Browsing: राज्य समाचार

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 6 साल की बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया। यह घटना धांधू का पुरा गांव की है, बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी थी जिसके बाद तत्काल परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंचे यहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया घटना शनिवार की है। 6 साल की बच्ची का नाम संजना है और संजना अपने घर के बाहर खेल रही थी।  उस समय उसे सांप ने हाथ में काट लिया बच्ची को तेज दर्द होने लगा इसके बाद पिता गजेंद्र कुशवाहा उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा जिला अस्पताल […]

Read More

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के जनपद पंचायत घुघरी के अंतर्गत ग्राम देवहार बम्हनी में डायरिया की चपेट में लगभग 18 लोग आ गए हैं। उल्टी दस्त से ग्रस्त ग्रामीणों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इस बीमारी की सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी तो उन्होंने तत्काल सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे को सूचना दी। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि घुघरी में पदस्थ बीएमओ उपलब्ध रहते नहीं और न ही फोन रिसीव करते हैं। वर्तमान में देवहार बम्हनी के ग्रामीण जो उल्टी दस्त से ग्रासित हैं वह […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक युवक ने शराब के नशे में जहर खा लिया, घटना गोराघाट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव बडेरा की है। परिजन तत्काल युवक को दतिया के जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे यहां पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान शनिवार की शाम को युवक की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगल पिता वृंदावन राजपूत बड़ेरा गांव में रहता था और शराब पीने की उसकी आदत थी। शराब के नशे में धुत होकर शनिवार को वह घर पर पहुंचा और किसी बात से नाराज होकर […]

Read More

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में गले में फंदा डालकर रील बना रहे एक छात्र की दम घुटने से मौत हो गई है, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र की है। शनिवार की शाम को लेन रोड़ पर खाली पड़े प्लॉट पर कुछ बच्चे खेल रहे थे, जिसके बाद शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर एक बच्चा तड़पने की एक्टिंग कर रहा था और दूसरा बच्चा वीडियो बना रहा था अचानक बच्चे का दम घुटने लगता है और वैसे ही वह […]

Read More

राजस्थान में अलवर से रेवाड़ी रूट पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. यह मालगाड़ी अलवर मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रवाना हुई थी. इस घटना के बाद जयपुर मथुरा और जयपुर रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है. यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे की है. सूचना मिलने पर जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रैक को नार्मल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक अलवर […]

Read More

पूरा आषाढ़ निकल गया, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. शनिवार की रात भी दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रविवार की अल सुबह नोएडा और दिल्ली के कुछ एक इलाकों में हल्की फुल्की बारिश तो हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे. इससे मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वातावरण में आद्रता 70 फीसदी से ज्यादा है. चूंकि […]

Read More

कुल्लू/रामपुर: श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक श्रद्धालु की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (31) निवासी पुत्र विजय शर्मा निवासी रामपुर बुशहर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान लंगर की सामग्री सेवा के लिए ले जा रहा था। जब बराहटी नाला के समीप पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धार्थ को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर सिंहगाड़ बेस कैंप तक पहुंचाया गया। इसके बाद पहले उसे निरमंड अस्पताल […]

Read More

भारत में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो रोजी-रोटी के लिए अपना घर छोड़कर कोई न कोई शहर चले जाते हैं. कुछ दिल्ली जाते हैं तो कुछ मुंबई, लेकिन वहां रहना आसान नहीं होता. लोगों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें कमरे का महंगा किराया, महंगा ट्रांसपोर्ट समेत और भी कई सारी चीजें शामिल हैं. वैसे दिल्ली में रहना तो फिर भी थोड़ा आसान है, लेकिन मुंबई में रहना हर किसी के लिए संभव नहीं है. हाल ही में एक जोमैटो डिलीवरी बॉय ने मुंबई के रहने के अपने संघर्षों को सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिए शेयर […]

Read More

हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च […]

Read More

बनवार दमोह: एमपी में दमोह के जंप जबेरा की ग्राम पंचायत मुड़ारी बस्ती के समीप छोटे तालाब में आंख मिचौली खेल रहा मगरमच्छ में फंस गया। वन विभाग ने मशक्‍कत से पिंजरे में कैद किया।वन विभाग ने उसे पिंजरे में फंसाने के लिए चारे के तौर पर मुर्गा मांस कर रखा था, लेकिन दोपहर 12 बजे से तालाब में रखे पिंजरे रखे मांस के टुकड़े खाकर मगरमच्छ पिंजरे से बाहर निकल जाता था। मगरमच्छ को रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के सिगोरगढ़ तालाब में छोड़ा गया । दो बार भी जब मगरमच्छ पिंजरे में कैद नहीं हुआ तो… पिंजरे में लगा आटोमेटिक […]

Read More

भोपाल। दहेज में कार लाने की मांग से लगातार प्रताड़ित हो रही एक नवविवाहिता ने कुछ दिन पूर्व चारमंजिला बिल्डंग से कूदकर जान दे दी थी। जांच के दौरान मृतका के स्वजन के दर्ज किए गए बयानों में भी प्रताड़ना की पुष्टि होने पर पुलिस ने मृतका के पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। महिला की चार माह पूर्व ही शादी हुई थी। बचपन में उठ गया था मां का साया कटारा हिल्स थाना पुलिस के […]

Read More

इंदौर। 190 हेक्टेयर में फैले उमरीखेड़ा मनोरंजन पार्क में आने वाले पर्यटकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जल्द ही पर्यटकों को यहां आदिवासी व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। वन विभाग ने इनके लिए पार्क में दाल-पानिए और दाल-बाटी देने पर विचार किया है। यहां बकायदा रसोई घर बनाया जा रहा है। पार्क में आने वाले पर्यटकों को आदिवासी व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए पहले से आर्डर देना हो। इसके लिए वन विभाग जल्द ही बुकिंग नंबर जारी करेगा, जिस पर 24 घंटे पहले भोजन का आर्डर देना पड़ेगा। उसके आधार पर समिति भोजन की तैयारी करेंगी। वैसे दाल-पानिए […]

Read More

भोपाल। शहीद जवान के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि अब जवान के माता-पिता और पत्नी में आधी-आधी दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को दी जाने वाली एक करोड़ की सहायता राशि अब पत्नी के साथ माता-पिता को भी दी जाएगी। अब शहीद जवान के माता-पिता और पत्नी को 50-50 लाख रुपए सहायता राशि के रुप में मिलेंगे। नियमों में संशोधन की मांग हाल ही में शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। शहीद अंशुमान की मां ने सरकार से अनुग्रह राशि के नियमों […]

Read More

मुरैना। मंदिर की जमीन से जाम हटाने गई प्रशासन की टीम पर पथराव करने और फिर जाम लगाने वाले 100 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा व जाम लगाया यातायात बाधित करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पथराव व जाम लगाने के आरोपितों में महिलाएं भी शामिल हैं। गौरतलब है, कि नेशनल हाईवे 552 के बागचीनी चौखट्टा पर महादेवजी बांके दुल्हेनी मंदिर (दुल्हेनी रामजानकी मंदिर) की जमीन है, जिसके एक हिस्से में हड़बांसी गांव के बालट्टर शर्मा, अवनीश शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, रामनरेश शर्मा पुत्रगण रामसनेही शर्मा ने कब्जा कर चार मकान व 10 दुकानें बना ली थी। दुल्हेनी […]

Read More

जबलपुर। महाकौशल अंचल में औद्योगिक विकास की गति बढ़ाने शनिवार को जबलपुर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का दीप जलाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने देवास, कटनी , पिपरिया और छिंदवाड़ा में में औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा में 15 यूनिट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण और शिलान्यास किया कर कहा कि छिंदवाड़ा के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। छिंदवाड़ा के औद्योगिक विकास में कोई कमी नहीं रहेगी मुख्यमंत्री ने जबलपुर में फूड प्रोसेसिंग और गारमेंट को बढ़ावा देने के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने घोषणा की। आयोजन में देश के प्रमुख […]

Read More

 पथरिया दमोह। एमपी के दमोह के पथरिया में बैंक में अक्सर आम आदमी को छोटे-छोटे कामों के लिए ज्यादातर इस काउंटर से उस काउंटर और लंच के बाद या फिर आज और कल के चक्कर लगवाए जाते हैं। कई बार इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी लोग अपनी भड़ास निकालते हुए दिखाई देते हैं। दमोह के सहकारी बैंक महाप्रबंधक अनुपम खरे बोले-आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पैर में दर्द हो रहा था इसलिए पैर की मालिश करवा रहे जब हमने उनसे इस संबंध में जानकारी ली तो शाखा प्रबंधक राजेश जैन अपनी […]

Read More