Browsing: राज्य समाचार

शमशाबाद: 8 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि काछीखेड़ा व डंगरबाड़ा के बीच जंगल के किनारे सफेद प्लास्टिक की बोरी में एक अज्ञात लाश मिली है जिसके सिर व दोनों पैर बोरी से बाहर निकले पड़े हैं पुलिस ने मौके पर फारेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर गहरी चोट व शरीर में जगह जगह चोटे हैं जो किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हत्या करने के उद्देश्य से पहुंचाई गई और साक्ष्य छुपाने की नियत से मृतक के शव को जंगल में फेंक दिया। उक्त घटना पर थाना शमशाबाद में मामला […]

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ड्रीमगर्ल की चाहत में ठगी का शिकार बन बैठा। जहां सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी हो गई और खास बात यह कि ये ठगी एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने की। मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में सॉफ्टेवेयर इंजीनियर से बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया। इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा। पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे शादी […]

Read More

इंदौर: इंदौर में हमेशा से विवादों में रहा नाइट कल्चर अब बंद हो सकता है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर कलेक्टर के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई चर्चा में इस बात के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रातभर तक खुले रहने वाले बाजार में लगातार सामने आ रही अपराधिक घटनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर आशीष सिंह को बीआरटीएस इलाके को रातभर खुला रखने के आदेश पर दोबारा विचार करने के आदेश दिए है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में इस बात पर भी जोर दिया है कि बीआरटीएस के आसपास के […]

Read More

भोपाल: भोपाल में नीर नवजीवन परियोजना के शुभारंभ के दौरान बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य रघुनंदन शर्मा ने अपने ही संगठन और सरकार पर तीखा प्रहार किया है। शर्मा ने सीएम डॉ. मोहन यादव से भरे मंच से कहा कि जैसे ये छोटी सी झील के शुद्धिकरण का अभियान चलाया जा रहा है। ठीक उसी प्रकार आपको मध्यप्रदेश के शासन और प्रशासन में भी बहुत शुद्धिकरण का अभियान चलाना है। वहां भी बहुत गंदगी है जो नजर नहीं आती है वो भी पानी के नीचे छिपी गंदगी है मैं प्रार्थना करता हूं कि आप उस गंदगी को दूर करेंगे। रघुनंदन […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है, यह घटना बनवार चौकी क्षेत्र में आने वाले हरदुआ गांव की है। घटना गुरुवार शाम की है, एक युवक घायल हुआ है जिसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।  सूचना पर बनवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पहाड़ी सिंह अपनी पत्नी प्रेम रानी के साथ बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चले गए थे। जिसके बाद अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इस दौरान पेड़ के नीचे टेक सिंह नाम का युवक […]

Read More

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सिकरौदा तिराहा पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक 20 मीटर तक हाइवे पर बाइक को घसीटता हुआ ले गया बाइक सवार भाई – बहन और डेढ़ साल के भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी बहन को घर पर छोड़ने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और […]

Read More

पन्ना: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत 28 वर्षीय महिला प्रियंका पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका की जांघ में तीन लोगों के नाम लिखे हुए हैं, वहीं घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सिमरिया चौराहे पर लाश रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि कुछ लोगों के द्वारा महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिसकी शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्यवाही न होने की वजह से महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों की मांग है कि उक्त लोगों की नामजद […]

Read More

महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी खतरे में है. उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है. ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा पर फर्जी तरीके से नौकरी लेने और अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है. इसके अलावा उनके खिलाफ तथ्यों को छुपाने और गलतबयानी का भी आरोप है. अगर ये सारे आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है. केंद्र सरकार ने पूजा से जुड़े मामलों की जांच के लिए एक समिति का गठन कर दिया है. डीओपीटी के अतिरिक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने जांच शुरू कर दी है. दो हफ्ते में जांच […]

Read More

बिहार विधानसभा चुनाव में अभी एक साल से ज्यादा का वक्त बचा है, लेकिन सियासी बिसात अभी से ही बिछाई जाने लगी है. लोकसभा चुनाव से बाद से ही बीजेपी से लेकर आरजेडी और अन्य दल अपने-अपने समीकरण को दुरुस्त करने में जुट गई हैं. वहीं, चुनावी रणनीतिकार से सियासी पिच पर उतरने वाले प्रशांत किशोर (पीके) ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं. पीके गांधी जयंती (दो अक्टूबर) पर अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे. प्रशांत किशोर ने साथ सूबे की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी के तर्ज पर मुस्लिम राजनीति करने का फैसला किया है. प्रशांत किशोर ने कहा है […]

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. हालांकि सीएम केजरीवाल फिलहाल जेल से रिहा नहीं हो सकेंगे. वहीं आम आदमी पार्टी ने इस फैसले का स्वागत किया है. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये ऐतिहासिक फैसला है. लेकिन इसी के साथ उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा. आतिशी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी, आज देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने भी जमानत दी. ये फैसले में साबित करते हैं कि पिछले दो साल से चल […]

Read More

महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर लगातार विवादों में बनी हुई हैं. इस बीच अब उनकी मां मनोरमा का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है. इसमें वो पिस्टल लेकर कुछ लोगों को धमकाते हुए नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है कि वीडियो पिछले साल यानि 2023 का है. मामला किसानों की जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि वह जमीन पर कब्जे को लेकर किसान को धमका रही थीं. पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने नौकरी के दौरान करोड़ों की संपत्ति जुटाई. कई जगहों […]

Read More

दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच की दरें महंगी हो गई हैं. अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आप वाहन प्रदूषण की जांच करवाते हैं तो अब जांच के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी. आसान भाषा में कहें तो अब दिल्ली में प्रदूषण कराने के लिए पहले से ज्यादा पैसा देने पड़ेंगे. दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अनुरोध पर दिल्ली में वाहनों के प्रदूषण जांच की दरों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. दिल्ली सरकार जल्द ही नए दरों को लागू कराने की तैयारी कर रही है. दिल्ली में प्रदूषण की जांच की दरों को बढ़ाने […]

Read More

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी-बड़ी लंबी कतारों में टिकट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब जल्द ही यात्रियों के ये सुविधा दी जाएगी कि वो 120 दिन पहले से ही अपने गंतव्य के लिए मेट्रो टिकट की बुकिंग कर पाएंगे. यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट और ऐप के जरिए इसके बुकिंग की सुविधा मिलेगी. ऐसे में सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र दिल्ली में यात्रियों को सफर करना आसान हो जाएगा. इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए आईआरसीटीसी, डीएमआरसी और सीआरआईएस के बीच समझौता हुआ है. इस कदम से सरकार की […]

Read More

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आज बड़ा गोलीकांड हुआ. अंबाह थाना क्षेत्र के गीलापुरा गांव में सरकारी जमीन जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई, फिर बंदूकें लगने लगीं. इस दौरान गोली लगने से एक पक्ष के चाचा-भतीजे की मौत हो गई तो वहीं दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. पुलिस इस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये […]

Read More

देश के कई IAS और IPS अक्सर चर्चा में रहते हैं. कोई अपने अच्छे कामों को लेकर तो कोई विवादों में रहकर. इस समय महाराष्ट्र की एक ट्रेनी IAS पूजा खेड़कर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. नौबत तो यहां तक आ गई कि पुणे के कलेक्टर डॉ. सुहास दिवसे ने मुख्य सचिव को लेटर लिख उनकी शिकायत की, जिसके बाद पूजा का ट्रांसफर वाशिम कर दिया गया. पूजा को वाशिम जिले का असिस्टेंट कलेक्टर बनाया गया है. पूजा पर आरोप है कि एक सिविल सेवा अधिकारी के रूप में वह पुणे में अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रही थीं. […]

Read More

बिहार में अगला विधानसभा चुनाव होने में अभी करीब डेढ़ साल बाकी है लेकिन इसकी बिसात लोकसभा चुनाव से भी पहले ही बिछने लगी थी. बिहार में सभी 40 सीटों पर एनडीए का कब्जा तो नहीं हो सका लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 200 पार का नारा बुलंद होने लगा. नीतीश कुमार ने जैसे ही एनडीए का दामन थामा कयासबाजी से शुरू हो गई कि अब अगली डील बिहार को विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे पर होगी. इस बीच केंद्र में नई सरकार का गठन हो गया और मौका केंद्रीय बजट का है तो सवाल है क्या […]

Read More