Browsing: राज्य समाचार

भोपाल। चीतों के लिए नया ठिकाना अब केंद्र की नई सरकार तय करेगी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस पर निर्णय नहीं हो सका था। आचार संहिता हटने के बाद दिल्ली में 10 जून को बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह के चलते बैठक निरस्त कर दी गई। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के अतिरिक्त चीतों को अन्य स्थान पर भी बसाने का निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा। इसके लिए मध्य प्रदेश में ही गांधी सागर अभयारण्य लगभग तैयार कर लिया गया है। चीतों की खुराक लिए यहां 300 से […]

Read More

भोपाल। प्रदेश में गड़बड़ी किसी भी तरह की स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां कहीं नियमों के विपरीत काम होगा, वहां कड़ी कार्रवाई होगी। अवैध खनन हो या फिर कानूनी व्यवस्था से जुड़े हुए मामले त्वरित कार्रवाई की जाएगी। रोजगार सरकार की प्राथमिकता में है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने योजनाएं बंद करने को लेकर काफी दुष्प्रचार किया लेकिन हमने कोई भी योजना बंद नहीं की बल्कि सभी वर्गों को लाभान्वित करने का काम किया है। एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत 13 जुलाई से प्रदेश में होगी। 16 जुलाई से हेलीकॉप्टर से धार्मिक पर्यटन सेवा को […]

Read More

 भोपाल। घरेलू हिंसा की पीड़िता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी अब 60 दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत सहायता देंगे। इसी तरह, चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से तत्काल पंजीयन का नवीनीकरण रजिस्ट्रार एमपी पैरामेडिकल कौंसिल तीन दिन में लोक सेवा गारंटी कानून के तहत किया जाएगा, जबकि इसी विभाग के अंतर्गत पैरामेडिकल प्रैक्टिशनर का पंजीयन भी रजिस्ट्रार एमपी पैरामेडिकल कौंसिल 30 दिन में करेंगे। एमपी पैरामेडिकल काउंसिल में तत्काल पंजीयन 3 दिन में ही किया जाएगा। पंजीयन के नवीनीकरण की अवधि 30 दिन रहेगी। जल संसाधन विभाग की ओर से […]

Read More

शहर में सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम पारे में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के साथ 44 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से लेकर दोपहर करीब 12.30 बजे तक बादल भी छाए रहे। इससे गर्मी तो कम लेकिन उमस से बेहाल कर दिया। स्थिति यह है कि गर्मी के शिकार होकर हर दिन मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से हालत यह है कि सूरज ने दोपहर एक बजे से ही रौद्र रूप दिखाने लगता […]

Read More

मुरैना। साहब! हमारी ग्राम पंचायत में गड़बड़ी चल रही है। निर्माण काम होते नहीं हैं और उसका पैसा खर्च बता दिया जाता है। गांव में कईयों काम ऐसे हैं, जो कहीं नजर नहीं आते। कागजों में सड़क बन गई है, पर रास्ता कीचड़ से भरा और कच्चा है। ऐसे ही अन्य कई निर्माण नहीं हुए और प्रभारी सचिव दिनेश ने उन कामों का पैसा पंचायत के खाते से निकाल लिया है। जनपद में हमारी कोई सुनवाई होती नहीं है। मंगलवार को संभाग आयुक्त संजीव कुमार झा के सामने यह शिकायत विण्डवा देवगढ़ ग्राम पंचायत के ग्रामीण दामोदर व रामनिवास लेकर पहुंचे। ग्रामीणों की […]

Read More

धार। शहर के श्री श्याम अस्पताल में एक युवक की सोमवार की रात को उपचार की दौरान मौत हो गई। रात को ही मृतक के स्वजजनों ने डॉक्टर व चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चिकित्सालय के सामने ही रात्रि में विरोध प्रदर्शन किया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और मृतक के स्वजनों को समझाइश देने के बाद मामला शांत करवाया। मृतक का शव पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। यहां पीएम के बाद शव को स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी […]

Read More

भोपाल: मोदी मंत्रीमंडल के गठन के बाद अब मंत्रियों के विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया है। विभागों के बंटवारे में खास बात ये ही की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे जो कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें कृषि मंत्रालय का विभाग दिया जा सकता है। ये सभी कयास सही साबित हुए हैं। शिवराज को कृषि और ग्रामीण पंचायत विभाग दिया गया है। तो वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को टेलीकॉम विभाग और पूर्वोत्तर राज्य विभाग दिया गया है।

Read More

इंदौर के पास ग्राम पिगडंबर में डेढ़ साल पहले 6 साल के मासूम हर्ष चौहान की 4 करोड़ रुपए के लिए हत्या करने के मामले में जिला कोर्ट ने फैसला सुनाया है। दो दोषियों को मृत्यु दंड की सजा सुनाई गई है। एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया गया है। पूरी घटना 5 फरवरी 2023 की है। आपको बता दें पूरा मामला किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडम्बर का है। जहां 5 फरवरी, 2023 की शाम को 6 वर्षीय हर्ष घर के बाहर ही खेल रहा था। उसी दौरान  ऋतिक उसके यहां आया और घुमाने ले जाने का कहकर साथ […]

Read More

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि धुंए का गुब्बार आसमान तक फैल गया। सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां आग पहुंची है,जो आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है।\ मामला पीथमपुर के सेक्टर 1 और 3 के बॉर्डर का है। यहां फिगनेट नाम की फैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कंपनी सीट और प्लास्टिक का पाइप बनाने का काम करती है। फिलहाल आग लगने के […]

Read More

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी दफ्तर परिसर में रखी सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं एसपी और कलेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन की तैयारी में है। दरअसल, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शनकारी गिरौधपुरी में अपने धार्मिक चिन्ह जैतखाम और मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे थे लेकिन प्रशासन […]

Read More

मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी। आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई […]

Read More

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की एक कार शोरूम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना में सर्विस सेंटर में खड़ी कई कारें चपेट में आ गई और जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आपको बता दे पूरा मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र की सांघी टोयटा मोटर शोरुम का है। जहां अज्ञात कारणों के चलते सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि वहां सर्विस के लिए आई कई कारें […]

Read More

बिहार के पकड़ौआ विवाह के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कई ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जहां लड़कों का जबरन किडनैप किया जाता है. फिर लड़कों की मर्जी के बिना ही किसी भी लड़की से उनकी शादी करवा दी जाती है. भागलपुर से फिर एक ऐसा ही केस सामने आया है. यहां एक होमगार्ड जवान का पहले अपहरण किया गया. फिर किडनैपर्स उसे 100 किलोमीटर दूर पूर्णिया ले गए. वहां उसका पकड़ौआ विवाह करवा दिया गया. घटना नवादा के पास की है. पीड़ित होमगार्ड जवान सुमित कुमार नवगछिया थाना क्षेत्र के सकूचा का रहने वाला है. सुमित […]

Read More

उज्जैन के डिविजनल कमिश्नर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियों में उज्जैन के कमिश्नर संजय गुप्ता चप्पल पहनकर शिवलिंग पर जल अभिषेक करते नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो के सामने आने के बाद हंगामा शुरू हो गया. इस वीडियो की वजह से वो हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका काफी विरोध हो रहा है. हंगामा बढ़ता देख अधिकारी ने आनन-फानन में माफी मांगी. इन दिनों उज्जैन में नगर निगम द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत मां […]

Read More

आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर और दिल्ली सरकार की बिजली मंत्री आतिशी ने राजधानी के कई इलाकों में पावर कट होने पर गंभीर चिंता जताई है और केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया है. आतिशी ने कहा कि आज दिल्ली के कई इलाकों में ब्लैक आउट हो गया. दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से दिल्ली के कई हिस्सों में लंबा पावर कट हुआ है. भीषण गर्मी में बिजली कटना बहुत कष्टदायक है. आतिशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मंडोला में आज एक पावर ग्रीड में भयंकर आग लग गई थी, इसकी वजह से दिल्ली के कई […]

Read More

बिहार के दरभंगा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात हुई है. यहां एक नवजात का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई. नवजात का अधजला शव कूड़े के ढेर में मिला है. शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच की. बुरी हालत में नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया. उन्होंने इस अमानवीय हरकत के लिए इलाके के निजी अस्पतालों को जिम्मेदार ठहराया है. गुस्साए लोगों को पुलिस ने शांत कराया. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जिस इलाके में नवजात का शव मिला है यहां पहले भी इस […]

Read More