशिष्ट पहचान संख्या है. बताया जा रहा है कि ई-मेल कथित तौर पर मेल डॉट आरयू सर्वर से […]
