ग्वालियर। चिकित्सा छात्रों को गुणवत्ता परख शिक्षा देने के मामले में देश के टाप टेन चिकित्सा महाविद्यालयों की सूची में शुमार हाेने के लिए गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय आतुर नजर आ रहा है। इसके लिए प्रबंधन ने इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ अन्य संसाधन बढ़ाने पर फोकस शुरू कर दिया है। जिससे आने वाले समय में न केवल महाविद्यालय में दाखिला लेने वाले एमबीबीएस छात्र बल्कि एमडी, एमएस करने वाले छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा मिल सके। जिससे केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी की जाने वाल नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग का हिस्सा गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय बन सके। दरअसल, इस सूची में शामिल होने के लिए संस्थान […]
Browsing: राज्य समाचार
जबलपुर । भेड़ाघाट स्टेशन में ट्रेन से कटकर एक परिवार ने जान दे दी। मौत की वजह घरेलू कलह बताई जाती है। परिवार जबलपुर के सिहोरा का रहने वाला था। नरेश चंद्राकार ने पत्नी बच्चे समेत मौत को गले लगा लिया। परिवार में दुधमुंही समेत दो बेटियां थीं। नरेश रेलवे में ही ग्रुप डी में कर्मचारी था। जीआरपी और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर है। पारिवारिक समस्याओं को लेकर यह कदम उठाया जबलपुर रेल मंडल में साउथ क्षेत्र में पदस्थ चाबीमेन नरेंद्र चढ़ार 34 वर्ष ने अपनी पत्नी रीना 33 वर्ष और 6 साल की सान्वी और 11 माह […]
जबलपुर । बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वालों को यह करतूत भारी पड़ सकती है । इसकी वजह यह है कि इस मामलें में 3 साल की सजा भी हो सकती है । विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 के तहत यह कार्रवाई की जाएगी । बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की सजा अथवा 10 हजार रुपये का जुर्माना या दोनों सजाओं से दंंडित करने का प्रविधान है। लाइनों और सामग्री की चाेरी का अपराध माना जाएगा बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 136 में यह प्रविधान है कि लाइसेंसधारी या […]
जबलपुर। गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रामखीरिया गांव में 20 फीट गहरी खदान धंस गई। खदान धंसने से सात मजदूरों के दबने की सूचना है। अब तक तीन लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। हादसे में तीन लोग घायल व एक लापता बताया जाता है। घायलों में खुशबू (25 वर्ष ) पति विनोद, सावित्री (35 वर्ष ) पति अनु बसोर व चांदनी (20 वर्ष ) पिता राजू बसोर शामिल हैं। मजदूर बरनू नदी के किनारे खदान से रेत निकाल रहे थे जबलपुर जबलपुर में रेत की अवैध खदान धंसने से मुकेश (35 वर्ष ) पिता जगन खटीक, मुन्नी बाई […]
मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के शिल्पकार विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत रहे। रामनिवास रावत ने मतदान 7 मई से एक सप्ताह पहले यानी 31 अप्रैल को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। रामनिवास के भाजपा में जाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह न सिर्फ विजयपुर, बल्कि श्योपुर विधानसभा में भी मजबूत स्थिति में थे। रावत ने भाजपा ज्वाइन कर ली, लेकिन कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया और कांग्रेस विधायक रहते हुए भाजपा के लिए पूरे दमखम से काम किया और परिणाम यह रहे, कि विधानसभा चुनाव में खुद 18000 वोट से जीते। […]
सतना। भाजपा प्रत्याशी एवं सतना के निवर्तमान सांसद गणेश सिंह ने एक बार फिर जीत का पंजा खोल दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को 84949 मतों से प्राप्त किया है। विजयश्री हासिल करने के बाद गणेश सिंह ने अपनी जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री किचन कल्याणकारी योजना एवं विकास कार्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में जितना देश का विकास हुआ है उतना कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुआ। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि इस जीत के बाद एक बार फिर तीसरी बार देश के का प्रधानमंत्री […]
विदिशा। चुनाव के दौरान नोटा यानी इनमें से कोई नहीं का चलन बढ़ने लगा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा से शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा जैसे कद्दावर नेता होने के बावजूद 9 हजार 280 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस चुनाव में संसदीय क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें नोटा चौथे स्थान पर रहा है। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी किशन लाल लडिया रहे है। उन्हें 10 हजार 816 स मिले है। दस अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है। इसमें खास बात ये है कि […]
भिंड। नगागांव थाना अंतर्गत जखमौली गांव में ट्रैक्टर की ट्राली खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गयाा। दोनों तरफ से फायरिंग चली। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। स्वजन इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने फिलहाल क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर के मुताबिक जखमौली के रहने वाले उपेंद्र सिंह राजावत को नयागांव निवासी सोनू सिंह राजावत ने ट्रैक्टर की ट्राली बेचने की बात कही। इस […]
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल से पांच लाख मतों की ऐतिहासिक बढ़त के साथ भले ही आलोक शर्मा सांसद बन गए हों, लेकिन वह उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ गए। बता दें कि इन दोनों ही क्षेत्रों में विधायक भी कांग्रेस के ही हैं। हालांकि हुजूर विधानसभा क्षेत्र ने इसकी भरपाई कर दी है। दरअसल उत्तर में अरुण श्रीवास्तव को 22 हजार 715 और मध्य में पांच हजार 11 मत अधिक मिले हैं। जबकि आठों विधानसभा क्षेत्र में हुजूर से सबसे अधिक एक लाख 90 हजार 420 मत भाजपा को मिले हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के आठ विधानसभा […]
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को जीत का प्रमाण लिया। इसके बाद वह पार्टी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली रवाना होना है। उनके पहुंचने पर ही आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीडीए की रणनीति और इंडी गठबंधन का साथ जनता ने दिया है। आगे की रणनीति […]
मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट इंदौर में भाजपा प्रचंड जीत तय मानी जा रही है। इंदौर के इतिहास में पहली बार है कि कांग्रेस मैदान में नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने नोटा को प्रमोट किया था। वही माना जा रहा है कि नोटा भी इस बार एक नया इतिहास रच सकता है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दावा किया है कि इंदौर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने विद्या धाम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा और यज्ञ किया। वहीं अब तक के परिणामों में मिल रही बढ़त के कारण बीजेपी कार्यलय पर शानदार सजावट की गई है। मिठाई […]
विदिशा: मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर नतीजों से पहले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की जीत का दावा किया है। कार्यकर्ताओं ने एक होर्डिंग में पूर्व सीएम को विजेता घोषित कर दिया है। यह होर्डिंग कार्यकर्ताओं ने रायसेन में लगाए हैं। हालांकि रूझानों की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वदी कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से 106932 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान की होर्डिंग में प्रचण्ड जीत का दावा किया जा रहा है। बता दें कि कल भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 जून को शिवराज के विजय जुलूस निकालने के मैसेज भी […]
राजगढ़। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वोटों की गिनती रूकवाई है। दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो EVM में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सील से मैच नहीं होने पर वोटों की गिनती रूकवाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा से काफी आगे निकल चुके हैं। गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के यादवेंद्र राव से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट की बात करें […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा के होर्डिंग भी लगा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि भोपाल के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून भी लहरा रहा है। भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता … वहीं लड्डू और मिठाइयां भी बनना शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को लोग बधाई देने भी पहुंचने लगे हैं। भोपाल के भाजपा कार्यालय में भी बड़ी […]
भोपाल। मध्य प्रदेश में सभी 29 सीट जीतकर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव की जोड़ी ने कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट भी अब जीत ली है। वहीं खराब प्रदर्शन के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की जिम्मेदारी ले ली है। उन्होंने कहा की कमी कहां पर रह गई इस पर हम मंथन करेंगे और उसमें सुधार करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि चूंकि प्रदेश का नेतृत्व मेरे पास है इसलिए खराब प्रदर्शन और हार की जिम्मेदारी मैं सिर झुकाकर लेता हूं। हम […]
45 वर्षों का सपना एकाएक भाजपा ने छिंदवाड़ा लोकसभा को फतह कर पूरा कर लिया। एक लाख 13 हजार से अधिक मतों से विवेक बंटी साहू ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को पटखनी देते हुए जीत की इतिहास रच दिया है। इसी हार की समीक्षा करने को लेकर एकदिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ ने नम आंखों से अपनी हार को स्वीकार करते हुए लोकसभा में हार समीक्षा करने की बात कही। पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि केवल एक सीट की बात नहीं है। इतनी लंबी हार हुई है। यह सोचने की बात है, परंतु देश में […]
