Browsing: राज्य समाचार

बागेश्वर धाम के पीठाधीरेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम एक बार फिर विवादों में हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ एक महिला के घर में घुसकर मारपीट की और घर की महिलाओं को पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शालीग्राम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि शालिग्राम व तीन लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जीतू तिवारी नाम के शख्स के घर में घुसकर […]

Read More

दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। […]

Read More

महाराष्ट्र के पुणे में हुए पोर्श कार हिट एंड रन केस के मामले में कोर्ट ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को 14 दिन के लिए जूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. दोनों को 13 जून तक के लिए यरवदा सेंट्रल जेल भेजा जा रहा है. वहीं क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले में एक अज्ञात शख्स की तलाश कर रही है जिसने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा की सबूतों को मिटाने में मदद की है. क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों की 5 दिन की कस्टडी भी कोर्ट से मांगी. पुणे पोर्श कार हिट एंड रन केस के बाद […]

Read More

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने स्वाति मालीवाल केस में आरोपी विभव कुमार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी में को विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे. इससे पहले 28 मई को कोर्ट ने विभव कुमार को तीन और दिनों के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा था. पुलिस ने 5 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन ही दिया था. विभव कुमार को […]

Read More

महाराष्ट्र में जमीन के विवाद में एक बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई. राजगढ़ तालुक के कोंढवले गांव में ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से बच्ची को जमीन में जिंदा गाड़ने लगे. जमीन पर विवाद के कारण भीड़ इकट्ठी हो गई. उसी भीड़ में से कुछ लोगों ने जमीन को कब्जा करने के लिए खेत में जेसीबी चला दी. बच्ची भी वहीं पर खड़ी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर 307 का मुकदमा दर्ज कर दिया है. जल्द ही उनपर कार्रवाई की जाएगी. बच्ची की मां का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी […]

Read More

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गुरुवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी मंडप में बैठकर ध्यान व प्रार्थना की। पुजारियों ने स्वस्ति वाचन किया। सभा मंडप से बाहर आते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पं. संजय पुजारी से मंदिर के शिखर के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मंदिर के शिखर पर पुताई क्यों की गई है, इसका स्वरूप भी प्राचीन काले पत्थरों की तरह होना चाहिए। इस पर पुजारी ने उन्हें बताया कि मंदिर का शिखर पत्थर से नहीं, बल्कि ईंट और चूने से बना हुआ है, इसलिए शिखर पर चूने से पुताई की जाती है। […]

Read More

जबलपुर। अपने बाॅयफ्रेंड के साथ पिता और भाई की हत्‍या करने वाली लड़की के मित्र ने देर रात आत्‍मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार इस वारदात के मास्‍टर माइंड बताए जा रहे मुकुल सिंह नामक युवक ने रात करीब पौने बारह बजे यहां सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। उत्‍तराखंड की हरिद्वार पुलिस ने एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की को पकड़ लिया, इस दौरान मुकुल भागने में सफल हो गया था। बताया जाता है कि मुकु‍ल सिंह अपने चेहरे पर एक कपड़ा बांधकर पुलिस थाने पहुंचा था। उसने सिविल लाइन पुलिस थाना पहुंचकर अपना नाम […]

Read More

जबलपुर। रेलवे की सिविल लाइंस की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित मुकुल सिंह ने गुरुवार की…

Read More

जबलपुर। हाई कोर्ट ने एक मामले में कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह, मुस्लिम कानून के अनुसार वैध विवाह नहीं है। इस मत के साथ कोर्ट ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत अंतर-धार्मिक विवाह को पंजीकृत करने के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया ने कहा कि मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की के बीच विवाह को मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत अनियमित विवाह माना जाएगा, भले ही उन्होंने विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह किया हो। कोर्ट ने कहा कि “मुस्लिम कानून के अनुसार, किसी मुस्लिम लड़के […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड सैनिक अपनी टीम के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने गए थे. इस दौरान जब वह स्टेज पर वर्दी में परफॉर्म कर रहे थे उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. स्टेज पर रिटायर्ड फौजी के गिरने के बाद भी लोग इसे परफॉर्मेंस समझते रहे और तालियां बचाते रहे. जब मंच पर करीब एक मिनट तक वह पड़े रहे तो लोगों ने उन्हें जाकर देखा. हालत ठीक नहीं होने पर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूरी घटना इंदौर […]

Read More

उज्जैन : परमधाम आश्रम के स्वामी के साथ मारपीट के मामले में गुरुवार को पुलिस ने महंत सुरेशानंद को गिरफ्तार कर लिया। महाकाल थाना पुलिस ने आरोपित महंत को कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी हो गए। पुलिस एक और आरोपित की तलाश में जुटी है। ये है मामला   टीआइ अजय वर्मा ने बताया कि कहारवाड़ी स्थित परमधाम आश्रम के स्वामी संपूर्णानंद ने शिकायत की थी कि आश्रम में रहने वाला बोधानंद आसपास के लोगों से विवाद कर रहा था। आश्रम की बदनामी होने से बोधानंद को हटाकर उनके गुरु परमानंद महाराज ने […]

Read More

गायत्री शक्ति पीठ के समीप अपने दादाजी के पास रह रही 20 वर्षीय युवती आशा पुत्री मोहनलाल मेघवाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने आत्महत्या से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था। गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव पिपलियामंडी पहुंचा। यहां पर युवती के स्वजनों व अन्य लोगों ने युवती के शव को महू-नीमच राजमार्ग की सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। मृतक युवती के मौत के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की […]

Read More

मंदसौर। शुक्रवार सुबह महू-नीमच राजमार्ग पर लखमाखेड़ी फंटे पर नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार की इनोवा व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति व दो बच्चे घायल हो गए। इनोवा में विधायक के स्वजन सवार थे। हादसे के बाद विधायक के वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल पति का उपचार किया गया। मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे। विधायक के इनोवा से हुई टक्कर शुक्रवार सुबह 40 […]

Read More

आलीराजपुर। कट्ठीवाड़ा पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर उसने प्रेमिका के साथ पहले मारपीट की तथा बाद में ओढ़नी से गला दबाकर मार दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने बताया, गत 27 मई को कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम राठौड़ी बांद्रा वांदरिया में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 302 का मामला दर्ज किया गया था। जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका की सरदार पिता शंकर परमार उम्र 38 साल […]

Read More

गुरुवार रात्रि में बीना नगर पालिका अध्यक्ष की अचानक तबियत बिगड़ गईं। वह उपचार के लिए अस्पताल पहुंचीं, जहां उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला। इसके बाद वह फूट-फूट कर रोईं और अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बतलाई। रात्रि 9:00 बजे के आसपास नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार के पेट में दर्द शुरू हुआ। वह उपचार के लिए 10:00 के लगभग सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां उन्हें ड्यूटी पर कोई डाक्टर मौजूद नहीं मिला। उन्होंने इसकी पीड़ा उपस्थित स्टाफ के सामने व्यक्त की। जिस पर एक व्यक्ति उनके सामने आया और स्वयं को डाक्टर बताते हुए उसने उनके लिए दवा लिखी। […]

Read More

इंदौर। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। लोगों ने इसे भी कार्यक्रम का हिस्‍सा माना और काफी देर तक वे तालियां बजाते रहे। यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे […]

Read More