जबलपुर। लोकसभा चुनाव में सभी चरण के मतदान हो गए हैं और अब मंगलवार को मतों की गिनती होना है। इसकी तैयारी में जबलपुर प्रशासन और पुलिस जुट गई है। सुबह आठ बजों से मतों की गिनती होगी। जबलपुर में लगभग 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती होगी। रविवार से ही कृषि विवि परिसर में आने-जाने वालों की जांच शुरू प्रशासन की तैयारी है कि वह दोपहर 12 से एक बजे की बीच गिनती पूरी कर दें, हालांकि दोपहर दो बजे तक ही अधिकृत परिणाम आने की संभावना है। इधर मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। […]
Browsing: राज्य समाचार
जबलपुर। लोकसभा चुनाव लड़ रहे वे सभी उम्मीदवार अपनी राशि या सुरक्षा निधि गंवा बैठेंगे, जिन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल डाले गए वैध मतों के छठवें हिस्से से कम या बराबर मत प्राप्त होंगे। आयोग के निर्देशों के मुताबिक कुल वैध मतों के 16.66 प्रतिशत अथवा छठवें हिस्से से कम या बराबर मत मिलने पर उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा की गई निक्षेप राशि जब्त कर ली जाएगी। इस राशि को उसे वापस नहीं किया जाएगा। नामजदगी का पर्चा दाखिल करते वक्त जमा करानी होती है आम बोलचाल की भाषा में इसे जमानत जब्त हो जाना […]
उज्जैन। बड़नगर में खोप दरवाजा क्षेत्र में स्थित किराना दुकान में हुई चोरी का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दुकान में काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित दुकान में रखे केसर के डिब्बे, काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट के डिब्बे सहित अन्य सामान व 85 हजार रुपये चुरा ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रही कार के माध्यम से आरोपितों के गिरफ्तार किया। आरोपित इंदौर से कार किराए पर लाए थे। यहां नंबर प्लेट निकालकर सामान भरकर ले गए थे। एएसपी नीतेश […]
बिहार के नांलदा में जदयू नेता की धारदार हथियार और लाठी डंडी से पीटकर हत्या कर दी गई. वे लोकसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट बने थे. वहीं, मृतक की बेटी के मुताबिक, वह सुबह के समय शौच करने खेत में गए थे, जहां उन पर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला परबलपुर थाना क्षेत्र के माउआ गांव का है. मृतक अनिल कुमार की बेटी के मुताबिक, अनिल कुमार आज सुबह के समय शौच करने पास वाले खेत में गए थे. लेकिन यहां करीब आधा दर्जन आरोपी घात लगाकर […]
भाजपा प्रत्याशी- फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी- ओंकार सिंह मरकाम चुनाव मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत-हार Mandla Lok Sabha Result 2024: वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से कमल सिंह मरावी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते को 7 लाख 37266 और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 39592 मत मिले थे। […]
मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को जिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया, परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस सक्रिय हुई और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और बच्चे को खोज निकाला और परिजनों को बच्चा सौंप दिया है। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि रूबी अहिरवार निवासी ग्राम पडरुआ ने एक बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल के सफाई कर्मी वार्ड में सफाई करने आए और परिजनों को बाहर जाने के लिए कहा इसी […]
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है।” स्थानीय निवासियों ने […]
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने घटना […]
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, सभी लोग जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए निकले थे और रीवा जा रहे थे। रामपुर बघेलान के पास अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई। घटना रविवार देर रात की है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में कृष्णा गंभीर रूप […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल 21 साल के थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद दीपक सक्सेना […]
घर के पीछे कुत्ते भौंक रहे थे, आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो वहां बेटी बेहोश मिली. उसे वहां से उठाकर घर के अंदर लाए. चेहरे पर पानी डाला तो उसे होश आया. तभी वह चीखने-चिल्लाने लगी. वह डर रही थी. बस एक ही बात कह रही थी कि उसे छोड़ दो. लड़की की यह हालत देख घरवाले डर गए. लेकिन पिता ने लड़की को हौसला दिया. पूछा कि आखिर घर के पीछे बेहोश कैसे हो गई थी. इस पर, बेटी रो पड़ी. उसने जो बताया, वह सुनकर घरवालों के आंखों से आंसू निकलने लगे. उसके साथ एक दरिंदे ने रेप […]
नजरें मिलाने का अंजाम यही होता है… ये शब्द थे उन दबंगों के, जिन्होंने एक युवक को सिर्फ इसलिए पीट दिया, क्योंकि युवक ने उनसे आंखें मिला ली थी. मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है. दबंग युवक को तबतक पीटते रहे, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गए. घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना जबलपुर के मदन महल थाना इलाके के ग्रोवर अस्पताल के पास की है. प्रेम जायसवाल नाम का युवक अपने भाई सुधांशु जायसवाल के साथ जनरल स्टोर पर खरीदारी […]
दिल्ली में पानी की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को आपातकालीन बैठक करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि 5 जून को सभी पक्ष (केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार) इस पर इमरजेंसी बैठक करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान करना होगा. शीर्ष अदालत में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा कि वह दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है. वहीं, हरियाणा सरकार ने पानी देने का विरोध किया. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की बेंच हरियाणा से अतिरिक्त […]
बिहार के मुजफ्फरपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां फाइनेंस बैंक मैनेजर ने स्टाफ के 2 कर्मचारियों के साथ मिलकर लाखों रुपये चोरी कर डाले. पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 2 लाख 9 हजार 810 रुपये बरामद किए हैं. पुलिस खुलासे में मालूम हुआ है कि आरोपी मैनेजर और बैंककर्मी कंपनी का 9.76 लाख रुपये हजम करने की साजिश में थे. पुलिस ने 12 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इनके […]
झारखंड के पाकुड़ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां हिरणपुर थाना क्षेत्र में मंगेतर के साथ घूमने निकली युवती के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. वहीं पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पीड़िता मंगेतर के जीजा के घर आई थी. इसी दौरान वह मंगेतर के साथ काजू बागान घूमने चली गई. तभी 6 युवक वहां आ पहुंचे. दोनों से बहस करने लगे. आरोपी युवकों ने […]
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया. जिले के मानपुर थाना इलाके के सरोदा गांव के पास यात्रियों के भरी नाव सीप नदी में पलट गई. नाव पर लगभग 11 लोगों सवार थे. हादसे में पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को बचा लिया गया है. जब लोग नाव में थे तब अचानक तेज आंधी चलने लगी. इस वजह से बीच नदी में चल रही नाव पलट गई. इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है. हादसे की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही […]
