Browsing: राज्य समाचार

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने सारी हदें पार करते हुए मंदिर की छत को अय्याशी का अड्डा बना दिया। प्रेमी जोड़े ने मंदिर की छत पर संबंध बनाए। इस दौरान कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने इन पलों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो को लेकर लोग प्रेमी जोड़े पर तरह तरह की कमेंट्स कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बेशर्मी की हदें पार कर देने वाली घटना इंदौर के राजवाड़ा स्थित मंदिर की है। जहां राजवाड़ा पर स्थित […]

Read More

बिहार के दरभंगा जिला में नौकरी दिलाने के नाम पर एक प्राइवेट अस्पताल के मालिक ने दूसरे धर्म की महिला के साथ रेप किया. पीड़िता दो बार गर्भवती हुई, दोनों बार उसका जबरन गर्भपात कराया गया. आरोपी पीड़िता को अपने साथियों के साथ अगवा कर उसे बेचने ले जान लगा. पीड़िता उनके चंगुल से भाग निकली. उसने पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज का जांच शुरू की है. पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी विजय यादव मधुबनी जिला के फुलहर गांव का रहने वाला है. उसने पीड़िता को अपने अस्पताल में […]

Read More

मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश का मामला गहराने लगा है. इस घटना को लेकर एक तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ट्विटर वॉर शुरू कर दिया है, वहीं राज्य सरकार भी बचाव की मुद्रा में है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह घटना रीवा जिले के मनगंवा का है. घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसमें गांव के दबंगों ने निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध कर रही महिलाओं के ऊपर ही मोरंग भरा डंपर […]

Read More

केंद्र सरकार की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना करने पर सियासत गरमा गई है. सरकार का फैसला जेडीयू के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है, जो कि एनडीए का हिस्सा है. लोकसभा चुनाव के बाद से ही जेडीयू बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रही थी. अब सरकार के फैसले पर आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पलटवार किया है. आरजेडी सांसद ने कहा कि आप बिहार को मजदूर सप्लाई प्रदेश बना कर रखना चाहते हैं. इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि […]

Read More

भगवान शिव की आराधना का महीना सावन आज से शुरू हो चुका है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार महीने की शुरुआत सोमवार से ही हो रही है, जो बड़ा ही शुभ संयोग बन रहा है. सावन के पहले सोमवार को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग रही है. साथ ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्ति का वातावरण बना हुआ है. राजस्थान के मेवाड़ में भगवान भोलेनाथ के कई मंदिर हैं, जहां भक्तों की भारी भीड़ हमेशा बनी रहती है. […]

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद अब इस साल के अंत में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर सभी की नजर लगी है. इसमें सबसे अहम चुनाव महाराष्ट्र में माना जा रहा है. वहां पर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है. राज्य के सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. इस बीच आज सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के बीच लंबी मुलाकात हुई. यह बैठक मुंबई के मालाबार हिल इलाके में राज्य सरकार के गेस्ट हाउस सह्याद्री में हुई. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. सूत्रों से मिली जानकारी के […]

Read More

भोपाल। शहर की सड़कों पर वर्षा शुरू होने के बाद से गोवंश की संख्या बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि शहर के पशु चिकित्सालय और आसरा स्थलों पर भी इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में नगर निगम भोपाल ने गोवंश को छोड़ने वाले मालिकों से अपील की है कि वह उपयोग के बाद इस तरह खुला न छोड़ें। साथ ही नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस, गोशालाओं में भेजने की कार्रवाई करें। इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न […]

Read More

भोपाल। उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ की तैयारी में मोहन सरकार जुट गई है। इसके लिए राज्य के बजट में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया है। वहीं, केंद्र सरकार से बीस हजार करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा गया है ताकि सभी महत्वपूर्ण काम समय से पूरे हो जाएं। इसमें अधोसंरचना विकास के काम सर्वाधिक हैं, जिन्हें पूरा होने में समय लगता है। देश-विदेश से आते हैं श्रद्धालु वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राज्य के बजट से तो सिंहस्थ की तैयारियों के लिए व्यवस्था की ही जा […]

Read More

इंदौर। इंदौर नगर निगम ने संपत्तिकर, जलकर और कचरा संग्रहण शुल्क बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इन दरों में 15 वर्ष बाद बदलाव होने जा रहा है। जलकर की वर्तमान दर 200 रुपये को बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा, जबकि संपत्तिकर में 2 रुपये प्रति वर्गफीट की बढ़ोतरी की जा रही है। कचरे के कलेक्‍शन शुल्क को लेकर भी नया फार्मूला तैयार किया जा रहा है। हाल ही में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में टैक्स की दरों में बदलाव को लेकर चर्चा भी हुई है। हालांकि इंदौर के विधायक बढ़ोतरी के विरोध में हैं। जलकर की दर में 100 […]

Read More

 रतलाम: रतलाम के जावरा में एक बार फिर चड्डी-बनियान गिरोह सक्रिय हो गया है। बीती रात में चड्डी-बनियान गिरोह जावरा की काटजूनगर व विद्युत कालोनी में वारदात करने पहुंच गया। लोगों के जागने पर पत्थर फेंक कर गिरोह के सदस्य भाग निकले। लोग नहीं जागते तो चोर वारदात करने में सफल हो जाते। चोरों के आने-जाने व पत्थर फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार व सोमवार की दरमियानी रात एक से दो बजे के बीच जावरा की काटजूनगर व विद्युत कालोनी के लोग घरों में सोए हुए थे। तभी चड्डी व बनियान पहने तथा मुंह पर कपड़ा […]

Read More

भोपाल । प्रदेश के 671 बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। बीएड की करीब 58 हजार सीटों में से 47 हजार सीटों पर प्रवेश हुए हैं। अब भी 11 हजार सीटें खाली हैं। तीन चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 प्रतिशत सीटें खाली रह गई हैं। वहीं, नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) के प्रमुख कोर्सेस में एमएड, बीएबीएड, बीएससीबीएड, बीएडएमएड, बीएलएड, बीएड पार्ट टाइम और बीपीएड हैं। एनसीटीई के सभी 10 पाठ्यक्रमों में 71 हजार सीटों पर 54 हजार प्रवेश हो चुके हैं। अब करीब 16 हजार सीटें खाली […]

Read More

छिंदवाड़ा। दमुआ में संगम बांध का विरोध तेज होता जा रहा है। सोमवार को, छिंदवाड़ा सारणी मार्ग पर आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियों ने चक्का जाम कर दिया। करीब एक हजार से 1500 आदिवासी समाज के युवक-युवती सड़क पर बैठे गए हैं। समाज के युवक की गिरफ्तारी का भी विरोध कर रहे हैं। शनिवार को युवकों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया था। पेसा एक्ट लागू है इसलिए गिरफ्तारी का विरोध आदिवासी समाज के लोग धन्नू धुर्वे की प्रशासन द्वारा की गई गिरफ्तारी को असंवैधानिक बता कर प्रशासन से उसे छुड़ाने की मांग कर रहे है । प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना […]

Read More

भोपाल : मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस्तीफे की खबरें तेजी से फैल रही है। बताया जा रहा है कि नागर सिंह, रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग के मंत्री बनाए जाने से नाराज हैं। इस वजह से वह मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इस्तीफे की अटकलों के बीच मंत्री के बंगले पर बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लगा है। प्रदेश मंत्री और बीजेपी जिला अध्यक्ष नागर सिंह के बंगले पहुंचे […]

Read More

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है, आपको बता दें की दो बाइक आमने-सामने से टकरा गईं। यह घटना डोंगरी गांव की है, इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गाड़ासरई थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल पंडरिया स्टेट हाईवे पर दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई थीं। जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गए थे। इस भीषण हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ […]

Read More

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में चीरूला थाना क्षेत्र में आने वाले डगरई गांव में एक युवक को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई है। युवक खेत में काम कर रहा था खुले तारों के संपर्क में युवक आया और उसको करंट लग गया घटना रविवार शाम की है। युवक का नाम सुखनंदन था और वह लरायटा गांव में रहता था। युवक पड़ोस के गांव में काम करने गया था और उसको करंट लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, पुलिस अभी मामले की […]

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक युवक को अजगर ने जकड़ लिया। इसके बाद वह युवक को निगलने की कोशिश कर रहा था युवक ने अजगर की पकड़ से छूटने की काफी कोशिश की, लेकिन वह छूट नहीं सका तो जोर-जोर से चिल्लाने लगा। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और तलवार से अजगर को काटकर युवक की जान बचाई है। यह घटना कल्याणपुर गांव की है, घटना 17 जुलाई की बताई जा रही है। लेकिन घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजगर की पकड़ में फंसे युवक ने काफी संघर्ष किया लेकिन अजगर की पकड़ […]

Read More