दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में बंद और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश में लगा है कि उनके पति (अरविंद केजरीवाल) जेल से बाहर न आ सकें. उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल की तरह है. आम आदमी पार्टी ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना की है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब घोटाले के मामले में आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट […]
Browsing: राज्य समाचार
मुरैना। उत्तर प्रदेश के झांसी में युवती की गोली मारकर हत्या कर फरार हुए युवक ने मुरैना में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना काशीबाई धर्मशाला की है,यहां पर पुलिस के डर से युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड़ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि युवक अपनी प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज था और उसने शादी से कुछ घंटे पहले ही युवती को ब्यूटी पार्लर में गोली मार दी […]
खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कोतवाली पुलिस ने शहर के चौहान की बाड़ी में चल रहे अनतर्राजीय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया और 5 युवतियों और 8 युवकों को पकड़ लिया है। इनमें से 4 युवतियां छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर की निवासी हैं। जबकि एक युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। पकड़े गए युवकों में से तीन खरगोन और पांच युवक छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। युवक छत्तीसगढ़ से युवतियों को देह व्यापार के लिए खरगोन लेकर आते थे। जहां चौहान की बाड़ी जैसे रहवासी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर कई दिनों से […]
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ के थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र में आने वाली जोहिला नदी में 25 जून की दोपहर नहाने गए एक ही परिवार के दो लोगों की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप कर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के पांच बच्चे 25 जून की दोपहर पास में बह रही जोहिला नदी मे नहाने गए थे। जहां नहाते समय 20 वर्षीय आकांक्षा पिता अशोक गुप्ता […]
ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग छात्र ने अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था उसके माता-पिता बाजार गए थे। बाजार से लौटे तो इकलौते बेटे का खून से लथपथ शव देख उनके होश उड़ गए। बेटे की मौत के बाद से माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित गुरुकृपा नगर के निवासी मुकेश सिंह लोधी सेना से रिटायर्ड फौजी हैं। वे अपनी पत्नी और 17 वर्षीय इकलौते बेटे मोहित लोधी के साथ रहते हैं। मंगलवार को […]
मुरैना : मुरैना में गौकशी के मामले में प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। प्रशासन ने गोकशी करने वाले दो आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया है। आरोपी गौवंशी की हत्या कर मांस को प्लास्टिक के बोरे में भरके रखे थे। एक गाय के बछड़े को काटकर को मांस को लेकर धौलपुर के लिए जा रहे थे। नूराबाद थाना इलाके की बंगाली कॉलोनी में दोनों आरोपी गोकशी का काम करते थे। आरोपियों के मकान से गौमांस जप्त किया था। नूराबाद पुलिस ने गौकशी के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दोनों आरोपियों ने अवैध तरीके […]
पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में आने वाले अजयगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है, जिसे देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज, उनके परिजन व अस्पताल का स्टाफ हैरान रह गया। अस्पताल में मौजूद कुछ लोग डर कर बाहर निकल गए। आपको बता दें कि अजयगढ के माधौगंज में रहने बाला बबलू सोनकर पिता बैजू सोनकर उम्र 24 वर्ष अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट में गया था। जिसे पैर में अचानक जहरीले सांप ने काट लिया, युवक को काटकर सांप तेजी से भागने लगा। युवक ने जब देखा कि उसे […]
छतरपुर: छतरपुर में कट्टे की नोक पर एक युवक को निर्वस्त्र कर बीच सड़क पर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छतरपुर रेंज DIG ललित शाक्यवार, SP अगम जैन के निर्देश पर वायरल वीडियो के 20 मिनट के अंदर ही आरोपियों की पहचान कर धड़पकड़ जारी है। जिसमें अब पहचान हुए देवा ठाकुर और लकी घोष गिरफ्तार हुए हैं तो वहीं अन्नू घोष फरार बताया जा रहा है। ●यह है वीडियो में… घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की फूला देवी मार्ग के पास सूनसान […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात को एक युवक की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी और लोगों को एक्सीडेंट लगे इसलिए हत्या कर बाइक पटक दी, घटना गढ़ा इलाके के बाईपास रोड़ की है। सनी नाम का युवक ट्रक ड्राइवर था और पिंडारी गांव में रहता था। पुलिस ने सनी के दोस्त पप्पू कोरी को पकड़ लिया है। पप्पू गढ़ा क्षेत्र में रहता है जब आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि सनी और उसने साथ में मजदूरी की थी। मजदूरी करने पर ढाई हजार रुपए मिले थे और […]
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में खान-पान की सामग्री ट्रेनों में बेचने वाले अवैध वेंडरो के बीच मंगलवार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में चाकूबाजी हो गई। इस घटना में तीन वेंडर गंभीर रूप से घायल हैं। चलती ट्रेन में हुई वारदात से कोच के यात्री भी दहशत में रहे। ट्रेन जैसे ही रतलाम स्टेशन पर पहुंची घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भी घायलों के परिजन ने जमकर हंगामा किया। पूरी वारदात ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया है। घायल उमेश निवासी राम मंदिर क्षेत्र ने बताया कि मैं, मेरा भाई गोलू उर्फ नरेंद्र प्रजापत निवासी मोतीनगर […]
राजस्थान के बाड़मेर से घर पर बिना बताए निकले तीन नाबालिग बच्चों को जीआरपीएफ पुलिस ने नागौर रेलवे स्टेशन से सकुशल दस्तयाब कर लिया. तीनों बच्चे घर से ट्यूशन के लिए निकले और रेल में बैठे नागौर आ गए. तीनों नाबालिग में बड़ा बच्चा जो नागौर के चाऊ गांव का है. वो अपनी बहन के ससुराल बाड़मेर में पढ़ाई करने के लिए गया था. इस दौरान वहां पर उसका मन नहीं लगा, तो वो घर पर बिना बताए अपनी बहन के दो बच्चों को साथ लेकर ट्यूशन का बता कर घर से निकल गया और बाड़मेर रेलवे स्टेशन से जोधपुर […]
भोपाल। देश में आपातकाल का काले अध्याय 49 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार, 26 जून को भोपाल में श्यामला हिल्स पर स्थित मुख्यमंत्री आवास में लोकतंत्र के सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से मीसाबंदी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर तथा भारत माता ,नानाजी देशमुख और जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस […]
डिंडौरी। पहली पत्नी के होते हुए सरकारी स्कूल के एक प्राचार्य और एक शिक्षक द्वारा दूसरा ब्याह रचाने का मामला सामने आया है। प्राचार्य के विरुद्ध शिकायत कलेक्टर तक पहुंचने के बाद जहां सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग डा. संतोष शुक्ला ने संबंधित प्राचार्य को निलंबित कर दिया है, वहीं संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अभी कार्रवाई की दरकार है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे पहला मामला जिले के डिंडौरी विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम का है। रामकुमार पहले भी अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। बताया गया […]
उज्जैन। उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आए दिन भस्म आरती, दर्शन के नाम पर हो रही ठगी, मारपीट की घटना तथा कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसको लेकर घट्टिया से भाजपा विधायक सतीश मालवीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। विधायक ने इसमें कहा है, मध्य प्रदेश सरकार की भी बदनाम हो रही है। पत्र में अफसरों की लापरवाही का भी जिक्र किया है और शीघ्र ही सीएम से हस्तक्षेप कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने की मांग रखी है। विधायक मालवीय ने पत्र में लिखा है कि महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं पूरी […]
डिंडौरी। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर टोला से शहडोल मार्ग पर ग्राम भोकाडोंगरी में बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने हुई भिडंत में 38 वर्षीय युवक की जहां मौत हो गई वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आशीष अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि आशीष राय पिता जनक राय निवासी गाड़ासरई अपना जन्मदिन मनाने सुकुलपुरा की ओर जा रहा था। मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे के आसपास शहडोल की तरफ से आ रहे बोलेरो और कार के बीच आमने-सामने […]
ग्वालियर। ट्रेवल एजेंसी संचालक को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये ठगने वाली मनीषा प्रजापति और उसके साथी चिंटू जाट से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पड़ताल में सामने आया है कि महिला ने शादी के बाद अपने पति को ही लूट लिया था। महिला शादी के तुरंत बाद ही ससुराल से गहने और अन्य सामान लूटकर भाग गई थी। अब पुलिस डबरा की गैंग तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। डबरा की गैंग के बारे में पता लगा है कि इन लोगों ने सरकारी विभागों के कर्मचारियों को भी निशाना बनाया है। इस बारे में अब पुलिस पड़ताल में लग […]
