ग्वालियर : मध्यप्रदेश के युवा व क्रिकेट को बढ़ोतरी देने वाला अबतक सबसे शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल का समापन रविवार रात्रि ग्वालियर में जबलपुर लॉयंस व ग्वालियर चीता के बीच एक हाई स्कोरिंग मुक़ाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में पहले बैटिंग करने वाली टीम जबलपुर ने 33 रन से जीत हासिल की। इसके साथ ही जबलपुर की टीम ने एमपीएल का खिताब भी अपने नाम कर लिया। मैच देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ग्वालियर के नए अंतरराष्ट्रीय माधव राव सिंधिया स्टेडियम में एमपीएल में मैच देखना ग्वालियर, भिंड, मुरैना के लोगों के लिए एक अलग अनुभव रहा। एमपीएल अंतरराष्ट्रीय मापदंडो […]
Browsing: राज्य समाचार
इंदौर। पश्चिम रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए इंदौर से चल रही तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार कर दिया है। इसके मुताबिक इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अब दिसंबर तक चलेगी, जबकि महू-इंदौर-पटना एक्सप्रेस सितंबर तक चलती रहेगी। पहले ये तीनों ट्रेन जून तक चलाने की घोषणा हुई थी, लेकिन लगातार अच्छी बुकिंग मिलने के कारण इनकी अवधि में विस्तार किया गया है। पश्चिम रेलवे पीआरओ खेमराज मीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 09324 इंदौर पुणे स्पेशल 25 दिसंबर और 09325 पुणे-इंदौर स्पेशल अब 26 दिसंबर तक चलाई जाएगी। इसी […]
धार। धार जिले के थाना गंधवानी में सिंघाना रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 8 सशस्त्र आदतन इनामी बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 2 डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर कर फरार हो गए जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है । आरोपियों के कब्जे से 2 नग देशी और 12 बोर कट्टे मिले हैं। वहीं 2 जिंदा कारतूस , दो नग धारदार लोहे के फालिया, 2 लठ्ठ, 1 लोहे की सब्बल,1 लोहे की कुल्हाड़ी व घटना में उपयोग की जा रही बोलेरो वाहन कुल मश्रुका कीमत 5 लाख […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, घटना कमला पार्क क्षेत्र की है। दो लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है श्यामला हिल्स थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यश श्रीवास्तव, झल्ला जाट निवासी शिवनगर और संदीप नगर निवासी हिनोतिया तीनों दोस्त थे। रविवार को तीनों पॉलिटेक्निक चौराहा पर जा रहे थे। झल्ला जाट बाइक चला रहा था किलोल पार्क […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में बांसा तारखेड़ा गांव में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में होमगार्ड सैनिक रमेश और उनका भतीजा विक्की और पुत्र उमेश बताए गए हैं, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है की जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा चल रहा है। सोमवार को आरोपियों ने मृतक पक्ष से समझौता करने के लिए परिवार के किसी तीसरे […]
भोपाल। आज मुख्यमंत्री निवास पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की और छात्र जीवन की पुरानी यादों को ताजा किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव के समत्व भवन पहुंचने पर अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा सदस्य गण को अंग वस्त्रम भेंट कर उनका अभिवादन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ से भोपाल पहुंचे 70 सदस्य के दलों से मुख्यमंत्री डॉ यादव को उनके छात्र जीवन से संबंधित छायाचित्र भेंट किया। छात्र जीवन की पुरानी यादें कीं ताजा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ […]
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, उन दोनों बदमाशों को पुलिस ने भोपाल के मंडी दीप से उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें पिछले दिनों अपनी रैली की तैयारी कर रहे भाजपा नेता की दो बदमाश अर्जुन और पीयूष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद नाराज समर्थकों ने बदमाशों के घर में आग लगा दी थी और वाहनों को भी […]
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी कई तरह की मुश्किलों का सामना एक साथ कर रही है, है. राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर हुए हालिया चुनाव में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी. सर पर विधानसभा चुनाव है. ऐसे में पार्टी मंथन कहां तो चुनावी हार की समीक्षा पर फोकस कर रही थी. दिल्ली से पार्टी का नेतृत्त्व धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बना नई-नई जिम्मेदारियां दे रहा था. पर मुंबई में पार्टी और सरकार की कमान संभाल रहे देवेन्द्र फडणवीस का हाल तक इस्तीफा देने पर अड़े रहना पार्टी की छवि के लिए कहीं […]
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सूबे की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी है. मंत्री के अनशन का सोमवार को चौथा दिन है. मंत्री साफ कर दिया है कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के पानी हिस्सा जारी नहीं करती उनका अनशन जारी रहेगा. इस बीच उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है. तबियत बिगड़ने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. आम आदमी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है. इस वीडियो में डॉक्टर आतिशी का चेकअप करते नजर आ रहे […]
इंदौर। आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरु हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को शपथ दिलाई। वहीं अब सदन में लोकसभा सदस्यों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद पद की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए नियुक्त सदस्य फग्गन सिंह कुलस्ते और राधा मोहन सिंह ने सांसद पद की शपथ ली। इसके बाद मंत्रीपरिषद के सदस्य राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने भी शपथ ली। अब सदन के अन्य सदस्य शपथ […]
बड़वानी। जंगलविहीन हो चुकी सतपुड़ा की वादियों में इस बार विलुप्त हो रही वनस्पति प्रजातियों को सहेजने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पर्यावरणविदों के साथ वन विभाग भी पहल कर रहा है। यहां खत्म होते जंगल में मंगल की तैयारी की जा रही है। सतपुड़ा की ऊंची पहाड़ी पर स्थित वनग्राम आमल्यापानी में करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में विलुप्त हो रही प्रजातियों को लगाकर बंजर पहाड़ी पर औषधीय वाटिका तैयार की जाएगी। प्री मानसून के दौरान इसे तैयार किया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में पर्यटक यहां पहुंचकर इसका आनंद ले सकें। यहां पर बड़े झरने के आसपास […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा […]
इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की शवयात्रा निकाली गई। सोमवार को पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्तेदार के यहां से पकड़ा गया है। मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपित पीयूष और अर्जुन। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे […]
शिवपुरी, खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत एक जिलाबदर अपराधी ने उधारी वापस मांगने पर कस्बे के एक ज्वैलर्स के माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही ज्वैलर्स नीचे झुक गया। गोली का छर्रा उसकी कनपटी में जाकर लगा। जानकारी के अनुसार खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरदौल मोहल्ला को उसी के पड़ौस में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के युवक जिलाबदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी। रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा […]
लवकुशनगर। छतरपुर जिले के पुरा गांव में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। महिला दूसरे गांव की थी जिसने दूसरे गांव पहुंचकर दूसरे के घर आकर आत्महत्या कर ली। इधर तीन दिन से महिला की मौत से परेशान युवक ने पहले तो महिला के शव को छिपाना चाहा। बाद में शव को अटारी में रखा दिनभर गांव में घूमता रहा। बाद में परेशान होकर खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । इसमें पूरा घटनाक्रम लिखा है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पुलिस को गांव के […]
ग्वालियर। बहोड़ापुर के कैलाश नगर में मेवा कारोबारी विजय गुप्ता व दो बेटियों की अग्निकांड में हुई मौत के मामले में रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान पत्नी व बेटे से मिलने पहुंचीं। पीड़ित परिवार से हादसे पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से परिवार के लिए राशन की व्यवस्था […]
