उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, महिला डिंडोरी जिले की रहने वाली है। यह घटना बुधवार की है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और यहां पर महिला का मोबाइल गुम हो गया इसके बाद दोनों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर पति-पत्नी दोनों काम की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक सवार रवि नाम का युवक आया और उनको काम दिलाने के लिए कहा और एक खेत में ले गया यहां पर एक झोपड़ी में सफाई करने के लिए कहा फिर महिला […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल: आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर देश भर सहित मध्यप्रदेश में भी योगाभ्यास किया गया। मध्य प्रदेश में जहां नदियों में योग किया गया तो वहीं मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ में कलेक्टर विमला गढ़वाल के आदेश पर 4 हजार फीट ऊपर योगाभ्यास किया गया। घने कोहरे के बीच पचमढ़ी की धूपगढ़ चोटी पर योग किया गया। तो वहीं इंदौर में भी मेडिकल के छात्रों ने भी योगाभ्यास में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेडिकल के छात्रों ने भी लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा… योगा डे पर मेडिकल के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा […]
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने दिन में रेकी कर शाम को एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और रुपयों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी परस्पर नगर का है। यहां के रहने वाले कुलदीप सिंह ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की वह किसी काम से गए हुए थे। जब शाम को घर पर लोटे तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था। घर में रखा सारा सामान अस्तव्यस्त था और […]
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश युवक के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के पान पत्ते की गोठ में हुई है। किन कारण के चलते युवक की हत्या की गई है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। वहीं हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पान पत्ते की गोठ में शुक्रवार को भानु छारी की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक के परिवार वाले […]
मंडला। मध्य प्रदेश की मंडला पुलिस ने गुरुवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या तंत्र – मंत्र के चलते कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक समेत पांच लोगों को पकड़ा है। तंत्र-मंत्र के चक्कर में अंधविश्वास और लालच में तांत्रिक के कहने पर चार युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। महाराजपुर थाने के बंजर नदी में 16 जून को एक लाश मिली थी जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने अपनी विवेचना जारी रखी और इस युवक की शिनाख्त नेवर गांव के […]
शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को उनको नियमित जमानत दी थी. इसके खिलाफ ईडी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची थी. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. कहा जा रहा है कि केजरीवाल अभी 2 से 3 दिन जेल में ही रहेंगे. हाईकोर्ट का फैसला आने तक जमानत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक रहेगी. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हम 2/3 दिन के […]
शुक्रवार की दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है. बारिश होने और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. राजधानी दिल्ली के अलावा गुरुग्राम और नोएडा में भी मौसम में बदलाव बना हुआ है. दिल्ली में शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है. मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि शुक्रवार […]
उज्जैन जिले के नीलगंगा में टूटे रेलवे क्वार्टर में 70 वर्षीय वृद्धा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि CM के गृह जिले में काम की तलाश में आई एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में शामिल दो आरोपियों ने काम दिलाने की के बहाने महिला को उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर ताजपुर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पंवासा थाना प्रभारी रविंद्र कटारे ने बताया कि थाना क्षेत्र में एक महिला अर्धनग्न हालत में घूम रही है. महिला के साथ […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. केजरीवाल की जमानत पर फिलहाल हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सुनवाई पूरी होने तक जमानत पर स्टे रहेगा. दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल यानी गुरुवार को केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी लेकिन आज ईडी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई. प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल की जमानत को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी. ईडी ने हाई कोर्ट से तुरंत सुनवाई की मांग की. हाई कोर्ट […]
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अधूरी लव स्टोरी की ऐसा खौफनाक अंत हुआ जिसकी उम्मीद किसी ने सपने में भी नहीं की होगी. यहां एक तालाब के अंदर से कार बरामद हुई. जब उसे बाहर निकाला गया तो सभी के होश उड़ गए. कार के अंदर दो नर कंकाल थे. जांच के बाद पता चला कि ये नर कंकाल देवर-भाभी के हैं. जिनके बीच अफेयर था. दोनों की लव स्टोरी को मुकाम हासिल न हो सका तो उन्होंने सुसाइड कर लिया. लेकिन अभी बात की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है. पुलिस इसे हत्या के एंगल से भी जोड़कर […]
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुब्बल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जुब्बल के गिल्टाड़ी सडक पर HRTC की एक बस पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी शामिल हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की जानकारी मिलते ही जुब्बल तहसील क्षेत्र के SDM राजीव संख्यान भी […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पहले ED हाई कोर्ट पहुंच गई है. कल यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी. आज केजरीवाल के तिहाड़ से बाहर आने की संभावना थी. लेकिन इससे पहले ईडी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक, ED थोड़ी देर में हाई कोर्ट से सुनवाई की मांग करेगी.
दिल्ली-NCR में चुभती-जलती और उमस भरी गर्मी के बीच जब बुधवार रात को बारिश हुई तो लगने लगा कि अब मानसून ने दस्तक दे दी है. अगले दिन यानि गुरुवार को तापमान में गिरावट आई और हल्की बूंदा-बांदी हुई. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि पूरा दिन बारिश होगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सिर्फ सुबह के समय बारिश हुई. दोपहर तक आसमान में बादल भी छाए रहे. लेकिन बाद में फिर से चिलचिलाती धूप निकल आई. ऐसे में लोग फिर से मायूस हो गए. मगर गुरुवार के मुकाबले आज यानि शुक्रवार (Aaj Ka Mausam) को और ज्यादा कम तापमान […]
बिहार के मोतिहारी थाना के हाजत में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना में एक युवक की मौत होने के बाद गांववालों ने झरोखर थाना का घेराव कर रखा है. थाने का घेराव करने वाले गांववालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है, लेकिन गांववाले अभी भी डटे हुए हैं. गांववालों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से नन्हक राय की मौत हो गई है. पुलिस को सूचना मिली कि झरोखर थाना के चौकीदार रामसूरत राय का गांव के ही नन्हक राय से जमीनी विवाद था. चौकीदार ने कल सुबह नन्हक राय को एक मोटरसाइकिल चोरी […]
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक मकान में आग लगने से दो बेटियों के साथ पिता जिंदा जल गए. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. जिसने भी सुना भौचक रह गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को घर में आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची राहत-बचाव टीम ने आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, जब तक आग की लपटें शांत होतीं, पूरा घर जलकर राख हो चुका था. इसी के साथ शांत हो चुकी थीं घर में अकसर सुनाई देने […]
आजकल युवा 8 हजार रुपये महीने की नौकरी के लिए जद्दोजहद करता दिख रहा है. वहीं, एक गैंग ऐसा है जो नाबालिग को 80 हजार रुपये महीना की नौकरी दे रहा था. गैंग में नौकरी करने वालों का काम था भीड़ में जाकर लोगों का मोबाइल चोरी करना. उनको रोजाना दो मोबाइल चोरी करने का टारगेट दिया जाता था. चोरी किए मोबाइलों को देश से बाहर बांग्लादेश भेजा जाता था. अब यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. झारखंड की राजधानी रांची की रातू पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के सात सदस्यों […]
