Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!
    • एक और नियुक्ति घोटाला?
    • धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल
    • सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई, ₹14 हजार की रिश्वत लेते दो कर्मचारी गिरफ्तार
    • अवैध खनन से बदहाल हुआ श्मशान घाट मार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    • दिल्ली – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरते मलबे की चपेट आया वाहन… विडियो वायरल
    • रुद्रपुर में गैंगरेप आरोपियों की भागने की कोशिश नाकाम, गुस्साई भीड़ ने सिखाया सबक
    • ​मंगलौर की ग्रीन एनक्लेव कॉलोनी सुर्खियों में, कागजों में सिमटी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई, स्टाम्प चोरी का भी आरोप…
    • ठेकेदार पर कार्रवाई की ललकार लेकिन जो पर्दे के पीछे से चला रहा है विभाग उस पर कार्रवाई कब?
    • एक दिन का एक करोड़!
    Thursday, July 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»राज्य समाचार»मध्यप्रदेश»ट्रक का पिछला पहिया नाबालिग स्कूटी सवार पर चढ़ा, भाग रहे चालक को पकड़ा
    मध्यप्रदेश

    ट्रक का पिछला पहिया नाबालिग स्कूटी सवार पर चढ़ा, भाग रहे चालक को पकड़ा

    Social ScanBy Social ScanJuly 1, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बालाघाट। बालाघाट के हनुमान चौक के पास नए राम मंदिर के सामने तेजस ट्रक से टकरा गया। अनियंत्रित होने से तेजस ट्रक के पिछले चक्के की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    हनुमान चौक से प्रेम नगर अपने घर जा रहा था

    तेजस के पिता रूपेश की कांता स्वीट्स के नाम से दुकान है। दोपहर करीब एक बजे तेजस स्कूटी क्रमांक- एमपी 50 एसबी 1590 से हनुमान चौक से प्रेम नगर अपने घर जा रहा था। इसी बीच ट्रक क्रमांक- सीजी 04 एनएम 9688 भी हनुमान चौक होते हुए रवाना हुआ।

    दादा के साथ दुकान संभाली, घर जाते वक्त हादसा

    तेजस के भाई जय धुवाव्या ने बताया कि कक्षा 12वीं का छात्र तेजस पढ़ाई में काफी होशियार था। वह रोज की तरह रविवार को दुकान में बैठा था। इस दौरान उसके दादा हसमुख धुवाव्या भी थे। जय ने बताया कि मेरे दुकान में आने के बाद तेजस स्कूटी से घर जा रहा था।

    मुझे फोन आया कि तेजस का एक्सीडेंट हो गया

    कुछ देर बाद मुझे फोन आया कि तेजस का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे के बाद यातायात पुलिस ने अपने एंटरसेप्टर वाहन से ही मृतक को जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम करने की कार्रवाई की।

    भाग हो रहे चालक को दूसरे चौक पर पकड़ा

    हादसे के बाद ट्रक चालक अब्दुल जब्बार पिता सत्तार उम्र-55 निवासी परसवाड़ा (बैहर) ने भीड़ से बचने के लिए ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि वह आंबेडकर चौक पहुंचता, कुछ लोगों ने उसका पीछा करते हुए उसे धरदबोचा और पुलिस के हवाले किया।

    ट्रक-स्कूटी जब्त कर कोतवाली में खड़े कराए

    कोतवाली पुलिस ने घटना कारित करने वाले ट्रक और स्कूटी को जब्त कर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। ट्रक कहां से आया था और कहां जा रहा था, इस संबंध में चालक से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद धुवाव्या के परिवार में मातम पसरा हुआ है। तेजस की आकस्मिक मौत ने एक बार फिर शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर होने वाले दावों पर सवाल खड़े किए हैं।

    बल की कमी से जूझ रही यातायात पुलिस

    सरेखा रेलवे ओवरब्रिज बनने के कारण सरेखा रेलवे फाटक से भारी वाहनों की आवाजाही पिछले कई महीनों से बंद है। ऐसे में गोंदिया या वारासिवनी की दिशा से आने वाले चार पहिया या भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं। शहर के अंदर सब्जी मंडी या किराना सामग्री की अनलोडिंग के लिए भारी वाहनों को प्रवेश दिया जाता है।

    कमी से यातायात पुलिस लंबे समय से जूझ रही

    रेलवे ओवरब्रिज के निर्माणाधीन होने से निश्चित ही शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी है, लेकिन इस व्यवस्था को संभालने की जरूरी बल की कमी यातायात पुलिस लंबे समय से जूझ रही है। शहर के कई महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान यातायात पुलिस नदारद रहती है। जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस में फिलहाल 40 कर्मी कार्यरत हैं, जबकि आवश्यकता इससे कहीं अधिक की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    इकहरा गांव में पदस्थ महिला पटवारी से ग्रामीण ने की अभद्रता, दस्तावेज फाड़े

    August 1, 2024
    Read More

    पुलिस की निगरानी में सिरफिरे प्रेमी और महिला का हो रहा उपचार, पेट्रोल डालकर खुद लगा ली आग

    August 1, 2024
    Read More

    कार चुराने के आठ दिन बाद उसी जगह दूसरी गाड़ी चोरी करने पहुंचा चोर नहीं हो पाया कामयाब

    August 1, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!

    July 30, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    भ्रामक विज्ञापन का शंखनाद!

    July 30, 2026

    एक और नियुक्ति घोटाला?

    July 30, 2026

    धामी की घोषणाओं पर अफसरशाही का ब्रेक? विधायक विनोद चमोली ने उठाए सवाल

    July 29, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?