इंदौर: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में आज फिर मुस्लिम धर्म छोड़कर एक बार फिर बड़ी संख्या में हिंदू धर्म अपनाया है। बता दे कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की युवक, युवतियों के साथ ही महिलाओं ने हिंदू धर्म अपनाया है। तकरीबन 18 लोगों ने आज इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दर्शन कर मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की है। फिलहाल इस दौरान कई महिलाओं ने मुस्लिम समाज की विभिन्न कुरीतियों के बारे में भी जानकारी दी। घर वापसी को लेकर पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के नेता को एक धमकी भरा खत मिला था। […]
Browsing: राज्य समाचार
भोपाल: देश का दिल मध्य प्रदेश अब औद्योगिक शक्ति के रूप में देशभर में स्थापित होने की तैयारी कर रहा है, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने साल 2025 को औद्योगिक वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है वहीं पिछले दिनों उज्जैन और मुंबई में इन्वेस्टर समिट में 1.60 लाख करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। जिससे करीब 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है, इसमें भी करोड़ों का निवेश मध्य प्रदेश आने की पूरी उम्मीद है। मध्य प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट के मामले की शिकायत क्राइम ब्रांच में लगातार सामने आ रही है बैंक के रिटायर्ड अफसर के बाद अब असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा और 1 लाख रुपए ठग लिए। दरअसल क्राइम ब्रांच में यह पहला मामला है जो की व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल कर महिला को ठगा गया है। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया असिस्टेंट प्रोफेसर को व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने क्राइम ब्रांच मुंबई का अधिकारी बनकर बात की और कहा कि तुम्हारे नाम का […]
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले चीना गांव में खेत की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया,आपको बता दें कि तत्काल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। यहां पर बुधवार की शाम को इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। थरेट थाना क्षेत्र की यह घटना है थरेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चीना गांव में रहने वाले रामबाबू दोपहर में खाना खाने के बाद अपने खेत पर चले गए थे। यहां पर उनके पैर में सांप ने काट लिया तत्काल […]
भोपाल: राजधानी भोपाल में व्यापारी के साथ सवा करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला राजधानी के कोहेफिजा थाने का है। जानकारी के मुताबिक कोहेफिजा थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी रवि आडवाणी के साथ राकेश भाटिया, गौरव भाटिया, विवेक खमसेरा और नितिन पारेख नाम के व्यक्तियों ने BGIL कंपनी के शेयर बेचने के नाम पर एक करोड़ 25 लाख एक हज़ार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवाये। चारों आरोपियों ने पीड़ित रवि आडवाणी से कहा था कि 15 दिनों के अंदर कंपनी के सवा करोड़ रुपये कीमत के शेयर ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद […]
सिंगरौली: कांग्रेस में एक बार फिर फूट देखने को मिली है। जहां कांग्रेस विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और सिंगरौली जिले से आने वाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मधु शर्मा का यह गुस्सा अपनी ही पार्टी की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पर फूटा है। मधु शर्मा ने अलका लांबा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाए हैं, जिसके बाद से कांग्रेस के नेतृत्व और रीति नीति को लेकर फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। बैठक में हुए बवाल के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस में ऐसे […]
महाराष्ट्र के पुणे में एक बार फिर ड्रिंक एंड ड्राइव मामला सामने आया है. पुणे के मांजरी मुंढवा रोड पर एक गाड़ी ने मुर्गियां ले जा रहे टेंपो को टक्कर मारी दी. घटना के बाद पता चला कि गाड़ी चला रहे सौरभ गायकवाड़ शराब के नशे में थे. इनके पिता एनसीपी (शरद पवार गुट) के पूर्व नगरसेवक बंडू गायकवाड़ हैं. इस हादसे में हो गए हैं. साथ ही सौरभ गायकवाड़ भी जख्मी हो गए हैं.मुर्गियां ले जा रहे टेंपो के ड्राइवर और क्लीनर घायल ये हादसा मंगलवार सुबह पुणे के मांजरी मुंढवा रोड यानी केशवनगर के जेड कॉर्नर पर हुआ. […]
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी शंभू बॉर्डर नहीं खुला. हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को आदेश दिए थे कि एक हफ्ते के अंदर बैरिकेड हटाए जाएं और रास्ता खोल दिया जाए. 10 जुलाई को हाईकोर्ट ने ये आदेश जारी किए थे, आदेश जारी किए को एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन शंभू बॉर्डर पर स्थित जस की तस ही बनी हुई है. दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे को खुलवाने के लिए एक जनहित पिटीशन डाली गई थी जो की एडवोकेट उदय प्रताप ने डाली थी. हालांकि अब वीरवार वो कंटेंप्ट पिटिशन हाईकोर्ट में डालने वाले हैं, […]
महाराष्ट्र कैडर की विवादित ट्रेनी IAS अफसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायगढ़ जिले से मनोरमा की गिरफ्तारी हुई है. मनोरमा पर पिस्टल के साथ किसान को धमकाने का आरोप है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. किसान को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था. केस दर्ज होने के बाद से ही मनोरमा फरार चल रही थी. पुणे पुलिस ने मनोरमा को रायगढ़ के महाड़ तालुका में एक होटल से अरेस्ट किया है. मनोरमा के खिलाफ पौंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है. […]
कटनी। घमापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी को उसकी बड़ी मां ने कटनी के स्पा सेंटर में बेच दिया। किशोरी से स्पा सेंटर में देह व्यापार करवाया गया। करीब एक माह तक इस गलत धंधे में काम करने के दौरान किशोरी किसी तरह कटनी से भागकर जबलपुर पहुंची। उसने घरवालों को अपनी आपबीती बताई। किशोरी के मामले की घमापुर थाने में जीरो कायमी हुई थी। घमापुर पुलिस ने इसे कटनी पुलिस को भेजा था, लेकिन पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और आरोपियों काे पकड़ने में दो माह का वक्त लगाया। अप्रैल माह में रिपोर्ट दर्ज हुई थी […]
भोपाल। रातीबड़ थाना इलाके में एक विवाहित महिला की जहर खाने की वजह से मौत हो गई। स्वजन उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ समय चले इलाज के बाद बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद विवाहिता का शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया है। यह है घटनाक्रम रातीबड़ पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी बाई (40) मुगालिया छाप गांव में अपने परिवार के साथ रहती थी। वह अपने पति राधेश्याम के साथ खेतों में मजदूरी करती थी। उसके पति […]
उज्जैन। बिजली खर्च का सटीक हिसाब देने को मालवा-निमाड़ अंचल के 14 शहरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम गति पकड़ चुका है। दो सप्ताह में इंदौर के बाद सर्वाधिक मीटर उज्जैन में लगाए जाने की खबर है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि इंदौर शहर में करीब 2 लाख 93 हजार, उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर निशुल्क लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे हैं। […]
देवास/खातेगांव। जिले के खातेगांव नगर के समीप कार सीखने के लिए भाई के साथ गए निजी स्कूल के एक शिक्षक पर कार से नीचे उतरते ही आकाशीय बिजली बुधवार को गिर गई। शिक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार खातेगांव निवासी 28 वर्षीय अमित यादव ने कुछ दिन पहले नई कार खरीदी थी। कार सीखने के लिए वो अपने भाई के साथ नगर से बाहर गए थे। उस दौरान कार उनका भाई चला रहा था। बायपास रोड पर कार चलाने के लिए अमित पीछे वाली सीट से जैसे ही कार से […]
मंदसौर। भगवान शिव की विश्व की पशुपतिनाथ की एकमात्र अष्टमुखी मूर्ति मंदसौर में विराजित हैं। यह अनंत श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सावन माह में हर सोमवार को हजारों कांवड़ यात्री आते हैं। सावन के अंतिम सोमवार को शाही सवारी निकलती है। मालूम हो कि भगवान शिव की मूर्ति शिवना नदी से विक्रम संवत 1997 (सन 1940) में निकाली गई थी। ग्रीष्मकाल में नदी का जलस्तर कम होने पर सर्वप्रथम उदाजी को मूर्ति का कुछ अंश दिखा तो समाजसेवक बाबू शिवदर्शनलाल अग्रवाल को सूचना दी। पेड़ की छाव में रखी थी मूर्ति सभी के सहयोग से रेत में दबी […]
कटनी: कटनी में एक व्यापारी से सात लाख की ठगी हो गई। राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के प्रकरण के निपटारे को लेकर एक व्यक्ति ने व्यापारी से बैंक खाता व एटीएम की जानकारी ले ली। इसके बाद आरोपित ने व्यापारी के खाते से सात लाख रुपये से अधिक राशि निकाल ली। धोखाधड़ी के मामले की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार रघुनाथगंज कपड़ा बाजार के रहने वाले व्यापारी 63 वर्षीय प्रदीप कुमार जैन का राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में मामला चल रहा था। जिसकी चार […]
भिंड। बारिश होने के बाद शहर में वायरल फैलने से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में रोजाना 250 से 300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वायरल फैलने का कारण लगातार हुई बारिश के बाद मौसम में बढ़ रही गर्मी बताया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा लोगों को वायरल से बचने के लिए अलग-अलग प्रकार के नुस्के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में सबसे खस्ता हालत महिला मेडिकल वार्ड में देखी जा रही है। यहां महिला मरीजों की संख्या बढ़ने से मरीजों को लिटाने के लिए पलंग कम पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या […]
