Browsing: राज्य समाचार

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सूबे की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी है. मंत्री के अनशन का सोमवार को चौथा दिन है. मंत्री साफ कर दिया है कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के पानी हिस्सा जारी नहीं करती उनका अनशन जारी रहेगा. इस बीच उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है. तबियत बिगड़ने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. आम आदमी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है. इस वीडियो में डॉक्टर आतिशी का चेकअप करते नजर आ रहे […]

Read More

 इंदौर। आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरु हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को शपथ दिलाई। वहीं अब सदन में लोकसभा सदस्‍यों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद पद की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए नियुक्‍त सदस्‍य फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और राधा मोहन सिंह ने सांसद पद की शपथ ली। इसके बाद मं‍त्रीपरिषद के सदस्‍य राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने भी शपथ ली। अब सदन के अन्‍य सदस्‍य शपथ […]

Read More

बड़वानी। जंगलविहीन हो चुकी सतपुड़ा की वादियों में इस बार विलुप्त हो रही वनस्पति प्रजातियों को सहेजने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पर्यावरणविदों के साथ वन विभाग भी पहल कर रहा है। यहां खत्म होते जंगल में मंगल की तैयारी की जा रही है। सतपुड़ा की ऊंची पहाड़ी पर स्थित वनग्राम आमल्यापानी में करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में विलुप्त हो रही प्रजातियों को लगाकर बंजर पहाड़ी पर औषधीय वाटिका तैयार की जाएगी। प्री मानसून के दौरान इसे तैयार किया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में पर्यटक यहां पहुंचकर इसका आनंद ले सकें। यहां पर बड़े झरने के आसपास […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा […]

Read More

 इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई। सोमवार को पुलिस ने हत्‍या के दो आरोप‍ियों को गि‍रफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्‍या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्‍तेदार के यहां से पकड़ा गया है। मोनू कल्‍याणे की हत्‍या के आरोपित पीयूष और अर्जुन। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे […]

Read More

 श‍िवपुरी, खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत एक जिलाबदर अपराधी ने उधारी वापस मांगने पर कस्बे के एक ज्वैलर्स के माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही ज्वैलर्स नीचे झुक गया। गोली का छर्रा उसकी कनपटी में जाकर लगा। जानकारी के अनुसार खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरदौल मोहल्ला को उसी के पड़ौस में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के युवक जिलाबदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी। रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा […]

Read More

लवकुशनगर। छतरपुर जिले के पुरा गांव में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। महिला दूसरे गांव की थी जिसने दूसरे गांव पहुंचकर दूसरे के घर आकर आत्महत्या कर ली। इधर तीन दिन से महिला की मौत से परेशान युवक ने पहले तो महिला के शव को छिपाना चाहा। बाद में शव को अटारी में रखा दिनभर गांव में घूमता रहा। बाद में परेशान होकर खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । इसमें पूरा घटनाक्रम लिखा है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पुलिस को गांव के […]

Read More

ग्वालियर। बहोड़ापुर के कैलाश नगर में मेवा कारोबारी विजय गुप्ता व दो बेटियों की अग्निकांड में हुई मौत के मामले में रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान पत्नी व बेटे से मिलने पहुंचीं। पीड़ित परिवार से हादसे पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से परिवार के लिए राशन की व्यवस्था […]

Read More

 जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नर्रई नाला पहुंचे। रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर बनाए गए हेलीपेड पर स्थानीय विधायकों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जबलपुर में होने जा रहे विविध कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरक्त करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। तैयारियों का जायजा आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस […]

Read More

भोपाल। श्री सीमंधर जिनालय भोपाल का 26वां वार्षिकोत्सव भोपाल मदनलाल जैनमति बाई जैन धर्मशाला चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 30 जून से होगा। जिसमें सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं आध्यात्मिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता अरूण वर्धमान ने बताया कि 30 जून से सात जुलाई तक चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन सुबह छह बजे से शांति जाप, भगवान जिनेंद्र का अभिषेक होगा। समापन समारोह सात जुलाई को होगा। इसमें शांति यज्ञ, शास्त्र प्रवचन होंगे। इसके साथ ही श्री जिनवाणी मां की शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीमंधर जिनालय पर ध्वजारोहण के साथ […]

Read More

शुक्रवार की शाम जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बाजी की गई. हिंसक भीड़ ने एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. हिंसा पर काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया. पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को कंट्रोल किया. हिंसक झड़प में एक महिला घायल हुई, उसकी आंख में चोट आई है. एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 42 लोगों को […]

Read More

दिल्ली और मुंबई के निवासियों के बीच ‘कौन है बेहतर’ को लेकर बहस एक बार फिर गरमा गई है, और इस बार यह चर्चा उद्यमी भौमिक गोवांडे की सोशल साइट X पर लिखी पोस्ट से शुरू हुई है. इसमें गोवांडे ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के ट्रैफिक की तीखी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली में रहने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आते ही मुझे तीसरी दुनिया की याद आ जाती है. इस शहर का ट्रैफिक मुझे वाकई मध्यम वर्गीय आघात पहुंचाता है. मैं निराश हूं.’ गोवांडे की इस पोस्ट […]

Read More

यह सप्ताह दिल्ली एनसीआर के लिए राहत लेकर आ रहा है. पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह हल्की, मध्यम और भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के भीगने की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, साथ ही रात भर उमस भरी गर्मी से लोग बैचेन नजर आए. रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. रात में उमस […]

Read More

बिहार के भागलपुर में एक रेप के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. आरोपी पर नाबालिग के साथ रेप और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप सिद्ध हुआ है. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है. इसके अलावा आरोपी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. यह मामला भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र का है. यहां साल 2020 में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपी पीयूष कुमार ने इलाके की एक नाबालिग लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ […]

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत को लेकर हाई कोर्ट के स्टे आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से सोमवार सुबह सुनवाई की अपील की है. हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाए जाने तक ट्रायल कोर्ट के जमानत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि वो अगले दो-तीन दिनों में फैसला सुनाएगी.

Read More

सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इसमें कई जवान घायल हुए हैं. सूचना है कि इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गये हैं. सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है. जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट से इलाके में सनसनी फैल गई है. नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया. ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हैं. घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है. जबकि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और […]

Read More