भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो भोपाल का […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के दो विधायकों को कांग्रेस अब अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। विजयपुर से छह बार के विधायक रामनिवास रावत और बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में अपने साथ नहीं बैठाएगी। इनकी सदस्यता समाप्त करवाने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आवेदन भी दिया जाएगा। दोनों ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा का मंच साझा करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में काम किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बैठक के बाद दोनों […]
इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की शवयात्रा निकाली गई। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और […]
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई। कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र […]
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल, गायन व वादन के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पद पर अगस्त में चयन परीक्षा होगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित हुए हैं। इस साल के अंत तक इनकी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) जुलाई से नवंबर तक सात प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसमें तीन प्रवेश परीक्षाएं, एक चयन परीक्षा और चार भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा,प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, […]
भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में गांधीसागर बांध के किनारे बसा ग्राम कंवला चर्चाओं में हैं। गांधीसागर झील का किनारा और गांव के आस-पास का भौगोलिक स्वरूप कुछ ऐसा दृश्य बनाता है कि यह किसी भी समुद्र तट से कम नहीं लगता है। इसके चलते ही कंवला मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। गांधीसागर में भरे अथाह पानी में हवा के साथ उठती लहरें हूबहू समुद्र की तरह दिखती हैं। जून में यहां लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं । उम्मीद है अभी बारिश में और भी पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पछुआ हवाएं चलने पर पर चंबल की ऊंची-ऊंची […]
देवास। बागली थाना क्षेत्र के गांव पीपल्याजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। दंपती खेत पर काम के लिए गए थे। दोनों की मौत एक पेड़ के नीचे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शनिवार शाम को होना माना जा रहा है। रातभर इनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े रहे। रविवार सुबह जब काेई खेत पर पहुंचा तो दंपती के शव नजर आए। इसके बाद स्वजनों और गांववालों को पता चला। मौके पर भीड़ लग गई। स्वजन बिलखते रहे। सूचना मिलने पर चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या जेल रोड़ स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जेल रोड़ स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक […]
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक मां ने अपनी 2 साल की बेटी का चाकू से गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी, इसके बाद महिला ने खुद को भी चाकू मार लिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और घायल हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला ने खुद को चाकू मारने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर […]
डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में युवक ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, पुलिस अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने कोंडाझिर गांव में रहने वाले रामदयाल का बेटा सुशील 4 साल से अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे के घर पर ही रह रहा है। आरोपी रामदयाल शराब के नशे में आया और उसने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की अब तक की कार्रवाई खानापूर्ति जैसी प्रतीत हो रही है। अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है और परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जाँच CBI को सौंपी है उस से स्पष्ट है कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया […]
बिहार के समस्तीपुर में एक दुल्हन शादी के दिन प्रेमी संग फरार हो गई. उधर दूल्हा सात फेरों के लिए उसका इंतजार करता रहा. जब पता चला कि दुल्हन को अपने प्रेमी के साथ भाग गई है तो परिवार ने बारात को खाली नहीं लौटाया. उन्होंने दुल्हन की छोटी बेटी से दूल्हे की शादी करवाकर उसे विदा किया. लेकिन अगले ही दिन दुल्हन वापस लौट आई. कहने लगी कि मैं भागी नहीं थी. मेरा अपहरण हुआ था. पड़ोस में रहने वाला युवक ही मुझे अपने कुछ साथियों के साथ किडनैप करके ले गया था. लेकिन दुल्हन की बात किसी ने […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक मोनू भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं. पहले हुई किसी बात के खुन्नस के कारण दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहने वाले दोनों बदमाश मोनू कल्याण के घर पहुंचे. वहां मोनू कल्याण से पहले बहस की. बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने पिस्टल निकाली और मोनू पर फायरिंग कर दी. वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घरों के पास समर्थकों ने आग लगाकर तोड़फोड़ की. गोली […]
बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए. मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम अरुण कुमार है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना रविवार सुबह पांच बजे की है. वारदात को पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास अपराधियों ने अंजाम दिया.इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा […]
बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मोतीपुर के बतरौल गांव में एक पंद्रह साल के लड़के को कमरे में पहले बंधक बनाया और खूब बेहरमी से पीटा. इतना ही नहीं उसे अपने पैंरों में थूक कर उसे चाटने को कहा और जब तक लड़के ने थूक नहीं चाटा उसे तब तक पीटता रहा. इसके साथ ही उसने मियां भाई जिंदाबाद के नारे भी लगवाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. […]
