जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नर्रई नाला पहुंचे। रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर बनाए गए हेलीपेड पर स्थानीय विधायकों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जबलपुर में होने जा रहे विविध कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरक्त करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। तैयारियों का जायजा आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल। श्री सीमंधर जिनालय भोपाल का 26वां वार्षिकोत्सव भोपाल मदनलाल जैनमति बाई जैन धर्मशाला चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 30 जून से होगा। जिसमें सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं आध्यात्मिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता अरूण वर्धमान ने बताया कि 30 जून से सात जुलाई तक चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन सुबह छह बजे से शांति जाप, भगवान जिनेंद्र का अभिषेक होगा। समापन समारोह सात जुलाई को होगा। इसमें शांति यज्ञ, शास्त्र प्रवचन होंगे। इसके साथ ही श्री जिनवाणी मां की शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीमंधर जिनालय पर ध्वजारोहण के साथ […]
शुक्रवार की शाम जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बाजी की गई. हिंसक भीड़ ने एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. हिंसा पर काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया. पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को कंट्रोल किया. हिंसक झड़प में एक महिला घायल हुई, उसकी आंख में चोट आई है. एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 42 लोगों को […]
दिल्ली और मुंबई के निवासियों के बीच ‘कौन है बेहतर’ को लेकर बहस एक बार फिर गरमा गई है, और इस बार यह चर्चा उद्यमी भौमिक गोवांडे की सोशल साइट X पर लिखी पोस्ट से शुरू हुई है. इसमें गोवांडे ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के ट्रैफिक की तीखी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली में रहने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आते ही मुझे तीसरी दुनिया की याद आ जाती है. इस शहर का ट्रैफिक मुझे वाकई मध्यम वर्गीय आघात पहुंचाता है. मैं निराश हूं.’ गोवांडे की इस पोस्ट […]
यह सप्ताह दिल्ली एनसीआर के लिए राहत लेकर आ रहा है. पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह हल्की, मध्यम और भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के भीगने की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, साथ ही रात भर उमस भरी गर्मी से लोग बैचेन नजर आए. रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. रात में उमस […]
बिहार के भागलपुर में एक रेप के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. आरोपी पर नाबालिग के साथ रेप और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप सिद्ध हुआ है. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है. इसके अलावा आरोपी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. यह मामला भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र का है. यहां साल 2020 में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपी पीयूष कुमार ने इलाके की एक नाबालिग लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत को लेकर हाई कोर्ट के स्टे आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से सोमवार सुबह सुनवाई की अपील की है. हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाए जाने तक ट्रायल कोर्ट के जमानत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि वो अगले दो-तीन दिनों में फैसला सुनाएगी.
सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इसमें कई जवान घायल हुए हैं. सूचना है कि इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गये हैं. सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है. जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट से इलाके में सनसनी फैल गई है. नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया. ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हैं. घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है. जबकि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और […]
भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो भोपाल का […]
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के दो विधायकों को कांग्रेस अब अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। विजयपुर से छह बार के विधायक रामनिवास रावत और बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में अपने साथ नहीं बैठाएगी। इनकी सदस्यता समाप्त करवाने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आवेदन भी दिया जाएगा। दोनों ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा का मंच साझा करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में काम किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बैठक के बाद दोनों […]
इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की शवयात्रा निकाली गई। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और […]
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई। कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र […]
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल, गायन व वादन के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पद पर अगस्त में चयन परीक्षा होगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित हुए हैं। इस साल के अंत तक इनकी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) जुलाई से नवंबर तक सात प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसमें तीन प्रवेश परीक्षाएं, एक चयन परीक्षा और चार भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा,प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, […]
भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में गांधीसागर बांध के किनारे बसा ग्राम कंवला चर्चाओं में हैं। गांधीसागर झील का किनारा और गांव के आस-पास का भौगोलिक स्वरूप कुछ ऐसा दृश्य बनाता है कि यह किसी भी समुद्र तट से कम नहीं लगता है। इसके चलते ही कंवला मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। गांधीसागर में भरे अथाह पानी में हवा के साथ उठती लहरें हूबहू समुद्र की तरह दिखती हैं। जून में यहां लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं । उम्मीद है अभी बारिश में और भी पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पछुआ हवाएं चलने पर पर चंबल की ऊंची-ऊंची […]
देवास। बागली थाना क्षेत्र के गांव पीपल्याजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। दंपती खेत पर काम के लिए गए थे। दोनों की मौत एक पेड़ के नीचे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शनिवार शाम को होना माना जा रहा है। रातभर इनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े रहे। रविवार सुबह जब काेई खेत पर पहुंचा तो दंपती के शव नजर आए। इसके बाद स्वजनों और गांववालों को पता चला। मौके पर भीड़ लग गई। स्वजन बिलखते रहे। सूचना मिलने पर चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ […]
