Browsing: राज्य समाचार

इंदौर : मध्यप्रदेश में मजदूर संघ के बैनर तले प्रदेशभर के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज एक दिनी हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में बड़ी संख्या में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार के द्वारा इन्हें काफी कम वेतन दिया जा रहा है और उससे कई गुना अधिक काम लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शासन की अन्य योजनाओं के अलावा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं से दो-दो एप पर भी काम कराया जा रहा है। […]

Read More

गुना : 16 वर्षीय युवक को रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर स्टंट करना भारी पड़ गया। नाबालिग हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से 90 प्रतिशत जल गया जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाबालिग मालगाड़ी पर चढ़कर स्टंटबाजी कर रहा था, उसे काफी समझाया गया, लेकिन नहीं माना और आखिरकर झुलस गया। घटना शनिवार देर शाम का बताई जा रही है। मालगाड़ी के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन से झुलसने वाले नाबालिग की पहचान राजू पुत्र प्रीतम मांझी के रूप […]

Read More

दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI गिरफ्तार करल चुकी है. अब इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती दी है. दिल्ली सीएम अभी न्यायिक हिरासत में हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख की शनिवार को तीन दिन की हिरासत खत्म हो गई. इसके बाद दिल्ली की अदालत ने उन्हें 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कोर्ट ने कहा था कि उनका नाम आबकारी नीति मामले में […]

Read More

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक खौफनाक वारदात देखने को मिली. कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से 13 बार जानलेवा हमला किया. इससे वह चीखने-चिल्लाने लगे. पति की चीख पुकार सुनकर मां भी वहां आ पहुंची. बेटे के सिर पर इस कदर खून सवार था कि उसने मां पर भी हमला कर दिया. आनन-फानन में घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के दो दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर में गुरुवार रात का है. 47 साल के कमल गोडाने यहां अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी पत्नी […]

Read More

राजस्थान के अलवर में अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को एक पत्नी ने मरवा डाला. महिला के दो प्रेमियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात ये है कि महिला ने जिस पति की हत्या करवाई, उससे उसने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी. लेकिन पति से बोर हुई तो महिला ने दो और बॉयफ्रेंड बना लिए. बाद में उन दोनों बॉयफ्रेंड से पति को मरवा डाला. फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है. पुलिस ने बताया कि दो साल पहले हरियाणा में सिरसा के […]

Read More

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. सभी दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों को मजबूत करने में जुटे हैं. राज्य में सत्तारुढ़ एनडीए गठबंधन में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना पार्टी आगामी चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने की जुगत में है. चुनाव से कुछ समय पहले धर्मवीर-2 का पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है. फिल्म के जरिए शिंदे लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाए रखना चाहते हैं. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रविवार को मराठी फिल्म धर्मवीर-2 का पोस्टर जारी किया, जो उनके राजनीतिक गुरु और शिवसेना के दिग्गज दिवंगत आनंद दिघे […]

Read More

दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को मानसून की दस्तक के साथ ही भीषण बारिश का आगाज हो चुका है. दिल्ली में शुक्रवार को ही 288.1 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है. इस बारिश की वजह से दिल्ली का हाल बेहाल दिखाई दिया है. मौसम विभाग ने अब अगले दो दिन तक दिल्ली में मूसलाधार बारिश के आसार जताए हैं. सोमवार और मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान काले आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली एनसीआर के अलावा लगभग पूरी उत्तर भारत में […]

Read More

ग्वालियर। स्मार्ट सिटी ग्वालियर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की बात एक बार फिर पुरानी हो गई है। पिछले कुछ माह से शहर की पावर सप्लाई व्यवस्था बेपटरी है। घर की बिजली कब बुझ जाए, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। बेहिसाब कटौती के साथ वर्षा की बूंदों से इंसुलेटर बस्ट हो रहे हैं। इससे बिजली की समस्या उपभोक्ताओं को परेशान किए हुए है। इसका उचित जवाब भले ही विद्युत वितरण कंपनी के अफसर न दे पाएं, लेकिन बिजली आपूर्ति की गड़बड़ाई व्यवस्था के पीछे कमजोर इंसुलेटर बताए जा रहे हैं। इसके चलते आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में […]

Read More

दतिया। जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम बनवास में शनिवार रात हुई गोलीबारी में जहां एक महिला की मौत हो गई, वहीं के युवती गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस में मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेजा। घटना शनिवार देर रात की बताई जाती है। मामले में गांव के सरपंच सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए रविवार को एसपी वीरेंद्र मिश्रा भी बनवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जानकारी के […]

Read More

भोपाल। एम्स भोपाल में के नेत्र विभाग को कार्नियल रिट्रीवल के लिए दो नेत्रदान प्राप्त हुए है, जिससे दो लोगों को आंखों की रोशनी मिल सकेगी। भोपाल के पास मंडीदीप निवासी आयुष झाड़बड़े ने उदारता और मानवता का परिचय देते हुए स्वेच्छा से अपने दिवंगत पिता गणेश झाड़बड़े की कार्निया दान की, जिनकी आयु 42 वर्ष थी। यह परोपकारी योगदान दो व्यक्तियों को दृष्टि प्रदान करेगा, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। नेत्र विभाग की प्रमुख डा. भावना शर्मा ने बताया कि दरअसल कार्निया आंख के ऊपर गुंबद के आकार की एक सतह होती है, जो आंख […]

Read More

भोपाल। सड़क में अगर कहीं गड्ढा है और वो भरा नहीं जा रहा है, तो आम नागरिक मोबाइल एप से इसकी शिकायत कर सकेंगे। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के पास यह पहुंचेगी और उसे निर्धारित समयसीमा में मरम्मत का काम पूरा करना होगा। इसकी सूचना भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग लोकपथ नाम से एप बना रहा है, जिसको लेकर विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश में सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तीकरण के लिए लोकपथ एप (पाट होल रिपोर्टिंग एप) बनाया जा रहा है। इसको […]

Read More

मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने नोएडा में अपने खाते से पैसे क्या निकाले वह जिंदा हो गई. जी हां…. आपने सही पढ़ा. जिस महिला का उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर मृत्यूभोज भी दे दिया था, वह महिला असल में नोएडा में जॉब कर रही थी. जब परिजनों और पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी हैरान रह गए. पुलिस ने महिला को उसके नोएडा के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया. ये अतरंगी मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद के मौ थाने का है. यहां की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का […]

Read More

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सेनानियों के प्रत्येक गांव को स्वातंत्र्य ग्राम घोषित करेंगे. हर स्वातंत्र्य गांव में 1 करोड़ रूपए खर्च करके स्मारक बनाए जाएंगे. इसके तहत राजस्थान के नागौर में आसोप, गुलर और आलनियावास को चिन्हित किया गया है. इसके अलावा भी कुछ अन्य गांवों को इस योजना से जोड़ा जाएगा. राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि राज्य के सभी प्राचीन धरोहर और यादगार स्मारकों को विकसित किया जाएगा. राजस्थान के अंदर 2006 से राज्य के महापुरुषों के पैनोरमा बनाने का काम शुरू हुआ था. उसी समय नागौर जिले […]

Read More

बिहार का पटना शहर जो कल तक गोलघर और गांधी मैदान के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब यह बिहार ही नहीं बल्कि देश भर में नीट पेपर लीक की नई राजधानी के तौर पर मशहूर हो चुका है. पटना कभी प्रतिभाशालियों की फैक्ट्री के लिए भी विख्यात रहा लेकिन पेपर लीक कांड ने प्रतिभा की ये पहचान मिटा दी. पटना ही क्यों, झारखंड का हजारीबाग जो पहाड़ियों और गुफाओं के लिए जाना जाता है लेकिन किसे पता था एक दिन ये शहर पेपर लीक का नया लैंडमार्क बन जाएगा. ना जाने कितनी गुफाओं में पेपर लीक की सचाई दफ्न हैं, […]

Read More

मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने आए दो हमलावरों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली. इन बच्चों का कुसूर केवल इतना था कि जब बदमाश युवक पर हमला कर रहे थे, तो बच्चों ने उन्हें हमला करते हुए देख लिया था. घटना की गवाही के डर से बदमाशों ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चों के शवों […]

Read More

दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक हैरान करने वाली चोरी की घटना हुई. यहां चोरों ने एक कपल की गाड़ी को चुरा लिया, लेकिन इस गाड़ी में दो बच्चे भी मौजूद थे. लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गाड़ी को खोज निकाला और दोनों बच्चों को भी सकुशल बचा लिया गया. पूरा मामला लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट्स के बाहर का है. दरअसल, शुक्रवार रात एक दम्पति लक्ष्मी नगर के विकास मार्ग पर मौजूद हीरा स्वीट में मिठाई लेने अंदर गए और बाहर गाड़ी में अपने दो बच्चों को छोड़ दिया. वह […]

Read More