मध्य प्रदेश के आगर जिला मुख्यालय से कुछ दूर पर मोती सागर तालाब किनारे नगर पालिका की टीम साफ सफाई का कार्य कर रही थी। तालाब के किनारे जब साफ सफाई की जा रही थी उस दौरान नगर पालिका की टीम ने झाड़ियों को हटाना शुरू किया। इस दौरान वहां पर कुछ बच्चे बकरी चरा रहे थे। बच्चों ने एक प्लास्टिक की थैली देखी जब थैली को झाड़ियों से बाहर निकला गया और उसे खोला गया तो उसमें पुराने नोट की 500 – 500 की 12 से 15 गड्डियां मिली हैं। यह सभी नोट गल चुके हैं नगर पालिका की […]
Browsing: राज्य समाचार
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में जिला अस्पताल में बुधवार को महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आपको बता दें कि हंगामा की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। महिला के परिजनों ने वार्ड बॉय पर कुछ रुपए लेकर बाहर से इंजेक्शन लाकर गर्दन पर लगाने का आरोप लगाया है। महिला की मौत इमरजेंसी रूम में उपचार के दौरान हुई थी जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया महिला का नाम शकुन बाई यादव है और वह गुजरवाड़ा की रहने वाली थी। महिला के परिजनों का कहना है कि शकुन बाई आम […]
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास की तैयारी जोरों पर हैं. इस दौरान मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी सभी श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है. घटना 29 मई रात की है. महाकालेश्वर मंदिर के निर्माल्य गेट पर करीब आधे घंटे तक सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं के बीच कहा-सुनी होती रही. इसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच गई. इस दौरान वहां मौजूद किसी श्रद्धालु ने मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल […]
ग्वालियर में नौकरी के नाम से युवती से गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हाईवे पर कार में युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर एक सुरक्षा गार्ड्स ने आरोपियों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची मुरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, बैतूल मुल्तान थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के कल्पी ब्रिज इलाके में रहकर नर्सिंग पढ़ाई कर रही है। युवती ने इस बीच नौकरी के लिए रिश्ते में एक दूर के भाई से संपर्क साधा […]
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज श्री हरमंदिर साहिब जी (स्वर्ण मंदिर) मत्था टेकने पहुंचे। यहां उन्होंने देश और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर कमेटी ने मुख्यमंत्री को स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति का स्मृति चिन्ह भेंट किया। बता दें कि सीएम मोहन यादव बुधवार को पंजाब दौरे पर हैं। यहां उन्होंने बुधवार शाम को जालंधर नार्थ के किला मोहल्ला में एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वे बृहस्पतिवार को हरमंदिर साहिब पहुंचे और मत्था टेका। देखिए तस्वीरें…
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया और मारपीट हो गई। घटना बुधवार रात की है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि रात 9:30 बजे मंदिर प्रशासक कार्यालय के सामने से लोगों की एंट्री को बंद कर दिया गया था। इस वजह से वहां पर भीड़ लग गई थी कुछ लोगों को बारी-बारी से जाने दिया जा रहा था। आगे जाकर निर्माल्य गेट पर भीड़ को रोक दिया गया था यहां से कुछ खास लोगों को मंदिर में एंट्री दी जा रही थी। […]
मध्य प्रदेश के सतना जिले में डेढ़ महीने से लापता कपड़ा व्यापारी प्रकाश लालवानी की हत्या हुई थी, दोस्त ने ही पैस नहीं देने पर पत्थर से कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था ,हत्या कर शव को खंडहर नुमा मकान में छुपाकर रफूचकर हो गया था, सतना पुलिस ने आरोपी को शिमला से पकड़ लिया है। आरोपी किराए का मकान लेकर शिमला में रह रहा था। कपड़ा व्यापारी अचानक हो गए थे गायब … कर्ज से परेशान दोस्त ने दूसरे व्यापारी दोस्त की हत्या कर दी। मामला दस अप्रैल झूलेलाल जयंती के दिन का है। कपड़ा व्यापारी प्रकाश […]
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की. उसने इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड जो कि IRAL होल्डिंग कंपनी है उससे संबंधित 290 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की है. इंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के तहत आने वाला नोएडा का मशहूर मॉल ग्रेट पैलेस ऑफ इंडिया भी इस शिकंजे के दायरे में आया है. जीआईपी मॉल के कुछ हिस्से को ईडी ने अटैच भी किया है. जीआईपी के अलावा ईडी ने रोहिणी के एडवेंचर आइलैंड पर भी कार्रवाई की है. रोहिणी स्थित एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड 45,966 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बना है. इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड (इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (आईआरएएल) […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा. ये याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई है, जबकि केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत बाहर हैं और उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था. उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. कई दिन ईडी कस्टडी में केजरीवाल से पूछताछ की गई और 1 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. […]
देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. राजस्थान से लेकर यूपी और दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 डिग्री से अधिक बना हुआ है. दिल्ली में तो गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी अब जानलेवा बन रही है. राजधानी में गर्मी की वजह से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है. बिहार का रहने वाला 40 साल का ये व्यक्ति पाइपलाइन का काम करने वाली एक कंपनी में काम करता था. मंगलवार रात को अचानक उसको तेज बुखार आया था और वह बेहोश हो गया था. व्यक्ति के पड़ोसियों ने […]
राजस्थान के मकराना से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्ते में लगने वाले चाचा ने 5 साल की मासूम भतीजी के साथ रेप कर दिया. मासूम को काफी चोट आई हैं. अजमेर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. घटना से गुस्साए परिजनों ने आरोपी को खंभे से बांध दिया. पानी पीने के बहाने से वह वहां से फरार होकर सत्संग में शामिल होने निकल गया. मासूम के साथ रेप की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी नशे की हालत में था. मामला मंगलवार 27 मई का है. आरोपी शराब […]
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक महिला एक शख्स की पिटाई लाठी-डंडों से करती नजर आ रही है. इस दौरान वहां स्थानीय लोग भी खड़े हुए हैं, जो कि पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. वहीं, महिला का कहना है कि शख्स उसे नकली पिस्टौल और कैंची दिखाकर धमका रहा था, जिसके बाद महिला ने उसकी पिटाई कर दी.फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और आगे की जांच जारी है. घटना 29 मई शाम की है. महिला करेली शहर के नर्सिंग वार्ड की रहने वाली […]
मध्य प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अधिकारियों की टीम एक्शन में आ गई है. राज्य में अवैध खनन के अब तक 200 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. सरकार के आदेश के बाद पूरे राज्य में अवैध खनन में इस्तेमाल किये जाने वाले डंपर, पोकलिन मशीनें और पनडुब्बियों को बरामद किया जा रहा है. पूरे मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिया है कि जो भी कंपनी निर्धारित मापदंड से हटकर खनन कार्य कर रही है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नियम का उल्लंघन करने […]
मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक युवक के पीछे एक दूसरा युवक तलवार लेकर दौड़ता नजर आ रहा था. लगभग एक मिनट तीन सेकेंड के इस वीडियो में आगे दौड़ रहे युवक की स्पीड इतनी तेज थी कि अगर वह थोड़ा भी रुकता तो तलवार लेकर दौड़ रहा युवक उसके टुकड़े-टुकड़े कर सकता था. वायरल हो रहा है वीडियो उज्जैन का बताया जा रहा है लेकिन रात के समय का वीडियो होने के कारण कोई यह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर यह किस क्षेत्र […]
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान का तेजी से असर देखने को मिल रहा है। जहां बीजापुर में जवानों ने मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं दूसरी तरफ सुकमा में सर्चिंग में निकले जवानों ने एक नक्सली डॉक्टर कमांडर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सुकमा से डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। जहां नक्सलियों की मलांगिर एरिया कमेटी की डॉक्टर टीम की कमांडर महिला नक्सली को गिरफ़्तार किया गया है। जब महिला नक्सली को गिरफ़्तार किया गया इस दौरान वह नक्सलियों की काली वर्दी […]
भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत बुधवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां शारदा विहार आवासीय विद्यालय में मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ता विकास वर्ग में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित भी करेंगे। उनका यहां पर तीन दिन का प्रवास है। उल्लेखनीय है कि वर्ग में मध्य भारत के अंतर्गत आने वाले जिलों के 300 से अधिक स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत पिछले माह भी प्रदेश के दमोह जिले में प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर पहुंचे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन […]
