Browsing: राज्य समाचार

बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद हुई झड़पों में एक की मौत के मामले में दर्ज प्राथमिकियों में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का भी नाम शामिल कर लिया गया है. रोहिणी आचार्य सारण में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ महागठबंधन की उम्मीदवार हैं. सारण से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के प्रतिनिधि मनोज कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की विभिन्न धाराओं के तहत रोहिणी आचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. बयान में कहा गया है कि मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि […]

Read More

महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी है. फैक्ट्री के अंदर 7-8 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है उन्हें रेस्क्यू करके इलाज के लिए भेजा जा रहा है. विस्फोट इतना भीषण था कि बाहर खड़े वाहनों के कांच में दरारें आ गईं. मौके पर दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीमें पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ठाणे जिले के डोंबिवली का है. यहां मौजूद अनुदान कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद […]

Read More

हरियाणा के सोनीपत के गांव बिंधरोली में सभी तब हैरान रह गए जब, बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई, उसकी पत्नी और उसके तीन माह के बच्चे को तेजधार हथियार से बेरहमी से काटकर मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल, वारदात के पीछे की असली वजह सामने नहीं आ पाई है. हत्या की सूचना मिलने के बाद सोनीपत कुंडली थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस एक ही परिवार में हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए, गंभीरता से जांच में जुट गए. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल […]

Read More

स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक्स पर लिखा था कि दिल्ली पुलिस उनके माता-पिता से पूछताछ करना चाहती है. मुख्यमंत्री ने लिखा था कि पुलिस ने फोन करके उनके माता-पिता से पूछताछ करने की बात कही थी. हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से आज पूछताछ नहीं करेगी लेकिन मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर यह लिखा कि वो अपने घर पर दिल्ली पुलिस का इंतजार कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल […]

Read More

जबलपुर। मौसम का पारा जैसे-जैसे बढ़ता है हम अपने घर-दफ्तर को ठंडा करने की कोशिश उतनी करने लगते हैं। कूलर-एयर कंडीशन को ठंडा रखने के लिए लगातार चलाते हैं। इसमें एयर कंडीशन से कमरे का अंदर भले तापमान गिर जाता है, लेकिन मौसम में एयर कंडीशन से निकली ऊष्मा से गर्माहट बढ़ जाती है। शहर में फिलहाल तीन लाख से ज्यादा एयर कंडीशन चल रहे हैं जिसका असर जाहिर है कि तापमान पर नजर आ रहा है। यहां पारा 42 डिग्री के आसपास बना रहता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि दो टन का एक एयर कंडीशन हर घंटे करीब चार हजार […]

Read More

जबलपुर। यात्रियों की सुविधाओं की अनदेखी करते हुए ट्रेनों को रद करने का सिलसिल जारी है। इस बीच जबलपुर से मुंबई जाने वाली गरीब रथ को एक और दो जून को रद करने का निर्णय लिया गया था, अब इस ट्रेन को फिर बहाल कर दिया है। ट्रेन अब जबलपुर-परवेल-जबलपुर के मध्य चलाई जाएगी   दरअसल रेल प्रशासन द्वारा मध्य रेलवे में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में अधोसंरचना निर्माण कार्य के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अब जबलपुर-सीएसएमटी-जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस की सेवा बहाल […]

Read More

 उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में पाया गया कि पत्थर से सिर कुचलकर युवक हत्या की गई। शव देखकर स्वजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपितों को तत्काल पकडने की मांग को लेकर काफी देर तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर माने। मृतक यूको बैंक में अस्थायी कर्मचारी था। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम धुलिया रोड […]

Read More

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है जिलहरी घाट, तिलवारा घाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट, सरस्वती घाट भी श्रद्धालु नर्मदा डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। सुबह से अब तक लगभग एक लाख श्रद्धालु नर्मदा स्नान कर चुके हैं। जबकि आज जबलपुर में ही दिन भर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के नर्मदा स्नान का अनुमान है। गौरीघाट में उमड़ी भीड़ ने लगाया जाम गौरीघाट में सबसे ज्यादा भक्त दूर-दूर से नर्मदा स्नान के लिए पहुंचे। यहां प्रातःकाल ऐसी भीड़ उमड़ कि घाट पहुंचने वाले मार्ग पर पैर रखने जगह नहीं बची। घाट जाने वाले […]

Read More

जबलपुर: जबलपुर की अश्वनी कोष्‍टा और उमरिया पाली के अनीश ने जून में आने के लिए प्‍लान बनाकर टिकट बुक किया था। अश्वनी कोष्‍टा ने 18 जून और अनीश ने 10 को आने के लिए प्‍लान बनाया था, लेकिन पुणे के कल्याणी नगर में 17 वर्षीय किशोर की पोर्श कार की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। दरअसल, पुणे में कुछ आवश्यक कार्य था जिसके लिए उसे इमरजेंसी में बुलाया गया था। कंपनी से फोन आया जिससे वापस पुणे जाना पड़ा   पुणे में सड़क हादसे का शिकार हुआ अनीश पिछले महीने ही पाली से गया […]

Read More

इंदौर। शहर में बीती रात हुए एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से दो छात्रों की मौत हो गई। घटना राऊ थाना क्षेत्र की सिलकॉन सिटी में हुई। जानकारी के अनुसार दोनों छात्र हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। बताया जाता है कि एक-दूसरे को बचाने में दोनों छात्रों की जान चली गई। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दिव्‍यांश पिता मनोज कानूनगो उम्र 21 साल और नीरज पिता मनोहर पटेल उम्र 26 साल की मौत हुई। देवास निवासी थे दोनों छात्र दोनों देवास निवासी बताए गए हैं। दिव्‍यांश बीफार्मा का छात्र था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव अस्‍पताल […]

Read More

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के अध्ययनशालाओं में जुलाई से पीएचडी की नई बैच का कोर्स वर्क शुरू होगा। करीब पंद्रह विभागों ने शोध सलाहकार समिति (आरएसी) के अंतर्गत साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म कर ली। साथ ही चयनित उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी। शेष विषयों की आरएसी लोकसभा चुनाव की वजह से होना बाकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 जून तक साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म करने पर जोर दिया है। सूची जारी होते ही उम्मीदवारों को पंद्रह दिनों के भीतर फीस जमा करना है। ताकि जुलाई पहले सप्ताह से सभी विभागों में कोर्स वर्क की कक्षाएं लगाई जा सके। चालीस विषयों […]

Read More

बुरहानपुर। 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोपित गौरव उर्फ खुशल के मकान को तोड़ने का काम प्रशासन ने शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि यह घटनाक्रम सामने आने के बाद बुधवार को शहर के सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर मौन रैली निकाली थी। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था। इस ज्ञापन में मुख्य रूप से दो मांगे शामिल थी जिसमें आरोपित को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाना और उसके मकान को तोड़ना शामिल था। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह भवन बिना अनुमति के […]

Read More

भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के सात विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती चार जून को पुरानी केंद्रीय जेल में होगी। मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब मतगणना करने वाले लगभग 700 अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों के द्वारा अपने एजेंट की जानकारी भी उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी हैं ईवीएम   उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि मतगणना को लेकर पुरानी केंद्रीय जेल में सभी तरह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बने स्ट्रांग रूम में […]

Read More

 उज्‍जैन। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार को सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। महाकाल मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा (63) का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे गुदरी स्थित घर से महाकाल मंदिर जाने के लिए निकले थे। मंदिर पहुंचने पर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। तत्काल उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर […]

Read More

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान […]

Read More

मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 44 डिग्री पर पहुंचने से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है। ऐसे में लोगों के साथ साथ भगवान को भी गर्मी से बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। जहां उज्जैन के इस्कान मंदिर में राधा कृष्ण को भीषण गर्मी से बचाने के लिए पंखे, कूलर एसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। भगवान को चन्दन के लेप लगाकर गर्मी से राहत देने के जत्न किए जा रहे हैं। मई में जाते जाते सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। आलम ये है कि तपती दोपहरी को […]

Read More