Browsing: राज्य समाचार

मध्य प्रदेश के दमोह में हुए सड़क हादसे में बेटे की मौत हुई तो पिता ने कुछ ऐसा किया है कि चहुं ओर सराहना हो रही है. मृत युवक के पिता ने मृत्यु भोज कराने के बजाय बेटे की श्रद्धांजलि सभा में हेलमेट बांटे हैं. उन्होंने लोगों में संदेश देने की कोशिश की है कि यदि उनके बेटे ने हेलमेट लगाया होता तो वह जिंदा होता.इसी के साथ उन्होंने श्रद्धांजलि सभा में आए सभी लोगों से आग्रह किया कि वह खुद तो हेलमेट लगाएं ही, दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. मामला दमोह जिले के जबेरा विकासखंड के […]

Read More

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार महीने पहले हुए डॉ. पूजा सुसाइड कांड में अब नया मोड़ आ गया है. डॉ. पूजा की मां रीता चौरसिया ने प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से मामले की जांच कराने के बाद पुलिस की थ्यौरी को चैलेंज किया है. इसमें उन्होंने दावा किया है कि डॉ. पूजा ने सुसाइड नहीं की है, बल्कि उसकी सोच समझ कर हत्या की गई है. इस मामले में रीता चौरसिया ने अपने पति अनिकेत चौरसिया और पूजा के बॉयफ्रेंड सूरज को आरोपी बनाया है. मामले में नया मोड़ आने के बाद पुलिस ने भी कोर्ट में मामले की री इनवेस्टिगेशन […]

Read More

बिहार में बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है और मैंने पार्टी नेतृत्व से भी कहा है कि बिहार में बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बननी चाहिए. चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ अपने दम पर सत्ता में आए और अपने सहयोगियों को भी आगे ले जाए. पार्टी के संगठन को पार्टी में आयातित माल (बाहरी नेता) हमें कभी बर्दाश्त नहीं है. भागलपुर में बीजेपी नेता ने कहा, इसके लिए हर कार्यकर्ता को अभी से काम पर लग जाना चाहिए. मैं बिना […]

Read More

जबलपुर। कटंगी के पास तुल्लाबाबा की पहाड़ी पर मृत मवेशियों के कंकाल मिलने के 24 घंटे में ही प्रशासन ने जांच पूरी कर ली है। प्रशासन ने माना कि पहाड़ी पर 57 जानवरों के अवशेष मिले थे इसमें महज पांच गोवंश के अवशेष हैं। ये सभी जानवरों के अवशेष दो माह से सवा दो साल पुराने है। तीन अवशेष की जांच में पता चला-धारदार हथियार से काटा है चिकित्सकों की रिपोर्ट में ये भी साफ हुआ है कि तीन अवशेष की जांच में पता चला है कि उन्हें धारदार हथियार से काटा गया है। हालांकि प्रशासन ये स्पष्ट नहीं कर पा […]

Read More

 भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) रेलवे स्टेशन के पास फाटक की जगह ओवरब्रिज बनाने का काम तय समयसीमा में होना मुश्किल है। लोक निर्माण विभाग ने भूमिपूजन के साथ 15 माह में यहां से यातायात शुरू करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत काम ही हुआ है। सड़क बंद होने से इस क्षेत्र का कारेाबार ठप हो गया है। व्यापारी संभावित तोड़फोड़ से भी चिंतित हैं। आरओबी का काम पिछले 14 माह से चल रहा है। तय समय सीमा के अनुसार जुलाई माह में काम पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारी कह […]

Read More

जबलपुर। गेहूं खरीदी में गड़बड़ी करने और अमानक गेहूं गोदाम में रखने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। मझौली के जगदीश वेयरहाउस के संचालक, समिति और गोदाम को किराए पर लेने वालों समेत सात लोगों को मझौली थाने में एफआइआर दर्ज की गई। एफआइआर दर्ज होने वालों में गेहूं में मिट्टी मिलाने वाले व्यक्ति का नाम नहीं कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर मझौली के जगदीश वेयर हाउस इंद्राना रोड मझौली में अनियमितताओं में खरीदी संस्था के अध्यक्ष, वेयर हाउस के मालिक, खरीदी केंद्र प्रभारी से लेकर गोदाम प्रभारी और सर्वेयर सहित सात आरोपियों के […]

Read More

ग्वालियर। प्रदेश के ग्वालियर शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला को होटल में बुलाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह भी जानकारी मिली है कि पीड़ित महिला का पति जेल में बंद है और जब महिला को घर चलाने में मुश्किल आने लगी तो वह नौकरी की तलाश कर रही थी। ऑनलाइन हुई थी युवक से मुलाकात नौकरी तलाशने के दौरान महिला की ऑनलाइन एक युवक से बात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने के लिए उसे होटल बुलाया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के जबेरा जनपद के चंडी चौपरा गांव के एक नौजवान संकेत सिंह लोधी की 15 जून को सड़क हादसे में मौत हो गई थी, संकेत सिंह 20 साल के थे, अपनी दुकान से घर के मामूली दूरी के सफर पर हर रोज की तरह निकले ही थे की गांव के रास्ते में अचानक उनकी बाइक स्लिप हो गई, सिर पर आई गंभीर चोट से पल भर में ही दुनिया छोड़ गए, हेलमेट न पहनने की वजह से सिर पर चोट आई थी। वही चोट संकेत की मौत की वजह बनी, पिता दौलत सिंह ने […]

Read More

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में दो सगे भाई बुधवार की शाम को पोखर में डूब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र की है, यहां पर ग्राम रामनगर में रहने वाले दो भाई सोच के लिए पोखर के किनारे चले गए थे। आपको बता दें कि रामनगर निवासी शिवलाल रावत और उनकी पत्नी नीतू बाई अपने दो बच्चों के साथ खेत पर काम कर रहे थे।  तब अचानक दोनों सगे भाई पोखर के किनारे चले गए। जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो उनको तलाश ने के लिए पहुंची मां को दोनों […]

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में न्यू मार्केट में अतिक्रमण प्रभारी रिवाल्वर लेकर कार्रवाई करने के लिए पहुंच गए। जब व्यापारियों ने देखा तो व्यापारी आक्रोशित हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस मामले पर अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा है कि रिवाल्वर उनकी पर्सनल है और रिवाल्वर से डराने का आरोप गलत है। इस मामले को लेकर न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने अतिक्रमण प्रभारी और अमले पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। टीटी नगर थाने में इसकी शिकायत भी की है। 2 घंटे तक हंगामा चलता रहा, आपको बता दें कि शैलेंद्र भदोरिया दक्षिण […]

Read More

भोपाल: सरकार के एक बार फिर कर्ज लेने पर  नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा कर्ज लेती रहती है। लेकिन सवाल ये है कि सरकार आए बढ़ाने के लिए काम क्यों नहीं करती। कृषि अवार्ड तो लेते हैं मगर कृषि से आए कैसे बढ़ाए इसको लेकर काम नहीं करते। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब तक भोपाल इंदौर मेट्रो का काम पूरा क्यों नहीं हुआ सरकार यह नहीं बता पा रही है। मगर सरकार कर्ज लेकर घोटाले कर रही है। सरकार आर्थिक मामले में कमजोर है। प्रदेश आर्थिक रूप से कमजोर नहीं […]

Read More

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने कमर कस ली है, कलेक्टर आशीष सिंह सहित पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम के सभी बड़े अधिकारी सुबह कलेक्टर आशीष सिंह के साथ कदमताल करते हुए नजर आए, कलेक्टर ने शहर के प्रमुख चौराहों का दौरा किया और यहाँ लगने वाले ट्राफिक जाम के हालातों को बारीकी से देखा, कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के चौराहों पर लेफ्ट टर्न चौड़ा करने,रोटरी को छोटा करने और यहां से अतिक्रमण हटाने के अहम् मुद्दों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  कलेक्टर आशीष […]

Read More

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिख कर उनसे किसानों को गेहूं और धान का समर्थन मूल्य दिए जाने संबंधित आदेश लागू करने का आग्रह किया है। पटवारी ने पत्र में लिखा है कि मध्यप्रदेश विधानसभा के एक जुलाई से शुरू होने वाले सत्र के लिए बजट की तारीख तय हो गई है। सरकार अपना पहला बजट तीन जुलाई को विधानसभा के पटल पर रखेगी। भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी घोषणा-पत्र में गेहूं पर 2700 रुपए और धान पर 3100 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य का वादा किया था। ये वादा अभी […]

Read More

लांजी। जिले के बहेला थाना के मनेरी गांव में बुधवार को सुबह आठ से नौ बजे के बीच पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर रक्तरंजिश हालत में शव बरामद किया। वहीं रुपझर थाना क्षेत्र के ग्राम दीनाटोला में पत्नी के साथ हुए विवाद में पति ने खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। स्वास्थ्य खराब होने पर पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनेरी गांव में कैलाश हटीले 50 वर्ष के तीन बच्चे हैं बहेला थाना के मनेरी गांव में कैलाश हटीले […]

Read More

बालाघाट। ये खबर उन पालकों काे सचेत करने वाली है, जो निजी स्कूलों के आकर्षक विज्ञापनों में फंसकर अपने बच्चे का दाखिला करा देते हैं, लेकिन ये स्कूल नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे हैं। इससे हजारों बच्चों का भविष्य अधर में फंस गया है। शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती उमावि, बालाघाट (सीएम राइज) ने निरस्त किया ये खुलासा तब हुआ, जब सरस्वती नगर बालाघाट स्थित दिल्ली पब्लिक किड्स स्कूल (डीपीएस) और वार्ड क्रमांक-28 स्थित किड्स क्लाउड स्कूल में कक्षा आठवीं तक पढ़ने वाले छह बच्चों का प्रवेश शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती उमावि, बालाघाट (सीएम राइज) ने निरस्त कर दिया। […]

Read More

भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने जाटखेड़ी इलाके में एक फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद किया। शव करीब चार-पांच दिन पुराना होने के कारण सड़-गल गया था और उससे दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक इस फ्लैट में किराये से रहता था और पांच दिन से बाहर नहीं निकला था। दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवक के स्वजनों को घटना के बारे में सूचना दे दी है। मिसरोद थाने के एएसआइ मुकेश बेडरे ने बताया कि मूलत: छत्तीसगढ़ का रहने वाला 32 […]

Read More