Browsing: राज्य समाचार

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सभी स्कूलों को 8 जून तक फीस तथा अन्य विषयों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को पोर्टल पर 8 जून तक सारी जानकारी अपलोड करनी होगी। 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। फर्जी एवं डुप्लीकेट पाठ्यपुस्तकों को विद्यालय में शामिल करने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। किताबों में जिस बुक सेलर्स और प्रशासन ने छेड़छाड़ की होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों की मोनोपॉली तोड़ने के लिए सरकार का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है। बता दें कि […]

Read More

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और इसके बाद गर्भपात कराने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार करने वाले दोनों आरोपियों सहित उस आशा कार्यकर्ता पर भी मामला दर्ज किया है, जिसकी मदद से आरोपियों ने पीड़िता का गर्भपात कराने का प्रयास किया था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल में जुटी हुई है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की चंदला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, उसका पिता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता है। पिछले कुछ महीनों से गांव के […]

Read More

 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बमीठा थाना क्षेत्र के राजगढ़ पंचायत का में दो सगे भाईयों की कुंए में डूबने से मौत हुई है। इससे पहले चंदला और बमीठा थाना क्षेत्र में डूबने के कारण सगे भाईयों की मौतें हो चुकी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ पंचायत के ग्राम नादिया बेहर निवासी राम सिंह गौड़ का 15 वर्षीय पुत्र सुजान सिंह और 12 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र सिंह […]

Read More

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत पुलिस ने मुखबिर की सूचना व साइबर सेल की मदद से वाहन चेकिंग के दौरान भूसे की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ गांजे का जखीरा जब्त किया है, भूसे की बोरियों में गंजे को देखकर पुलिस भी हैरान हो गई। गांजे का वजन 5 क्विंटल 38 किलोग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 7 लाख 74 हजार आंका गया है, वहीं इस पूरे मामले का खुलासा एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में किया। पन्ना एसपी साईं कृष्ण थोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा […]

Read More

इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख […]

Read More

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 लाख 73 हज़ार करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है। इस कर्ज से उभरने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने नया फार्मूला खोज निकाला है। इस फार्मूले के तहत देश के दूसरे राज्यों में मौजूद मध्य प्रदेश की संपत्तियों को बेचने और किराए पर देने की तैयारी की जा रही है। जिससे करीब 200 करोड रुपए सरकार की खजाने में जमा होने की उम्मीद है। लेकिन बड़ा सवाल यह है वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सोम डिस्टलरीज जैसे बड़े देनदारों से 575 करोड रुपए का उधार वसूलने में कोई रुचि क्यों नही […]

Read More

मध्य प्रदेश के सीहोर में रेहटी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ओड़िया में गुरुवार को बुजुर्ग दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थिति में उनकी झोपड़ी में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिख रहा है, और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर अभी मामले की जांच शुरू कर दी है। रेहटी तहसील के ग्राम ओड़िया की यह घटना है। बुजुर्ग दंपति के गले में फंदे के निशान दिख रहे […]

Read More

पन्ना जिले में एक कलयुगी भतीजे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां उसने अपने ही बुजुर्ग चाचा को इलाज कराने के बहाने धोखे से 6 बीगा जमीन अपने नाम करवा ली। जब इस बात की जानकारी चाचा को लगी तो उन्होंने रोते बिलखते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, 90 साल का बुजुर्ग बदन सिंह यादव अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ पन्ना जिले के अजयगढ़ के ग्राम पाठा में रहता है। वह अक्सर बीमार रहता है। इसी का फायदा उठाकर भतीजे ने उसकी जमीन […]

Read More

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी. युवती ने प्रेमी के हत्या की साजिश मुहबोले मामा के साथ मिलकर की. प्रेमी के मौत के बाद पुलिस ने जब तलाश की तो मामले का खुलासा हुआ और सबकुछ साफ-साफ हो गया. युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. 25 साल की युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई हुई थी. शिवपुरी में उसकी मुलाकात 42 साल के शख्स होती है और दोनों के बीच गहरी […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को अज्ञात लोगों के द्वारा प्रेम नगर निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सविता के पुरा स्थित नहर के पास की यह घटना है। प्रेम नगर निवासी संजू सुमन का शव नहर के पास ग्रामीण को दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता और सिविल लाइन पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल की शव प्रेम नगर निवासी […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पिता पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड पिछले ढाई महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, पुलिस आरोपी मुकुल की लगातार तलाश कर रही थी और उसकी तलाश में एमपी से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम पहुंच गई थी। लेकिन हर बार आरोपी चकमा देकर भाग जाता था मुकुल ने खुद थाने पहुंचकर अब सरेंडर कर दिया है प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कर दिया सरेंडर  मुकुल की गर्लफ्रेंड को दो दिन पहले हरिद्वार से पुलिस ने पकड़ लिया था मुकुल मौके से भाग गया था। अभी लड़की से […]

Read More

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट 20 घंटे से अधिक लेट रही. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे. एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी. विमान को 30 मई को दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था. यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर उन्हें बिना एसी के बैठाया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अभिषेक शर्मा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि ‘कृपया मुझे और बोर्डिंग एरिया में फंसे लोगों को घर जाने दें! AI 183 8 घंटे से अधिक लेट है. लोगों को बिना एसी के […]

Read More

आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से उनके ऊपर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं. अब वह अपने बेटे अनस के मारपीट वाले मामले में भी फंस गए हैं. पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में नोएडा सेशन कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कुर्की के आदेश CRPC की धारा 81/82 के तहत दिए हैं. अमानतुल्लाह खान और बेटे अनस के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज है. अनस पर नोएडा के पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है जबकि अमानतुल्लाह […]

Read More

देश में भीषण गर्मी अपने चरम पर है. इस वजह से अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है. लू की वजह से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है.आलम ये है कि अभी तक बिहार में करीब 55, उत्तर प्रदेश में 162, झारखंड में 9, राजस्थान में 5 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो गई. बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.प्रचंड गर्मी अब लोगों के लिए आपदा बन रही है.इसी वजह से यहां अलग अलग जिलों में करीब 55 लोगों की मौत हो गई है. अभी […]

Read More

मध्य प्रदेश के जबलपुर में इसी साल 15 मार्च को दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में घर में सो रहे बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेटे की उम्र महज 8 साल थी. हत्या का आरोप बेटी और उसके बॉयफ्रेंड पर था. दोनों फरार चल रहे थे. हालांकि, आरोपी बॉयफ्रेंड ने अब जबलपुर में सरेंडर कर दिया. वहीं, गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. घटना 14-15 मार्च की दरमियानी रात की है. रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ सो रहे थे. पास में ही 8 साल […]

Read More

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के रामपुरा मोहल्ले में एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर आतंक मचाया. तलवार और लोहे की रॉड लेकर वे सभी एक घर में घुसे और वहां से एक 22 साल की युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे. इस दौरान उन्होंने लड़की के पिता और भाई पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया. युवती को लेकर जाते हुए देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की भीड़ को देखकर सभी बदमाश युवती को छोड़ बाइक से भाग निकले. इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची […]

Read More